क्या ऑफिस में डेस्क पर बार-बार सामान बिखरा हुआ दिख जाता है और आप इससे परेशान हो जाते हैं? तो क्यों ना इनको बढ़िया तरीके से सजा कर रखा जाए। एक साफ-सुथरी और व्यवस्थित ऑफिस डेस्क ना केवल आपके कामों को आसान करने में मदद कर सकते हैं, बल्कि काम करने के तरीके को बेहतर भी बनाने में मदद कर सकते हैं। साथ-ही-साथ व्यवस्थित ऑफिस डेस्क को देखकर आपका पूरा दिन बढ़िया से गुजर सकता है और मन चिड़-चिड़ा भी नहीं होगा। बिखरे हुए डेस्क ना सिर्फ आपको परेशान कर सकती है, बल्कि सामान को ढूंढने में भी मुश्किल पैदा कर सकती है और साथ ही हमारा समय खराब भी। इन सबसे छुटकारा पाने के लिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे विकल्प को लेकर आएं हैं जो आपके Office डेस्क को व्यवस्थित रखने में मददगार साबित हो सकते हैं।
ऑफिस डेस्क को ऑर्गेनाइज रखने के टिप्स
डेस्क पर सबसे पहले यह देखें कि कौन-सी चीज़े उपयोग लायक नहीं है, जैसे खत्म हो चुके कलम, खाली बोतल आदि, इनको हटा कर आप डेस्क को साफ रख सकते हैं। बिखरे हुए फाइल्स को व्यवस्थित तरीके से एक साथ रख कर हम ऑफिस डेस्क को साफ-सुथरा बना सकते हैं। आप काम खत्म होने के बाद थोड़ा समय निकाल कर अपने डेस्क को व्यवस्थित बना सकते हैं और डेस्क पर मौजूद बेकार चीजों को उसी दिन फेंक कर साफ रख सकते हैं। आपके डेस्क पर यदि चार्जर या कोई भी तार बिखरी हुई है तो आप इसके लिए केबल क्लिप का इस्तेमाल कर सकते हैं। जो इनको आपस-में उलझने से बचा कर रखेंगे। आप अपने डेस्क पर कोई भी शो पीस यह प्रियजनों की तस्वीर को लगा कर इसे सुंदर और आकर्षित बना सकते हैं।
ऑफिस डेस्क को ऑर्गेनाइज रखने के लिए किन सामानों की जरूरत हो सकती है?
एक व्यवस्थित ऑफिस डेस्क पर काम करने का अलग ही आनंद होता है। कुछ जरूरी चीजों की मदद से आप अपने ऑफिस Desk को Organize करके रख सकते हैं। जैसे आप केबल क्लिप का उपयोग तारों को व्यवस्थित रखने में कर सकते हैं। इनके अलावा आप डेस्क ऑर्गनाइज़र की मदद से पेन, पेंसिल आदि को संभाल कर रख सकते हैं। साथ ही, फाइल होल्डर आपको जरूरी कागजों को व्यवस्थित रखने में मदद कर सकते हैं। नोटपैड या स्टिकी नोट्स की मदद से जरूरी टास्क को लिख कर रख सकते हैं। आप अपने डेस्क के पास एक छोटा-से कूड़ेदान को भी रख सकते हैं, जो अनावश्यक चीजों को फेंकने के लिए उपयोगी हो सकते हैं। और-तो-और छोटा पौधा या मोटिवेशनल कार्ड या प्यारी तस्वीरों की सहायता से अपने डेस्क को आकर्षक बना सकते हैं।
ऑफिस डेस्क को ऑर्गेनाइज रखने के क्या फायदे हो सकते हैं?
ऑफिस डेस्क को सही तरीके से व्यवस्थित रखने के कई सारे फायदे हो सकते हैं। एक व्यवस्थित ऑफिस डेस्क ना आपको काम करने के लिए उत्साहित कर सकता है बल्कि इससे आपको काम में मन भी लगा रहेगा और साथ-साथ सकरात्मकता का भी अनुभव होगा। थोड़ी-सी मेहनत से आप अपने काम करने वाले जगह को बेहतर बना सकते हैं। साथ-ही-साथ इससे आपकी कार्य करने की क्षमता भी बढ़ सकती है और आपके काम करने की इच्छा और शक्ति बनी रह सकती है। Organized ऑफिस डेस्क की मदद से आपको कोई भी सामान ढूंढने में समय बर्बाद नहीं होगा और आसानी से सामान मिल जाएंगे तथा आपकी मानसिक शांति भी बनी रहेगी। जब आपके डेस्क का वातावरण अच्छा होगा तो आपके अंदर की क्रीएटिवटी भी बाहर आ सकती है जो आपके काम को बढ़िया बनाने में मदद कर सकता है।
कितने प्राइज रेंज तक के सामनों की मदद से हम अपने ऑफिस डेस्क को सुंदर और व्यवस्थित बना सकते हैं?
ऑफिस में अपने डेस्क को सुंदर और व्यवस्थित रखना हर किसी की चाहत होती है, लेकिन बहुत से लोग यह सोच कर पीछे हट जाते हैं कि इसमें खर्चे बहुत है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे विकल्प को लेकर आएं हैं जो आपके बजट के अनुसार आपके डेस्क को Organized रखने में मदद कर सकते हैं। यदि आप जरूरी और सस्ते सामान को देखना चाहते हैं तो 500 रुपये के अंडर में आपको पेन होल्डर, डेस्क को साफ करने के कपड़े, तारों को व्यवस्थित रखने के लिए केबल क्लिप और डेस्क पर सुंदरता प्रदान करने के लिए शो-पीस या पौधा ले सकते हैं। इनके अलावा यदि आपका बजट 1000 रुपये तक का है तो आप डेस्क ऑर्गेनाइजर सेट जिसमें पेन होल्डर और नोटपैड रखने की जगह एक साथ हो, ले सकते हैं, साथ ही, कोई बढ़िया फ़ोटो फ्रेम भी ले सकते हैं। यदि आप अपना बजट बढ़ा कर सामानों लकों लेना चाहते हैं तो आप डेस्क लैंप, डॉक्यूमेंट होल्डर, रूम फ्रेशनर, फ़ोल्डर ट्रे इत्यादि को ले सकते हैं, जो आपको 2000 रुपये तक में मिल जाएंगे।
इन्हें भी पढ़ें -