महिलाओं के लिए कफ्तान कुर्ता सेट डिजाइन, हर मौके के लिए बढ़िया
अलग-अलग रंग और पैटर्न में आने वाले कफ्तान कुर्ता सेट्स आपके लिए रहेंगे खास। सिर्फ ऑफिस में ही नहीं बल्कि आने वाले त्योहारों पर पहनकर भी खुद को दिखा सकती हैं शानदार।
चिपचिपे और उमस के मौसम में हर कोई कुछ हल्का और स्टाइलिश पहनना चाहता है। ऐसे में जब बात हो कफ्तान कुर्ता सेट्स की तो इन्हें हर अवसर में स्टाइल करना थोड़ा और आसान बन जाता है। ये अपने ढीले-ढाले फिट और सामान्य कुर्ता से एक अलग प्रकार की डिजाइन के कारण के चलते मशहूर हैं। इन्हें ऑफिस से लेकर कहीं बाहर घूमने जाने या फिर किसी अन्य अवसर के लिए भी स्टाइल किया जा सकता है। अब तो वैसे भी त्योहारों का मौसम आ रहा है, ऐसे में यहां बताए गए कुर्त सेट्स की मदद से आप अपने लुक को और भी खास बना सकती हैं। अलग-अलग गले के डिजाइन, विभिन्न-विभिन्न प्रकार का काम और फैब्रिक में मिल रहें इन विकल्पों पर चलिए डालते हैं एक नजर।
फैशन से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए आप स्टाइल स्ट्रीट की कैटेगरी देख सकती हैं।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
rytras Rayon Women's Printed Kaftan Kurta Pant Set
प्रिटेंड पैटर्न में आने वाले इस कफ्तान कुर्ता सेट को आप ऑफिस से लेकर सिंपल लुक लेने तक के लिए पहन सकती हैं। इसमें ब्लैक रंग के साथ पुल ऑन क्लोजर टाइप देखने को मिल जाता है जो इसे पहने में आरामदायक बनाता है। कॉटन के फैब्रिक से बना यह कुर्ता सेट गर्मी और उमस भरे मौसम में पहनने के लिए भी किफायती रहेगा। इसमें ¾ साइज की रेगुलर आस्तीन और वी नेक स्टाइल में आने वाला डिजाइन मिल रहा है। स्मॉल से लेकर 3XL तक के साइज में आने वाला यह कफ्तान कुर्ता सेट रेगुलर फिट टाइप के साथ आ रहा है। इसे आप मशीन में आराम से साफ कर सकती हैं।
स्टाइलिंग टिप्स: ऑफिस में पहनने के लिए इसको सिंपल मेक-अप, हल्के झुमके और व्हाइट कलर की हील्स के साथ स्टाइल करें।
01
FIORRA Women's Teal Blue Poly Crepe Kaftan Kurta with Pant
पैंट के साथ आने वाले इस कुर्ता सेट में आपको पॉली क्रीप का फैब्रिक देखने को मिल जाता है। यह रेगुलर फिट के साथ आने वाला कफ्तान कुर्ता है जिसे ऑफिस से लेकर किसी खास फंक्शन तक में पहनने के लिए चुना जा सकता है। इसमें आपको पुल ऑन क्लोजर के साथ घुटने तक की लंबाई मिल जाएगी। इसकी आस्तीन भी ¾ साइज में मिल रही हैं। टील ब्लू कलर में आने वाला यह कुर्ता सेट आपको सिंपल और स्टाइलिश लुक देने का काम करेगा।
स्टाइलिंग टिप्स: अगर किसी खास अवसर में जा रही हैं तो गोल्डन रंग के झुमके और नेक पीस के साथ आप इसको स्टाइल कर सकती हैं। यह कुर्ता सेट कॉफी या फिर गोल्डन कलर की हील्स के साथ भी बेहद सुंदर लगेगा। अपने लुक को क्लासी बनाने के लिए आप इसके साथ एनलॉग वॉच भी पहन सकती हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
अब आपका त्योहारों पर लुक होगा सबसे अलग, इस लिबास के कफ्तान कुर्ता सेट के साथ। इस कुर्ता सेट में आपको सिल्क ब्लैंड फैब्रिक देखने को मिल जाता है जो क्लासी के साथ आरामदायक एहसास देने का काम करता है। आपके लुक को थोड़ा और अलग करने के लिए Libas कंपनी ने इसके साथ ट्राउजर दिया है। गुलाबी रंग वाले इस कुर्ता सेट को आप खास अवसरों पर पहन सकती हैं। ढीले फिट टाइप के साथ आने वाले कफ्तान कुर्ते में पुल ऑन क्लोजर देखने को मिल रहा है। इस सेट में आपको एक्स्ट्रा स्मॉल से लेकर 2XL तक का साइज देखने को मिल जाएगा। वहीं यह हैंड वॉश की मदद से आसानी से साफ किया जा सकता है।
स्टाइलिंग टिप्स: लिबास के इस कफ्तान कुर्ता सेट का लुक थोड़ा अलग हटकर है, इसलिए इसे आप मल्टीकलर की ज्वेलरी से लेकर व्हाइट शेड में आने वाले झुमको तक के साथ स्टाइल कर सकती हैं। फुटवियर के लिए आप सफेद या फिर सिल्वर रंग की ज्वेलरी को भी ट्राई करके देख सकती हैं।
03
Varanga Women Kaftan with Trouser
त्योहारों का मौसम चल रहा है, ऐसे में अगर आप भी अपने लिए एक खास परिधान की खोज कर रही हैं, तो हम लेकर आए हैं सुंदर डिजाइन में आने वाला यह कफ्तान कुर्ता और उसको पेयर करने के लिए ट्राउजर का विकल्प। इस कफ्तान कुर्ता सेट में वी नेक डिजाइन और पिंक कलर का शेड देखने को मिल रहा है, जो कुर्ते को खास अवसरों पर पहनने के लिए उपयुक्त बनाता है। चेंदरी फैब्रिक का उपयोग करके बनाया गया यह कुर्ता सेट आपको सुंदर लुक देने के साथ आरामदायक एहसास भी देगा।
स्टाइलिंग टिप्स: अब क्योंकि इसे आप त्योहारों पर पहनने वाली हैं, तो इसे स्टाइल करने का तरीका भी थोड़ा अलग होना चाहिए। पसंद के अनुसार लाइट या हैवी मेक-अप करने के बाद आप इस कफ्तान कुर्ता सेट के साथ हैवी झुमके ट्राई कर सकती हैं। हाई हील्स और हाथ में घड़ी आपके लुक को और भी खास बना देगा।
04
Janasya Women's Lavender Kaftan and Tulip Pant Co-Ord Set
लवेंडर रंग वैसे भी इस समय काफी ज्यादा डिमांड में है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमने कफ्तान कुर्ता सेट की लिस्ट में इस विकल्प को रखा है। रिल्केस्ड फिट टाइप और सिल्क के फैब्रिक के साथ आने वाला यह कुर्ता सेट आपको सिंपल और रॉयल लुक देने का काम करेगा। इस कुर्ते सेट में पुल ऑन क्लोजर मिल रहा है। यह कफ्तान कुर्ता सेट सिर्फ स्मॉल और एक्स्ट्रा स्मॉल जैसे दो साइज में भी मौजूद है। इसकी पैंट पर सॉलिड वर्क किया गया है, तो वहीं कुर्ते पर आपको योक कढ़ाई का डिजाइन मिल जाता है। 34 इंच के लंबे कुर्ते में आपको 37 इंच की लंबाई वाली पैंट भी मिल जाती है।
स्टाइलिंग टिप्स: वी नेक डिजाइन वाले इस कफ्तान कुर्ता सेट को आप पिंक या लाइट शेड की लिपस्टिक, हल्के आई मेक-अप के साथ स्टाइल कर सकती हैं। बात अगर ज्वेलरी की करें तो इसके साथ गोल्डन और सफेद रंग के बड़े झुमके बेहद ही खूबसूरत लगेंगे। वहीं अगर आप लुक को सिंपल रखना चाहती हैं तो इस कफ्तान कुर्ता सेट के साथ हाथों में एनलॉग वॉच पहनें। फुटवियर के लिए आप हील्स या फ्लैट्स में से कुछ भी चुन सकती हैं।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
क्या कफ्तान कुर्ता सेट गर्मी के लिए अच्छे हैं?
हां, कफ्तान कुर्ता सेट गर्मी के मौसम के लिए बहुत आरामदायक और उपयुक्त होते हैं। ये हल्के होने के साथ ढीले-ढाले फिट के साथ आते हैं, जिसके तहत इन्हें पूरे दिन आराम से पहना जा सकता है।
कफ्तान कुर्ता सेट को कैसे स्टाइल करें?
आप अलग-अलग पैटर्न वाले कफ्तान कुर्ता सेट को कई तरह से स्टाइल कर सकती हैं। जैसे की इसे आप झुमके सैंडल, नेक पीस आदि। इसके अलावा लुक को थोड़ा और क्लासी बनाने के लिए आप एक क्लच भी जोड़ सकती हैं।
क्या कफ्तान कुर्ता सेट को त्योहारों पर पहन सकते हैं?
हां, आप कफ्तान कुर्ता सेट को फंक्शन और त्योहारों पर भी आराम से पहन सकती हैं। दरअसल काफी सारे कफ्तान कुर्ते सेट हैवी वर्क के साथ आते हैं, जो फंक्शन में पहनने के लिए बढ़िया रहते हैं।