फैशन की दुनिया में समय के साथ कई बदलाव आते रहते हैं, लेकिन कुर्ता एक ऐसा आउट्फिट है जो हर दौर में अपनी अलग पहचान बनाए रखता है। यह न केवल एक पारंपरिक भारतीय पहनावा है, बल्कि आज के दौर की मॉडर्न महिलाओं के लिए भी एक शानदार और स्टाइलिश विकल्प बन चुका है। बदलते डिज़ाइन, कट्स और फैब्रिक्स के साथ कुर्तों ने खुद को हर उम्र, हर मौके और हर मूड के लिए ढाल लिया है। चाहे कॉलेज जाने वाली लड़की हो या ऑफिस वूमन, हर कोई अपने लुक को खास बनाने के लिए कुर्ता डिज़ाइनों को अपनाना पसंद करती है। स्टाइल स्ट्रीट में मौजूद ये ट्रेंडिंग कुर्ता डिजाइन आपको ट्रेडिशनल लुक देने के साथ-साथ मॉडर्न लुक देने में भी मददगार साबित हो सकता है। यहां आपको कई सारे ट्रेंडिंग कुर्ता डिजाइन के विकल्प मिल सकते हैं जो आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।
कितने प्रकार के डिजाइन में कुर्ता आते हैं?
कुर्ता डिजाइन की बात करें तो समय के साथ इनका डिजाइन भी बदल सकता है और हर समय ट्रेंड के हिसाब से ये आपको बेहतरीन लुक देने में मदद कर सकता है। जैसे, सीधी कट वाला कुर्ता आजकल ट्रेंड में चल रहा है जो ऑफिस वियर से लेकर कैजुअल आउटिंग तक के लिए परफेक्ट विकल्प बन सकता है। इसे पैंट्स, पलाज़ो या लेगिंग्स के साथ आसानी से पेयर किया जा सकता है। वहीं आजकल अंगरखा कुर्ते फिर से फैशन में लौट आए हैं। ये पारंपरिक लुक के साथ मॉडर्न ट्विस्ट भी देते हैं। खासतौर पर फ्लोरल प्रिंट और लाइट फैब्रिक में ये बेहद आकर्षक लगते हैं। ढीले-ढाले डिजाइन वाले कुर्ते गर्मियों में सबसे ज़्यादा पसंद किए जा रहे हैं। ये स्टाइलिश होने के साथ-साथ शरीर को पूरा कवर भी करते हैं। आपको बता दें, फ्रंट स्लिट कुर्ता आजकल एक ट्रेंडी डिज़ाइन बना हुआ है जो युवतियों के बीच खूब लोकप्रिय हो रहा है। जींस या स्कर्ट के साथ इसका कॉम्बिनेशन शानदार लगता है। इसके अलावा शर्ट स्टाइल कुर्ता अब ऑफिस और कॉलेज जाने वाली महिलाओं की पहली पसंद सकती है। ये स्मार्ट और सिंपल दोनों है। वहीं A-line कुर्ता हर बॉडी टाइप पर जंचता है और साथ ही यह पारंपरिक और वेस्टर्न दोनों तरह के लुक्स में उपलब्ध है, जिसे आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं।
ट्रेंडिंग डिजाइन वाले कुर्ता को कैसे स्टाइल कर सकते हैं?
ये फैशन और स्टाइल वाली दुनिया में सिर्फ अच्छा कुर्ता पहनना ही काफी नहीं है, उसे सही ढंग से स्टाइल करना भी जरूरी है तभी जाकर आप टट्रेंड को फॉलो कर पायेंगी। इसके लिए आपको बस कुछ साधारण बातों का ध्यान रखना है, जैसे आप सही बॉटम्स का चुनाव करके खुद को एक सही लुक दे सकती हैं। अगर आप स्ट्रेट कट कुर्ता पहन रही हैं, तो उसके साथ पैंट या पलाज़ो बढ़िया लग सकता है, तो वहीं ए-लाइन कुर्ते को चूड़ीदार या फ्लेयर्ड स्कर्ट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। साथ-साथ आप प्रिंटेड कुर्ते के साथ सिंपल शिफॉन या नेट का दुपट्टा और सिंपल कुर्ते के साथ बनारसी या कढ़ाईदार दुपट्टा के साथ अपने लुक को खास बना सकती है। इसके अलावा आप झुमके, चूड़ियां, ऑक्सीडाइज़्ड नेकलेस आदि के साथ भी Trending Kurta को कैरी कर सकती हैं और-तो-और कोल्हापुरी चप्पल, जूती या मोज़ड़ी कुर्ते को ट्रेडिशनल लुक दे सकता है।
इन्हें भी पढ़ें -
- फैशन की दुनिया में जलवा बिखेर रही हैं ये Pastel Colour की Saree
- फैशन की दुनिया में आज भी कायम है स्ट्रेट Kurta Pant Sets का जादू
- इन स्टाइलिश Georgette Kurta Sets के साथ पा सकती हैं आकर्षक लुक
Faq's
ट्रेंडिंग कुर्ते को ऑफिस में कैसे स्टाइल कर सकते हैं?
ऑफिस के लिए स्ट्रेट कट या शर्ट स्टाइल कुर्ता बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसे सिंपल पलाज़ो या पैंट के साथ पहन सकती हैं। हल्के झुमके और फ्लैट्स या लो-हील सैंडल से प्रोफेशनल लुक पा सकती हैं।
जींस के साथ कौन से कुर्ते अच्छे लगते हैं?
अगर आप जींस के साथ पहनने के लिए कुर्ता देख रही हैं तो Short Kurta, फ्रंट स्लिट कुर्ता या शर्ट स्टाइल कुर्ता जींस के साथ अच्छे लग सकते हैं। यह एक इंडो-वेस्टर्न और स्मार्ट कैज़ुअल लुक देता है।
गर्मियों में कुर्ता स्टाइल करने का सही तरीका क्या है?
आप गर्मियों में कॉटन, लिनन या रेयॉन फैब्रिक के हल्के कुर्ते पहन सकती हैं। इसके साथ लाइट कलर की लेगिंग या पलाज़ो और पोनीटेल परफेक्ट लुक दे सकता है।
लाइटवेट कुर्ते को पार्टी वियर कैसे बना सकते हैं?
आजकल लाइटवेट कुर्ते काफी ट्रेंड में है और ये आराम के साथ-साथ कुछ टिप्स की सहायता से पार्टी वियर बन सकता है। जैसे, लाइटवेट कुर्ते को भारी ज्वेलरी, हैवी डुपट्टा, मोज़ड़ी और बोल्ड मेकअप के साथ पार्टी लुक में बदला जा सकता है।