छाछ से बाल धोने के क्या फायदे होते हैं?


Sneha Sharma
29-07-2025, 12:53 IST
www.herzindagi.com

    छाछ का सेवन हम सभी करते हैं इसे मट्ठा भी कहा जाता है। इससे हमें कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि छाछ से बाल धोने के क्या फायदे होते हैं?

छाछ से बाल धोने के क्या फायदे होते हैं?

    माना जाता है कि छाछ में प्रोटीन की भरपूर मात्रा में पाया जाता है और इसे बालों की जड़ों को मजबूत करने में मदद मिलती है। इससेबालों का झड़ना कम हो सकता है।

खुजली की परेशानी कम होती है

    छाछ में भरपूर मात्रा में लैक्टिक एसिड भी पाए जाते हैं जो स्कैल्प को साफ करने में सहायक माने जाते हैं। इससे खुजली की परेशानी कम होती है।

मुलायम और चमकदार बाल

    बरसात के दिनों में बालों को नमी के लिए और मुलायम और चमकदार बनाने के लिए भी आप बाल धोने के लिए छाछ का उपयोग कर सकते हैं।

बाल स्वस्थ बनते हैं

    छाछ में मौजूद खनिज के साथ साथ विटामिन होते हैं जो हमारे बालों में आवश्यक पोषण प्रदान करने में मदद करता है। इससे हमारे बाल स्वस्थ बनते हैं।

सफेद बालों को काला करने में मदद

    सफेद बालों की समस्या के लिए आप छाछ का उपयोग कर सकते हैं। इससे सफेद बालों को काला करने में मदद मिलती है।

स्कैल्प इंफेक्शन को दूर करने में मदद

    माना जाता है कि छाछ में एंटीबैक्टीरियल के साथ साथ एंटीफंगल गुण भी होते हैं जो स्कैल्प इंफेक्शन को दूर करने में मदद करते हैं। इससे जलन कम होती है।

ऐसे लगाएं

    छाछ से बाल धोने के लिए आप छाछ को पहले अच्छी तरह से फेंटें और इसे स्कैल्प और बालों पर लगाएं। इसको बाद इसे बालों में कुछ देर के लिए छोड़ दें।

    छाछ में एंटीबैक्टीरियल के साथ साथ एंटीफंगल गुण भी होते हैं जो स्कैल्प इंफेक्शन को दूर करने में मदद करते हैं। इससे जलन कम होती है। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com

Image Credit : canva