मशहूर दर्शनशास्त्री और आध्यात्मिक गुरु Osho की ये Books बदल सकती हैं जीवन जीने का नजरिया

अगर आपको भी जीवन से जुड़ी कुछ गंभीर बातों को सरलता से समझना है तो इन 5 Osho Books को पढ़ सकते हैं, जिनमें मिलता है मृत्यु से लेकर जन्म, धर्म और कर्म से जुड़ी बातों का चिट्ठा।

Best Osho Books
Best Osho Books

जिन लोगों को दर्शनशास्त्र या फिर अध्यात्म से लगाव है, वो ओशो को जरूर जानते होंगे। हांलाकि ओशो को जानने से ज्यादा उन्हें समझना जरूरी है क्योंकि उन्होंने जीवन के लिए जो नजरिया लोगों के सामने पेश किया है, वो आम नहीं है। ओशो ने हमेशा जीवन को एक अलग तरीके से बयान किया है और इसी सोच का पूरा चिट्ठा उनकी किताबों में पढ़ने को मिलता है। अगर आप भी Osho की इन बातों को सरलता से समझना चाहते हैं, तो यहां बतायी जा रही किताबों को पढ़ सकते हैं। इन Books में आपको बेहद सरल और स्पष्ट भाषा में जीवन से जुड़ी कुछ गंभीर बातें पढ़ने को मिल सकती हैं, जिन्हें जीवन को सरलता से जीने के लिए समझना और जानना जरूरी है।

ओशो के वचनों पर आधारित इन किताबों में आपको जीवन, मरण, काम, मोक्ष जैसे अलग-अलग विषयों के बारे में पढ़ने को मिलेगा, जो कि हर किसी के जीवन का अहम हिस्सा होते हैं। जीवन और मृत्यु जैसे विषयों को Osho ने इतने विचित्र ढ़ंग से प्रस्तुत किया है, कि इसे पढ़ने वाले भी कभी-कभी हैरान रह जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी उनमें से हैं, जो इन विषयों में रूचि रखते हैं तो ओशो की ये किताबें पढ़ने में आपको काफी आनंद आने वाला है। ये किताबें हिन्दी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में मिल जाती हैं, जिससे आप इन्हें अपने लिए सरल रहने वाली भाषा में आसानी से पढ़ सकते हैं। वहीं इनके ऐडिशन आपको Kindle पर भी मिल सकते हैं।

ओशो के विचारों पर आधारित किताबें कौन पढ़ सकता है?

वैसे तो ओशो की किताबों को शुरूआती दौर वाले लोग भी सरलता से पढ़ सकते हैं। मगर जिन्हें आत्मज्ञान और आंतरिक शांति का अनुभव करना है, उनके लिए Osho की किताबें उत्तम रहती हैं। ओशो को भारत के मौलिक विचारकों में से एक माना जाता है, जिनके विचार और प्रवचनों को लोग काफी सुनना पसंद करते हैं। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि देश-दुनिया के कई हिस्सों में ओशो की विचारधारा आज चरम पर है। ऐसे में Books का शौक रखने वालों से लेकर शुरूआती तौर पर पढ़ने के लिए ओशो की किताबें अच्छी साबित हो सकती हैं। वहीं अगर अध्यात्म के प्रति आपका झुकाव है, तो ये किताबें आपको खास पसंद आने वाली हैं।

Loading...

Top Five Products

  • Loading...

    The Book of Secrets: 112 Meditations to Discover the Mystery Within

    Loading...

    ओशो ने अपने विचारों से लोगों को हमेशा हर पल को खुशी से जीने के लिए प्रोत्साहित किया है। इस किताब में ओशो ने इसी को विस्तार से समझाने के लिए 4,000 साल पुराने विज्ञान भैरव तंत्र की कुल 112 तकनीक के बारे में बताया है। ये तकनीक जीवन के हर पल और हर दिन को कैसे खुशी से जीना है, इस बारे में बताती हैं। ओशो ने इस The Book of Secrets में हर एक तकनीक को विस्तार से समझाया है। ओशो के मुताबिक अगर इन तकनीकों का जीवन में पालन कर लिया जाए, तो आप अपने दिमाग को सिर्फ वर्तमान में जीने के लिए लगाकर रखेंगे। यह किताब हार्डकवर के साथ आती है और इसका ऐडिशन किंडल पर भी मौजूद है।

    01

    Loading...

  • Loading...

    Shiv-Sutra

    Loading...

    यह किताब रिश्तों की सच्चाई को बयां करती है। इस किताब में ओशो ने सामाजिक रिश्तों के बारे में बात की है और वो कहते हैं कि तुम्हारे अतिरिक्त तुम्हारा कोई मित्र नहीं है। यह किताब ओशो द्वारा बताए जाने वाले अध्यात्म के बारे में भी है। इसमें ध्यान, रिश्ते, समाज से बारे में पढ़ा जा सकता है। Shiv-Sutra नाम की यह किताब हिन्दी भाषा में आती है और इसका किंडल ऐडिशन भी मिल जाता है। इस किताब में ओशो ने जीवन की भाग-दौड़ को लेकर भी बात की है और साथ ही उनके धन कमाने के नजरिए के बारे में भी इस किताब में पढ़ा जा सकता है। यह किताब हार्डकवर और पेपरबैक दोनों फॉर्मेट में आती है, जिसमें कुल 236 पेज हैं।

    02

    Loading...

  • Loading...

    Courage: The Joy of Living Dangerously (Osho Insights for a New Way of Living)

    Loading...

    बीसवीं शताब्दी के महान अध्यात्मिक गुरू ओशो की यह किताब साहस के बारे में बताती है। इस किताब में ओशो ने डर और साहस के बारे में बात करते हुए यह बताया है कि, डर क्या है, कहां से पैदा होता है, इसे पहचानना कैसे है और इससे किस तरह से निपटना है। Courage नाम की इस किताब में ओशो कहते हैं, कि जब भी जीवन में कोई आकस्मिक घटना हो या बदलाव आए, तो उसे उत्सव की तरह देखना चाहिए। 208 पेज की यह किताब पेपरबैक के साथ आती है। यह किताब अंग्रेजी भाषा में है और इसे किंडल पर भी पढ़ सकते हैं। इसमें ओशो से डर से लड़ने के लिए कई तरह की आध्यात्मिक तकनीक भी बतायी हैं।

    03

    Loading...

  • Loading...

    Main Mirtyu Sikhata Hoon

    Loading...

    ओशो की इस किताब में जीवन और मृत्यु के अंतर को पढ़ा सरलता से समझा जा सकता है। इस किताब में ओशो कहते हैं कि, जीवन को जाना कि मृत्यु गई, मृत्यु को जाना कि जीवन हुआ। यानि कि अगर हमने जीवन को समझ लिया तो मृत्यु का भय नहीं रहेगा और अगर मृत्यु के बारे में सोचते रहेंगे तो कभी-भी जीवन नहीं जी पाएंगें। Main Mirtyu Sikhata Hoon नाम की इस किताब में मनुष्य के जीवन को ओशो ने अमृत बताया है और कहा है कि हम लोग मृत्यु का सोचकर अमृत की तरफ देखते ही नहीं है। हिन्दी भाषा की यह किताब पेपरबैक और हार्डकवर दोनों फॉर्मेट में आती है और इसमें कुल 380 पेज हैं।

    04

    Loading...

  • Loading...

    The Book of Man

    Loading...

    मनुष्य क्या है अगर आपको इस बारे में समझना है, तो फिर ओशो की इस किताब को पढ़ सकते हैं। यह किताब चार भागों में बंटी हुई है, जिसमें पहला भाग पहले मनुष्य Adam के बारे में बताता है। दूसरे भाग में ओशो ने एक पुरूष द्वारा निभाए जाने वाले रिश्तों के बारे में बताया है। तीसरे भाग में कुछ खास गतिविधियों और पसंद के बारे में पढ़ सकते हैं, जो कि मनुष्य के जीवन का हिस्सा होते हैं। वहीं आखिरी भाग में यह Book मनुष्य के दर्शन यानि Vision के बारे में बताती है। कुल 292 पेज के साथ आने वाली यह किताब अंग्रेजी भाषा में है और इसे आप किंडल पर भी पढ़ सकते हैं।

    05

    Loading...

  

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • ध्यान के लिए ओशो की कौन-सी किताब पढ़नी चाहिए?
    +
    ध्यान योग, प्रथम और अंतिम मुक्ति : यह ओशो द्वारा ध्यान पर दिए गए गहन प्रवचनों का संकलन है। इसमें ध्यान की अनेक विधियों का वर्णन है, जो हमारी सहायता कर सकती हैं। इस किताब को ध्यान के लिए मार्गदर्शक की तरह इस्तेमाल करने के लिए आपको इसे पहले से आखिरी पेज तक पढ़ना जरूरी है।
  • ओशो की किताबों में क्या लिखा है?
    +
    ओशो के वचनों और विचार पर आधारित Books में जीवन, मरण से लेकर अध्यात्म, काम जैसे अलग-अलग विषयों के बारे में पढ़ा जा सकता है। ओशो की किताबें हिन्दी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में मिल जाती हैं।
  • ओशो की किताबों की मुख्य शिक्षाएं क्या हैं?
    +
    Osho का मानना था कि हमें अपने जीवन को पूरी तरह से और गहरे तरीके से जीना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन को सही तरीके से जीने के बजाय, उसे महसूस करो, जियो, और उसके हर क्षण को अनुभव करो। ओशो ने सिखाया कि अगर हम खुद से प्रेम नहीं करते, तो हम दूसरों से भी सच्चा प्रेम नहीं कर सकते। इसी तरह की कुछ शिक्षाएं उनकी किताबों में भी पढ़ने को मिलती हैं।
  • ओशो के विचारों का मुख्य उद्देश्य क्या है?
    +
    ओशो के विचारों का मुख्य उद्देश्य यह है स्वंय से मुक्ति, अंहकार से मुक्ति, कर्ताभाव से मुक्ति। ओशो के अनुसार, अध्यात्म का उद्देश्य आत्मज्ञान और आंतरिक शांति प्राप्त करना है। इसी बारे में आप ओशो की किताबों में भी पढ़ सकते हैं।