धरती का स्वर्ग माना जाने वाला जम्मू और कश्मीर में खूबसूरती का बेहतरीन नजारा देखना हो तो इन डेस्टिनेशन पर जरूर जाएं।
निगीन झील
निगीन झील शिकारा की सवारी या हाउसबोट के लिए जाना जाता है। यहां पर आप शिकारा सवारी से लेकर हाउसबोट का आनंद ले सकती हैं।
वुलर झील
वुलर झील बांदीपोरा जिले में स्थित, झील एशिया की सबसे बड़ी ताजे पानी की झीलों में से एक है। सतलज नदी के किनारे, वुलर झील श्रीनगर से 65 किमी की दूरी पर है।
अरु घाटी
अरु घाटी से 12 किमी की दूरी पर पहलगाम निकटतम शहर है। बर्फ से ढकी चोटियों की सुंदरता इसे श्रीनगर की सबसे अच्छी जगहों में से एक बनाती हैं।
एडवेंचर करें
अरु घाटी में लंबी पैदल यात्रा, सर्दियों में स्कीइंग, घुड़सवारी, शिविर और ट्रैकिंग आदि एक्टिविटीज का आनंद लिया जा सकता है।
मुगल गार्डन
कश्मीर का मुगल गार्डन मुख्य रूप से शालीमार और निशात बाग, देवदार वन पहाड़ियों, और ट्यूलिप फूल के लिए जाना जाता है।
परी महल
परी महल एक आश्चर्यजनक ऐतिहासिक स्मारक है जो चश्मे शाही गार्डन के ठीक बगल में स्थित है। वास्तुकला की क्लासिक इस्लामी शैली में निर्मित है।
कृष्णासर
सोनमर्ग में कृष्णासर दर्रा बेहतरीन प्रकृतिक सुंदरता और एडवेंचर के लिए परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। ट्रेकिंग और एडवेंचर लिए भी यह जगह बेस्ट है।
बालतल
अमरनाथ मंदिर यात्री इसी मार्ग से होकर जाते हैं। ज़ोजी-ला दर्रे के पास मौजूद इस जगह को सोनमर्ग के बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन में एक माना जाता है।
विशनसर झील
सोनमर्ग की विशनसर झील जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 1 द्वारा शितकादी गांव पहुंचे और फिर ट्रेकिंग के माध्यम से या फिर घोड़े के माध्यम से यहां पहुंचे। ये जगह प्राकृतिक नजारों से भरपूर है।
थजिवास ग्लेशियर
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर कश्मीर के सोनमर्ग का थजिवास ग्लेशियर बर्फ से ढंका रहता है। यहां ठंड में अमूमन पारा शून्य से नीचे रहता है।
गद्सर झील
गद्सर झील को फूलों की घाटी के नाम से जाना जाता है। यात्रा के दौरान अल्पाइन के फूलों के बाग काफी खूबसूरत दिखते हैं।
हरियाली और बर्फबारी करें एन्जॉय
कश्मीर में आप हरियाली और बर्फबारी एन्जॉय कर सकते हैं। साथ ही हाउसबोट में पार्टनर के साथ रोमांटिक पल भी बिता सकते हैं।
स्टोरी अच्छी लगी तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए जुड़े रहें herzindagi.com के साथ