दार्जिलिंग की इन जगहों पर जाएं घूमने
Smriti Kiran
2022-01-25,22:55 IST
www.herzindagi.com
अगर आप अकेले या परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो दार्जिलिंग एक शानदार जगह है। यहां के लोग इस शहर को और ज्यादा खूबसूरत बनाते हैं। आइए जानते हैं यहां के बारे में।
टाइगर हिल
कंचनजंगा पर्वत पर सुबह उगते सूरज को देखना एक अलग तरह का अनुभव है। हालांकि टाइगर हिल स्टेशन पर सनराइज देखने के लिए आपको सुबह तीन बजे जागना होगा।
बतासिया लूप
बतासिया लूप रेलवे ट्रैक में एक बड़ी लूप है, जिसमें एक रनिंग टॉय ट्रेन 360 डिग्री पर घूमती है। दार्जिलिंग की खूबसूरती को देखने का इससे बेहतर तरीका और कोई नहीं हो सकता।
बतासिया लूप
इस ट्रैक के बीच में युद्ध स्मारक भी हैं, जो युद्धों में शहीद हुए गोरखा सैनिकों की याद में बनाया गया था। इसके अलावा यहां एक बाजार भी है जहां पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।
दार्जिलिंग जू
दार्जिलिंग जू वनस्पतियों और अलग-अलग तरह के जीवों के लिए फेमस है। यहां रेड पांडा और स्नो तेंदुआ आकर्षण का केंद्र हैं। इसका नाम भारत कोकिला सरोजिनी नायडू के नाम पर रखा गया है।
हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान
दार्जिलिंग का हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान 1953 में स्थापित किया गया था। यहां से आप प्रकृति के खूबसूरत नजारों बहुत नजदीक से देख सकते हैं।
जेपनीस पीस पैगोडा
दार्जिलिंग के जेपनीस पीस पैगोडा और बौद्ध मठ आपको अलग शांति का अनुभव कराएंगे। यह पीस शिवालय सभी जातियों और पंथों को एक साथ बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।
विक्टोरिया वाटरफॉल
दार्जिलिंग के बेहद आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है विक्टोरिया वाटरफॉल। यह वाटरफॉल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां आकर पर्यटक इसकी सुंदरता के गुणगान करना नहीं भूलते।
घूम रॉक
घूम रॉक दार्जिलिंग का बेहद आकर्षक व्यू पॉइंट है। यहां से बलसान घाटी का मनोहारी दृश्य सैलानियों का मन मोह लेता है। प्रकृति को नजदीक से महसूस करने के लिए यहां जरूर जाएं।
रॉक गार्डन
दार्जिलिंग का रॉक गार्डन की खूबसूरती को देखकर पर्यटक झूम उठते हैं। इसकी खासियत यह है कि इसे पहाड़ों और चटटानों को काटकर बनाया गया है।
सेनथल झील
सेनथल झील दार्जिलिंग के आकर्षक पर्यटक स्थलों में से एक है। यहां आकर आप इस झील के मनमोहक दृश्यों को देख मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। यहां पिकनिक मनाने का मजा ही कुछ और है।
दार्जिलिंग कैसे पहुंचे ?
दार्जिलिंग पहुंचने के लिए सबसे पास बागडोगरा एयरपोर्ट है, जो यहां से करीब 65 किमी दूर है। इसके अलावा सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन न्यू जलपाईगुड़ी है, जो यहां से 70 किमी दूर है।
दार्जिलिंग घूमने कब जाएं ?
दार्जिलिंग के हरे-भरे चाय के बागान, बर्फ से ढके कंचनजंगा, बौद्ध मठ और टॉय ट्रेन का आनंद लेने के लिए अक्टूबर-नंवबर का महीना सबसे अच्छा है। इस समय न तो अधिक सर्दी होती है और न ही गर्मी।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। साथ ही ऐसी ट्रेवल से जुड़ी अन्य स्टोरी जानने के लिए के लिए क्लिक करें herzindagi.com