क्या आप अपने घर को फिर से सजाने के बारे में सोच रही हैं? या किसी नए घर में शिफ्ट होना है और होम डेकॉर के बढ़िया आइडिया की तलाश है, तो इसी कड़ी में हम आपको येलो (पीले) कलर की थीम पर लिविंग रूम को सजाने के कुछ आइडिया के बारे में बताएंगे, जो घर को आकर्षक लुक देने के साथ-साथ किफायती दाम में भी आसानी से फिट हो जाएंगे। गर्मी के मौसम में एक हल्का और आकर्षक रंग सभी को पसंद आता है, और पीला एक ऐसे रंग है जो घर की सुंदरता में चारचांद लगा सकता है। येलो कलर की थीम में आपको फर्नीचर, पर्दे, पेंटिंग, कालीन, कुशन और अन्य साज-सज्जा का सामान मिल जाएगा, जिनके साथ आपके लिविंग रूम की सजावट सबसे अलग व हटके हो सकती है।
क्यों येलो थीम लिविंग रूम हो सकता है सही?
येलो यानी पीले रंग में ठंडी जगह को गर्म करने और प्राकृतिक रोशनी को बढ़ाने की क्षमता होती है। पीला रंग दिन के उजाले में कमरे को बढ़िया रोशनी देगा और रात में आपको आरामदायक महसूस कराएगा। अगर आप अपने लिविंग रूम की थीम को येलो रखेंगे तो यह घर आने वाले लोगों को आकर्षक लग सकता है और ऐसा माना जाता है कि इस रंग के साथ लोग आपके घर में अपनापन महसूस करेंगे। वहीं, बटर येलो शेड की दीवारें कमरे में गर्माहट भर सकती हैं जिससे कमरा आरामदायक लगता है, जबकि हल्के पीले रंग की दीवारें कमरे को शांतिपूर्ण बना सकती हैं। अगर आपका लिविंग रूम उत्तर दिशा की ओर है और आप ऐसे वातावरण में रहते हैं जहां दिन में बहुत ज़्यादा ग्रे रंग होता है, तो पीला रंग कमरे को चमकीला बना सकता है। येलो में आपको अलग-अलग शेड्स के विकल्प मिल जाएंगे, जिन्हें अपनी पसंद के आधार पर चुना जा सकता है।
येलो के साथ कौन-से रंगों को किया जा सकता है मैच?
आप अलग-अलग रंगों को अपने येलो थीम वाले लिविंग रूम के साथ मैच करके बढ़िया तरह से सजावट कर सकती हैं। सफेद एक ऐसा रंग है जो येलो के लगभग हर शेड के साथ मैच हो सकता है। इसके साथ आप कलर कॉम्बिनेशन बनाकर चीजों को इस हिसाब से सेट कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप डार्क येलो थीम चुनते हैं तो लाइट येलो डेकोरेशन या फिर लाइट येलो थीम पर डार्क येलो डेकोरेशन अच्छा लगता है। इसके अलावा येलो थीम के साथ काले, ऑरेंज, ब्राउन, बेज और ग्रीन और सिल्वर जैसे कलर भी येलो के साथ काफी अच्छे लगेंगे।
येलो थीम पर लिविंग रूम सजाते हुए रखें कुछ बातों का ध्यान
- रंग को भरे नहीं- कभी भी येलो कलर से कमरे को न भरें। अगर आप कमरे की दीवार को पील रंग दे रही हैं तो कोशिश करें कि उसके कॉन्ट्रास्ट में फर्नीचर, पर्दे, शो पीस व अन्य चीजों को रखें। वहीं, अगर दीवार किसी अन्य रंग की है तो फिर पीले रंग की सजावट वाली चीजें मैच करके रखी जा सकती है।
- एक थीम का चयन करें- अगर आप की थीम पेस्टल है, या ब्राइट है या लाइट है तो उस पर ध्यान देते हुए सजावट करें।
- कलर ब्लॉकिंग है जरूरी- आप अपने लिविंग रूम को एक आकर्षक लुक देने के लिए कलर ब्लॉकिंग कर सकती हैं। मतलब, येलो कलर के सोफे पर सफेद कुशन रख सकती हैं या सफेद दीवार पर पीले रंग की पेंटिंग्स लगा सकती हैं।
- चीजों को बहुत पास-पास न रखें- कोशिश करें कि चीजों को बहुत ज्यादा पास-पास न रखें, इसे लिविंग रूम का लुक खराब हो सकता है और सजावट बेजान लग सकती है। थीम के हिसाब से सही चीजों का चुनाव कर उन्हें निश्चित दूरी पर रखें।
इन्हें भी पढ़ें:
बेडरूम के लिए 10 Decorative Items, जो दे सकते हैं आकर्षक और मॉर्डन लुक
घर को नया और फ्रेश लुक देने के लिए कैसे करें उसकी सजावट? 10 प्रोडक्ट के साथ यहां मिलेगी जानकारी
मॉडर्न डिजाइन वाली हैं ये Wall Clock, लिविंग रूम को दे सकती हैं रॉयल लुक
Faq's
येलो थीम वाला लिविंग रूम कैसा रहेगा?
लिविंग रूम को येलो थीम में बनाकर आप वहां पर एक खुशनुमा, एनर्जेटिक और आरामदायक एहसास पा सकते हैं। वहीं लिविंग रूम में येलो थीम उसे काफी आकर्षक भी बना सकती है।
येलो थीम लिविंग रूम को कैसे सजाएं?
लिविंग रूम को येलो थीम में सजाने के लिए आप कमरे की दीवारों को पीले रंग में रंगने के साथ ही वहां पर रखा जाने वाला सामान भी पीले रंग में ले सकते हैं। इसके लिए आप पीला सोफा, कुर्सी, पर्दे या फिर कुछ डेकोर आइटम्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्या येलो थीम वाला लिविंग रूम जगह को छोटा दिखा सकता है?
नहीं, येलो थीम वाला लिविंग रूम जगह को छोटा नहीं दिखाएगा। हलांकी, इसके लिए आपको थोड़े-बहुत कंट्रास्ट रंग वाले आइटम्स वहां पर रखने चाहिए, ताकी सबकुछ एक ही रंग का ना दिखे। कंट्रास्ट रंग की चीजें जगह को आकर्षक बना सकती हैं।
येलो थीम वाले लिविंग रूम में कैसे किस रंग के पर्दे लगा सकते हैं?
येलो थीम वाले लिविंग रूम को शानदार बनाने के लिए आप वहां पर सफेद, स्लेटी रंग के अलावा किसी भी तरह के न्यूट्रल रंग के पर्दे लगा सकते हैं। बशर्ते, ये रंग पीले के साथ मेल खाना चाहिए, ताकी कुछ भी एकदम अलग ना लगे।