मोटे होंठों को पतला दिखाने के लिए लिपस्टिक कैसे लगाएं?


Smriti Kiran
28-01-2025, 16:46 IST
www.herzindagi.com

    मेकअप एक कला है और इससे आप अपनी कमियां छुपा सकते हैं। आइए आज जानेंगे मोटे होंठ को पतला दिखाने के लिए लिपस्टिक का इस्तेमाल कैसे करना है-

कैसी लिपस्टिक खरीदें?

    मोटे लिप्स के लिए हमेशा मैट फिनिश या क्रीम टैक्स्चर वाली लिपस्टिक खरीदें। इससे होंठ अट्रैक्टिव नजर आएंगे।

लिप्स ग्लॉसेस कैसे लगाएं?

    अगर लिप्स ग्लॉसेस लगाना चाहती हैं, तो इसे पूरे होंठों पर लगाने से बचें। मोटे होंठों पर लिप्स ग्लासेस होंठों के बीच में लगाएं और उसे फैला लें।

ऐसे लगाएं लिप लाइनर

    मोटे होंठ को पतला दिखाने के लिए लिप लाइनर का इस्तेमाल सावधानी से करना है। लिपलाइनर को होंठों के अंदर की ओर लगाएं। बाहर की ओर लगाने से लिप्स और मोटे नजर आएंगे।

न्यूड लिपस्टिक न लगाएं

    लिप लाइनजर अंदर की ओर लगाने के बाद लिपस्टिक लगाएं। इसमें भी लिपस्टिक के शेड्स पर ध्यान देना जरूरी है। भूलकर भी नयूड कलर, लाइट कलर लिपस्टिक न लगाएं। इससे होंठ और मोटे नजर आएंगे।

लगाएं रेड शेड

    मोटे लिप्स पर डार्क शेड की लिपस्टिक अच्छी लगती है। इससे होंठ पतले नजर आएंगे। आप रोयल रेड, वाइन रेड या फिर मरून कलर लिपस्टिक का चुनाव कर सकते हैं। इससे आपकी खूबसूरती और निखर जाएगी।

मोव शेड ट्राई करें

    अगर डार्क कलर लिपस्टिक लगाना पसंद नहीं है, तो मोव शेड या सॉफ्ट पिंक कलर लिपस्टिक ट्राई कर सकती हैं। इससे मोटे होंठ भी अट्रैक्टिव नजर आएंगे।

न्यूड शेड विद स्मोकी आइज

    अगर न्यूड कलर लिपस्टिक लगाना पसंद है, तो अच्छे से फाउंडेशन लगाएं और आंखों पर स्मोकी लुक क्रिएट करें। इससे पूरा चेहरा अट्रैक्टिव दिखेगा।

    अगर आपके होंठ भी मोटे हैं और पतला दिखाना चाहते हैं, तो इन टिप्स को आजमाएं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए क्लिक करें herzindagi.com