जून की चिलचिलाती गर्मी अपने साथ कई सारे समस्याओं को लेकर आती है। गर्मियों की तपती धूप ना केवल त्वचा, बल्कि हमारे बालों को भी गंभीर रूप से प्रभावित करती है। सूरज की तेज़ अल्ट्रावायलेट किरणें बालों की प्राकृतिक नमी छीन कर, हमारे बालों को रूखा, बेजान और दोमुंहे बना सकते हैं। लगातार धूप में रहने से बालों का रंग फीका पड़ सकता है, स्कैल्प में जलन हो सकती है और बाल कमजोर होकर टूट सकते हैं। ऐसे में, जैसे हम अपनी त्वचा को सूरज से बचाने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं, वैसे ही बालों की भी खास देखभाल की ज़रूरत होती है। आज हम कुछ ऐसे आसान विकल्पों और उपायों को लेकर आएं हैं जिसकी मदद से आप अपने बालों को सूर्य की हानिकारक किरणों से सुरक्षित रख सकते हैं और इसे खराब होने से बचा सकते हैं।
गर्मियों में अपने बालों की देखभाल कैसे कर सकते हैं?
गर्मियों के मौसम में ज्यादातर महिलाओं की यही समस्या होती है कि हम अपने बालों का ख्याल कैसे रखें कि यह खराब होने से बच सके। आपको बता दें, यह इतना भी मुश्किल नहीं है, बस कुछ जरूरी टिप्स और आदत की जरूरत है जिसकी मदद से आप अपने बालों की देखभाल आसानी से कर सकती हैं। जैसे, जब भी आप धूप में बाहर जाती है, तो अपने सिर को स्कार्फ या टोपी की मदद से ढक लें ताकि सूरज की हानिकारक किरणों से बचा जा सके। साथ ही आप नियमित रूप से महीने में 2-3 बार घरेलू Hair Mask का इस्तेमाल कर सकती हैं, इससे आपके बालों का पोषण बना रह सकता है। साथ ही, तेल से नियमित मालिश करना भी आवश्यक है क्योंकि यह बालों में नमी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं और उन्हें सूरज की गर्मी से होने वाले डैमेज से बचा सकते हैं। इसके अलावा खूब सारा पानी और स्वस्थ्य भोजन करके भी बालों को मजबूती दिया जा सकता है। गर्मियों के मौसम में एक चीज का खास ध्यान रखें कि धूप में रहने के बाद बाल पहले ही सूखे होते हैं, ऐसे में स्ट्रेटनर या हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करने से बाल और ज्यादा टूट सकते हैं, इसलिए इनका उपयोग करने से बचें।
