उत्तराखंड के फेमस प्राचीन मंदिर


Smriti Kiran
2022-01-25,22:49 IST
www.herzindagi.com

    उत्तराखंड को पवित्र भूमि कहा जाता है। यहां अनेक धार्मिक स्थल और प्राचीन मंदिर हैं। आज हम आपको कुछ तीर्थस्थलों के बारे में बता रहे हैं।

बद्रीनाथ मंदिर

    उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। बद्रीनाथ मंदिर, चारधाम और छोटा चारधाम तीर्थ स्थलों में से एक है।

केदारनाथ मंदिर

    केदारनाथ मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल है। यह मंदिर रुद्रप्रयाग जिले में बर्फीली पहाड़ियों पर स्थित है। सर्दियों में मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं।

बैजनाथ मंदिर

    बैजनाथ मंदिर उत्तराखंड के सबसे प्राचीन शिव मंदिरों में से एक है। यह मंदिर बागेश्वर जिले में गोमती नदी के पावन तट पर स्थित है।

रुद्रनाथ मंदिर

    भगवान शिव का यह मंदिर गढ़वाल के चमोली जिले में है। यह मंदिर पंच केदार में शामिल है। मंदिर समुद्र तल से 2220 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

तुंगनाथ मंदिर

    यह भगवान शिव का सबसे ऊंचाई पर स्थित शिव मंदिर है। रूद्रप्रयाग जिले में स्थित यह प्राचीन मंदिर पंच केदार में शामिल है।

बालेश्वर मंदिर

    उत्तराखंड के चंपावत जिले में स्थित बालेश्वर मंदिर भगवान शिव के प्राचीन मंदिरों में शामिल है। इस मंदिर में कई सारे शिवलिंग मौजूद हैं।

मनसा देवी मंदिर

    उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित मनसा देवी का मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। यह बिलवा पर्वत पर स्थित है। मंदिर तक पहुंचने के लिए 786 सीढ़ियों की चढ़ाई करनी होती है।

चंडी देवी मंदिर

    उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित चंडा देवी मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। यह मंदिर चंडी देवी को समर्पित है। यह मंदिर 52 शक्तिपीठों में से एक है। इसे 'नील पर्वत' तीर्थ के नाम से जाना जाता है।

नीलकंठ महादेव मंदिर

    उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर बहुत प्राचीन है। यह मंदिर समुद्र तल से 1675 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

गुप्तकाशी मंदिर

    उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित गुप्तकाशी मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर हिंदू तीर्थयात्रियों में छोटा चार-धाम के रूप में भी जाना जाता है।

जागेश्वर मंदिर

    जागेश्वर मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह अल्मोड़ा जिले में स्थित है। इस मंदिर को योगेश्वर के नाम से भी जाना जाता है।

यमुनोत्री

    यमुनोत्री, उत्तराखंड के चार धाम तीर्थ यात्रा में से एक है और इसको देखने जाना एक सुखद अनुभव हो सकता है। यह हमें अध्यात्म की दिशा देता है।

    अगर आपको भी अध्यात्म में रुची है तो इन जगहों पर जरूर जाएं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। साथ ही ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए क्लिक करें herzindagi.com