मार्च में करें इंडिया की इन हसीन जगहों को एक्सप्लोर


Sneha Sharma
20-02-2025, 17:45 IST
www.herzindagi.com

    मार्च का महीना घूमने के लिए बेहद खास होता है। इस महीने में न तो ज्यादा गर्मी होती है, न ही सर्दी, जिससे घूमने का अनुभव और भी बेहतर हो जाता है। यदि आप भी मार्च में यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो भारत की कुछ खूबसूरत जगहों पर जा सकते हैं।

इन हसीन जगहों को करें एक्सप्लोर

    आज हम आपको मार्च में घूमने के लिए बेहतरीन स्थानों के बारे में बताएंगे, जो आपके परिवार के साथ आराम से यात्रा करने के लिए परफेक्ट हैं। आइए, जानते हैं इन जगहों के बारे में विस्तार से।

लद्दाख करें एक्सप्लोर

    भारत की खूबसूरत जगहों का जिक्र होते ही सबसे पहले लद्दाख का नाम आता है। यह स्थान सचमुच स्वर्ग जैसा है और मार्च में घूमने के लिए यह सबसे बेहतरीन जगह मानी जाती है। यहां आकर आप कई सुंदर स्थानों की सैर कर सकते हैं।

पंचमढ़ी

    पंचमढ़ी, जो भारत के दिल मध्यप्रदेश में स्थित है, मार्च के महीने में घूमने के लिए एक आदर्श स्थान है। यहां का मौसम बेहद सुकूनदायक होता है और आप पांडव गुफा जैसे ऐतिहासिक स्थल भी देख सकते हैं।

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह

    अगर आप मार्च में अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक सफर पर जाना चाहते हैं, तो अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह एक शानदार विकल्प है। यहां का शांत वातावरण और नीला समुद्र आपके मन को सुकून देगा।

कौसानी

    उत्तराखंड के कौसानी को भी मार्च में घूमने के लिए एक बेहतरीन स्थान माना जाता है। यह जगह हिमालय की अद्भुत चोटियों के दृश्य के साथ एक शानदार अनुभव देती है।

इन जगहों को भी करें एक्सप्लोर

    इसके अलावा, आप गंगटोक, लक्षद्वीप, और दक्षिण भारत के वायनाड जैसी जगहों पर भी यात्रा कर सकते हैं, जो मार्च में घूमने के लिए परफेक्ट हैं।

    प गंगटोक, लक्षद्वीप, और दक्षिण भारत के वायनाड जैसी जगहों पर भी यात्रा कर सकते हैं। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com