इन जगहों में जाएंगे अंदर, दिखेगा खौफ का मंजर


Megha Jain
16-11-2022, 12:58 IST
www.herzindagi.com

    दिल्ली से सटा हुआ गुरुग्राम आईटी हब के लिए जाना जाता है। लेकिन, ये जगह भूतिया जगहों के लिए भी प्रसिद्ध है। आज हम आपको गुरुग्राम की ऐसी ही भूतिया जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें सुनकर ही आपके होश उड़ जाएंगे।

अरावली बायोडवर्सिटी पार्क

    ये पार्क महिपालपुर और पालम के बीच मौजूद है। इस पार्क में भूतिया चीजें होती हैं। यहां दिन में कुछ और रात में कुछ और ही मंजर देखने को मिलता है।

फारुख नगर किला

    इस किले के निर्माण के समय से ही यहां आत्मा का वास है। आत्मा किले के शाही खजाने की रक्षा करती है। ये गुरुग्राम की सबसे भूतिया जगह है।

पहाड़ी स्ट्रीट

    गुरुग्राम की बेहद डरावनी जगहों में से एक पहाड़ी स्ट्रीट भी है। ऐसा माना जाता है कि इस जगह पर एक गाड़ी घूमती है जिसमें भूत होता है।

अशोक विहार फ्लाईओवर

    इस जगह पर सफेद कपड़ों में महिला की आत्मा भटक रही है। रात को 12 बजे के बाद इस सुनसान जगह पर महिला हाथ दिखाकर गाड़ियों को रोकती है।

महरौली रोड

    इस जगह पर एक महिला गाड़ियों का पीछा करती है। यहां के लोग अजीबों-गरीब अनुभवों से गुजर रहे हैं। उनकी यहां से जाने की हिम्मत नहीं होती।

साइबर सिटी

    इस जगह पर रात के समय महिला, पुरुष और बच्चों की दर्द और पीड़ा में रोने की आवाजें सुनाई देती थी। ये जगह बेहद ही डरावनी है।

सरस्वती कुंज

    सरस्वती कुंज गुरुग्राम की बेहद मशहूर डरावनी जगहों में से एक है। यहां पर लोग जाने से बेहद डरते हैं।

    अगर आपको भी हॉंटिड जगहें देखना पसंद है तो, इन जगहों का रूख जरूर करें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। ट्रेवल से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com