लंबे टाइम तक स्क्रीन देखने से आंखें थक जाती हैं। ऐसे में घरेलू आई मास्क का इस्तेमाल करने से आंखों को राहत और ठंडक मिल सकती हैं। आइए जानें कुछ घरेलू आई मास्क जो आंखों की हेल्थ को अच्छा रखने में मदद करते हैं।
खीरे का आई मास्क
खीरे का एक स्लाइस काटें और फ्रिज में ठंडा करें। आंखों पर 10 से 15 मिनट के लिए रखें। इससे सूजन कम करने में मदद मिलती है और आंखें फ्रेश रहती हैं।
गुलाब जल आई मास्क
गुलाब जल को ठंडा करें और कॉटन पैच को उसमें भिगोकर आंखों पर रखें। इससे जलन और थकावट दूर करने में मदद मिलती है और आंखें शांत होती हैं।
एलोवेरा जेल आई मास्क
एलोवेरा जेल को ठंडा करके आंखों के आसपास लगाएं। इससे डार्क सर्कल कम करने में मदद मिलती है और स्किन को ठंडक मिलती है।
टी बैग का इस्तेमाल
ग्रीन टी बैग्स को गर्म पानी में डुबोकर फ्रिज में ठंडा कर लें। फिर उन्हें आंखों पर रखें, इससे सूजन और जलन दोनों को शांत करता है।
ठंडा दूध का पैच
ठंडे दूध में रुई भिगोकर आंखों पर रखें इससे आंखों की जलन और डार्क सर्कल को कम करने में मदद मिलती है। इसे हफ्ते में दो बार जरूर आजमाएं।
सोने से पहले करें इस्तेमाल
इन आई मास्क को सोने से पहले लगाएं इससे आंखों को गहरी राहत देते हैं और सुबह उठते टाइम आंखें फ्रेश बनी रहती हैं।
कितनी देर लगाएं?
इन मास्क्स को दिन में सिर्फ 10 मिनट देने से आंखों की थकावट दूर होती हैं। इससे मेंटल पीस और फोकस बढ़ता है।
आप भी घर में इन नेचुरल आई पैच का इस्तेमाल जरूर ट्राई करें। अगर आपको हमारी स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए herzindagi.com पर क्लिक करें।