सावन की मेहंदी का रंग होगा गहरा, अपनाएं ये टिप्स


Smriti Kiran
31-07-2024, 17:22 IST
www.herzindagi.com

    सावन का महीना तीज व त्योहार का होता है। इस महीने में मेहंदी लगाने का काफी चलन भी है क्योंकि इसे सुहाग से जोड़कर देखा जाता है। कहते हैं, मेहंदी का रंग जितना गाढ़ा होता है, पति का प्यार उतना गहरा होता है। आइए जानें मेहंदी के रंग को गाढ़ा बनाने के कुछ टिप्स-

लौंग तेल का इस्तेमाल

    मेहंदी छुड़ाने के बाद हथेलियों पर लौंग का तेल लगाएं। इससे आपके मेहंदी का रंग गाढ़ा हो जाएगा। ध्यान रहे, मेहंदी छुड़ाने में पानी का इस्तेमाल नहीं करना है।

सरसों का तेल

    मेहंदी जब सूख जाए, तो इसे किसी चम्मच या फिर चाकू की मदद से हटा लें और फिर उसपर सरसों का तेल डालकर अच्छे से लगा लें। ध्यान रहे, पानी से हाथ नहीं धोना है।

लौंग के उपाय

    मेहंदी को हथेलियों से छुड़ाने के बाद गर्म तवा पर पर लौंग डालें और उसपर आपना हाथ सेंके। लौंग के धुएं से मेहंदी का रंग गाढ़ा होता है।

कॉफी का इस्तेमाल

    मेहंदी का घोल तैयार करते समय उसमें कॉफी पाउडर मिला सकते हैं। इससे हाथों पर मेहंदी खूब अच्छे से रचती है।

चुकंदर करें यूज

    मेहंदी घोल बनाते समय उसमें चुकंदर का पाउडर या जूस मिला सकते हैं। इससे मेहंदी का रंग गहरा आता है।

चारकोल पाउडर

    मेहंदी का कलर गहरा चाहिए, तो उसका पेस्ट तैयार करते समय उसमें चारकोल का पाउडर डालकर मिला लें। इससे रंग गाढ़ा होगा।

काली चाय का इस्तेमाल

    मेहंदी का अच्छा कलर चाहिए, तो उसका पेस्ट बनाते समय उसमें चायपत्ती उबालकर मिक्स करें। उबली हुई चायपत्ती के पानी को मेहंदी में डालकर पेस्ट बनाएं।

    आप भी इन आसान टिप्‍स को आजमाकर मेहंदी को रंग को गहरा बना सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ब्यूटी से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए पढ़ते रहें herzindagi.com