ड्राई बाल होंगे शाइनी और सिल्की, इस्तेमाल करें यह सस्ती सब्जी


Pragati Pandey
14-03-2025, 11:00 IST
www.herzindagi.com

    आज के समय में प्रदूषण की वजह से लड़कियों के बाल ड्राई और बेजान हो जाते हैं। ऐसे में वह इसे सही करने के लिए कई तरह के हेयर केयर रूटीन को फॉलो करते हैं, लेकिन इसका कुछ खास असर नही पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको टमाटर हेयर मास्क के बारे में बताएंगे, जिसे लगाने से आपके बाल शाइनी और सिल्की हो सकते हैं। इस बारे में हमें ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने जानकारी शेयर की है।

सामग्री

  • 1 टमाटर
  • 2 चम्मच नारियल का तेल
  • 2 चम्मच ग्लिसरीन
  • 2 चम्मच एलोवेरा जेल
  • 2 चम्मच तिल का तेल

टमाटर हेयर मास्क बनाने की विधि

    सबसे पहले टमाटर को लें और इसे एकदम बारीक पीस लें। इसके बाद इसे एक कटोरी में ले लें। इसके बाद इसमें ग्लिसरीन, तिल का तेल और नारियल का तेल मिलाएं। एकदम अंत में एलोवेरा जेल को मिक्स कर दें।

टमाटर हेयर मास्क लगाने का तरीका

    सबसे पहले अपने बालों को कंघी से सुलझा लें। इसके बाद बालों को कई सारे सेक्शन में बांट दें। अब एक ब्रश लें और उसकी मदद से अपने बालों में इस टमाटर हेयर मास्क को लगाएं।

टमाटर हेयर मास्क को कितने समय तक रखें?

    टमाटर हेयर मास्क को लगाने के बाद इसे कम से कम 2 घंटे के लिए बालों में ही छोड़ दें। 2 घंटे के बाद इसे किसी माइल्ड शैम्पू से धो लें। इस हेयर मास्क को आप कम से कम 2 से 3 बार जरूर लगाएं।

टमाटर के पोषक तत्व

    टमाटर में कई सारे ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें विटामिंस के साथ-साथ एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे भरपूर पोषक तत्व होते हैं, जो बालों के लिए बहुत जरूरी होते हैं।

ड्राई बालों के लिए टमाटर हेयर मास्क

    अगर आपके बाल बहुत ज्यादा ड्राई और फ्रीजी होते हैं, तो आप इस टमाटर हेयर मास्क को ट्राई कर सकती हैं। ये आपके बालों को पोषण देने के साथ-साथ बालों को नरम और मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।

    ड्राई बालों के लिए आप टमाटर हेयर मास्क को ट्राई कर सकती हैं। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : freepik, meta ai