अगर आप भी महाराष्ट्र में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां मौजूद इगतपुरी हिल स्टेशन की खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
कालसुबाई पीक
सह्याद्री पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी पर मौजूद कालसुबाई पीक इगतपुरी हिल स्टेशन में घूमने की सबसे फेमस जगह है। मानसून के समय इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है।
भवाली डैम
भाम नदी पर बना भवाली बांध महाराष्ट्र के इगतपुरी में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में एक है। लगभग 5 हज़ार फीट से भी अधिक की ऊंचाई पर मौजूद आम लोगों के बीच काफी फेमस है।
भत्सा नदी घाटी
इगतपुरी हिल्स स्टेशन की ट्रिप पर आने वाले पर्यटकों के बीच भत्सा नदी घाटी काफी लोकप्रिय है। यह घाटी सुरम्य वनस्पति और सुंदर रॉक संरचनाओं के लिए फेमस है।
कसारा घाट
कसारा घाट महाराष्ट्र में इगतपुरी के पास स्थित एक पहाड़ी दर्रा है जो नासिक को मुंबई से जोड़ता है। कसारा घाट हरी भरी पहाड़ियों और प्राकृतिक सुंदरता से घिरा हुआ है।
त्रिंगलवाड़ी किला
समुद्र तल से 3000 फीट की ऊंचाई पर स्थित त्रिंगलवाड़ी किला इगतपुरी के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में से एक है। यह ट्रेकर्स और हाइकर्स के बीच काफी पॉपुलर स्पॉट माना जाता है।
संथान घाटी
ग्रांड कैन्यन के रूप में प्रसिद्ध संथान घाटी इगतपुरी के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में की जाती है। यह घाटी खूबसूरत पर्वत श्रृंखलाओं से घिरी हुई है।
विहिगॉन वॉटरफॉल
इगतपुरी हिल्स स्टेशन की यात्रा पर आने वाले पर्यटकों के लिए विहिगॉन वॉटरफॉल एक आकर्षण का केंद्र है। मानसून के समय इस वॉटरफॉल की खूबसूरती चरम पर होती है।
अमृतेश्वर मंदिर
इगतपुरी में मौजूद प्रसिद्ध मंदिरों की बात होती है तो सबसे पहले अमृतेश्वर मंदिर की बात होती है। 9 वीं शताब्दी में निर्मित यहां हजारों सैलानी दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
महाराष्ट्र में मौजूद किसी अन्य हिल स्टेशन या किसी अन्य जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर पढ़ते रहे और जुड़े रहे herzindagi.com के साथ।