आंखों के नीचे कभी नहीं लगानी चाहिए ये चीज़ें


Ankita Bangwal
17-05-2023, 10:48 IST
www.herzindagi.com

    आपकी आंखों के आसपास की त्वचा बहुत ज्यादा सेंसिटिव होती है, इसलिए उसके आसपास कुछ भी ऐसा नहीं लगाना चाहिए जो आंखों में इरिटेशन का कारण बन सकता है।

स्टेरॉइड क्रीम्स

    ऐसे स्किन केयर प्रोडक्ट जिनमें स्टेरॉइड होता है उन्हें आंखों के नीचे नहीं लगाना चाहिए। यह त्वचा को प्रभावित करते हैं और यह त्वचा को सेंसिटिव बनाने के साथ डैमेज भी कर सकता है।

आर्टिफिशियल कलर्स

    केमिकल कंटेनिंग प्रोडक्ट्स के हार्मफुल साइड इफेक्ट्स सबको पता हैं। यह इरिटेशन, जलन और सूजन पैदा कर सकते हैं। इससे त्वचा ड्राई हो सकती है और आंखों पर भी बहुत प्रभाव पड़ता है।

फेस स्क्रब

    चेहरे से गंदगी हटाने के लिए स्क्रब अच्छा होता है, लेकिन इसे आंखों से दूर रखना चाहिए। आंख के आसपास स्क्रब करने से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। इससे जलन की स्थिति पैदा हो सकती है।

अल्कोहलिक परफ्यूम

    अब इसे आप आंखों के नीचे नहीं लगाती हैं, लेकिन कई बार हवा में स्प्रे करके इसकी सेंट को फील किया जाता है। ऐसा करने से बचना चाहिए क्योंकि यह आंख में पड़ने से उसे चोटिल कर सकता है।

फॉल्स आइलैश

    फॉल्स आईलैश में मौजूद एडहेसिव इरिटेट कर सकता है। यह एलर्जिक रिएक्शन का कारण बन सकता है और बार-बार लैश को खींचने से आंखों की असली पलकों को डैमेज कर सकता है।

फेस मॉइश्चराइजर

    आंखों के आसपास की स्किन बहुत ज्यादा कमजोर होती है, इसलिए हम जो फेस मॉइश्चराइजर चेहरे पर लगाते हैं उसे आंखों के पास नहीं लगाना चाहिए। कुछ मॉइश्चराइजर ऐसे डेलिकेट एरिया पर लगाने के लिए सही नहीं होते।

रेटिनॉल

    चेहरे पर लगाने वाले रेटिनॉल को अपने आंखों के नीचे नहीं लगाना चाहिए। यह त्वचा के लिए अग्रेसिव होता है और उसे ड्राई कर सकता है। इसके अलावा रेडनेस, रैशेज और त्वचा फ्लेकी भी हो सकती है।

    ये टिप्स आप भी आजमाएं और इस लेख को लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पड़ने के लिए विजिट करें Herzindagi.com