PM Modi के जन्मदिन पर पढ़ें ये खास किताबें जो बताएंगी उनके जीवन के बारे में

PM Narendra Modi के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए 17 सितंबर यानी आज उनके जन्मदिन के अवसर पर उनसे जुड़ी किताबों को पढ़ा जा सकता है। नजर डालिए कुछ बेहतरीन किताबों पर यहां।

प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन पर पढ़ें ये किताबें

PM Modi Birthday: हर साल 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन देशभर में खास अंदाज में मनाया जाता है। यह दिन केवल उनके राजनीतिक योगदान को याद करने का अवसर नहीं है, बल्कि उनके जीवन से जुड़ी प्रेरणादायी कहानियों और विचारों को समझने का भी सही मौका है। अगर आप उनके व्यक्तित्व, संघर्ष और सोच की गहराई को जानना चाहते हैं, तो उनकी लिखी और उनसे जुड़ी किताबें आपके लिए एक अनमोल खजाना साबित हो सकती हैं और साथ ही एक साधारण व्यक्ति से भारत के प्रधानमंत्री बनने तक की प्रेरणादायक कहानी को भी जान सकते हैं। 

अपने पसंदीदा किताबों के बारे में अधिक जानकारी के लिए हाउस ऑफ बुक्स की कैटेगरी पर जा सकते हैं।

Loading...

  • Loading...

    Letters to Self

    Loading...

    Letter to Self नामक इस किताब में मोदी जी ने अपने जीवन के अनुभवों, संघर्षों और सीखों को पत्रों के रूप में खुद से ही साझा किया है। इस किताब में आपको उनकी बचपन से लेकर राजनीतिक सफर तक की झलक देखने को मिल सकती है। साथ ही, आपको उनके साधारण जीवन से मिली प्रेरणा के बारे में भी जानने को मौका मिल सकता है। 272 पन्नों की यह किताब अंग्रेजी में लिखी गई है जिसमें आपको असफलताओं और चुनौतियों से सीखी गई सीख देखने को मिल सकती है। यानि यह किताब खुद को समझने, जीवन मूल्यों को पहचानने और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा भी दे सकती है।

    01

    Loading...

  • Loading...

    Narendra Modi: A Political Biography

    Loading...

    एंडी मरीनो की किताब “नरेंद्र मोदीi: अ पॉलिटिकल बायोग्राफी” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और उनकी राजनीतिक यात्रा पर आधारित है, जो मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर पढ़ने के लिए बढ़िया विकल्प साबित हो सकती है। इसमें उनके बचपन, आरएसएस से जुड़ाव, गुजरात के मुख्यमंत्री बनने तक की यात्रा और फिर राष्ट्रीय राजनीति में उनके उभार को विस्तार से बताया गया है। लेखक ने Narendra Modi जी के कठिन संघर्ष, सादगीपूर्ण जीवन और जनता से जुड़ने की उनकी अनोखी शैली को सामने रखा है। किताब यह बता सकती है कि कैसे साधारण पृष्ठभूमि से आए मोदी जी ने मजबूत इच्छाशक्ति और कड़े परिश्रम से राजनीति में ऊंचाई हासिल की। यह पुस्तक मोदी जी की सोच, नेतृत्व और उनके निर्णय लेने की क्षमता को समझने के लिए एक महत्वपूर्ण स्रोत मानी जा सकती है।

    02

    Loading...

  • Loading...

    The Modi Effect: Inside Narendra Modi's campaign to transform India

    Loading...

    अंग्रेजी भाषा की यह किताब द मोदी इफेक्ट: इनसाइड नरेंद्र मोदीज कैंपेन टू ट्रांसफॉर्म इंडिया लांस प्राइस द्वारा लिखी गई है। यह पुस्तक वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के चुनाव अभियान और उनकी रणनीतियों पर केंद्रित है। इसमें बताया गया है कि किस तरह मोदी ने आधुनिक तकनीक, सोशल मीडिया, जनसंपर्क और सशक्त नेतृत्व शैली का उपयोग करके जनता तक अपनी बात पहुंचाई और भारतीय राजनीति को एक नया मोड़ दिया। यह किताब PM Modi के चुनावी प्रबंधन, उनकी टीम वर्क और भारत को बदलने के उनके विजन को समझाने का प्रयास करती है। इसमें कुल 353 पन्ने मौजूद है।

    03

    Loading...

  • Loading...

    Modi : Comman Man's PM

    Loading...

    किशोर मकवाना द्वारा लिखी गई किताब “Modi: Common Man’s PM” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, संघर्ष और साधारण परिवार से देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचने की प्रेरणादायक कहानी को प्रस्तुत करती है। इस पुस्तक में आपको देखने को मिल सकता है कि कैसे एक चाय बेचने वाले बालक ने अपनी मेहनत, ईमानदारी और दूरदर्शी सोच से लोगों का विश्वास जीता। लेखक ने मोदी जी की कार्यशैली, आम लोगों से जुड़ाव और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाली सोच को सहज भाषा में समझाया है। यह किताब उन सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत साबित हो सकती है जो मानते हैं कि दृढ़ संकल्प और परिश्रम से कोई भी बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है। यह अंग्रेजी भाषा में लिखी गई है और इसमें कुल 400 पन्ने हैं।

    04

    Loading...

  • Loading...

    Narendra Modi: The Man, The Times

    Loading...

    निलांजना मुखोपाध्याय द्वारा लिखी गई किताब "नरेंद्र मोदी: द मैन, द टाइम्स" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, राजनीति और व्यक्तित्व पर आधारित है। इस किताब में उनके बचपन से लेकर राष्ट्रीय राजनीति तक की यात्रा को विस्तार से बताया गया है। इसमें यह भी दिखाया गया है कि कैसे एक साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले नरेंद्र मोदी ने संगठन कौशल, विचारधारा और मेहनत के बल पर खुद को देश के शीर्ष नेता के रूप में स्थापित किया। लेखिका ने मोदी जी की छवि, उनके निर्णय लेने की शैली और उनके समर्थकों व आलोचकों के नजरिए को संतुलित ढंग से प्रस्तुत किया है। यह किताब पाठकों को मोदी जी की सोच, उनकी रणनीति और भारत की राजनीति पर उनके प्रभाव को समझने का अवसर दे सकती है। 410 पन्नों की यह किताब प्रधानमंत्री के जीवन और उनके दौर की राजनीति को समझने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित हो सकती है।

    05

    Loading...

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन कब है?
    +
    देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, आज यानी 17 सितंबर 2025 को अपना 75वां जन्मदिन मनाएंगे।
  • क्या नरेंद्र मोदी ने खुद कोई किताब लिखी है?
    +
    हां, माननीय प्रधानमंत्री जी ने कई सारे किताबें खुद भी लिखी है जिनमें Letter To Self, एग्जाम वॉरियर्स, सामाजिक सद्भाव आदि शामिल है।
  • नरेंद्र मोदी की जीवनी पर आधारित अच्छी किताब कौन सी है?
    +
    नरेंद्र मोदी की जीवनी पर कई अच्छी जीवनियां उपलब्ध हैं, जिसका चुनाव आपकी व्यक्तिगत पसंद पर निर्भर करता है। इनमें नरेन्द्र मोदी ए पॉलिटिकल बायोग्राफी आदि जैसे नाम शामिल है।