बड़े शहरों और मेट्रो सिटी में रहने वाले लोगों को अक्सर छोटे घरों में ही एडजस्ट करना पड़ता है। इन घरों में कमरे से लगाकर लिविंग रूम तक अक्सर छोटे ही होते हैं, जहां ज्यादा सामान नहीं रखा जा सकता है। अगर आप भी किसी ऐसे घर में रह रहे हैं, जिसका लिविंग रूम छोटा है और वहां फर्नीचर रखने के लिए ज्यादा जगह नहीं है तो आपकी इस परेशानी का हल यहां मिल सकता है। दरअसल, यहां पर आपको कुछ ऐसे शानदार Furniture के बारे में बताया जा रहा है, जो आपके छोटे लिविंग रूम में आसानी से एडजस्ट हो जाएंगें। इन फर्नीचर को आप ना सिर्फ कम जगह में रख सकते हैं, बल्कि इनके जरिए एक बेहतरीन लिविंग रूम लुक भी पा सकते हैं। छोटे लिविंग रूम की साज-सज्जा में चार-चांद लगाने के लिए आपके अलग-अलग प्रकार, रंगों और स्टाइल वाले फर्नीचर का चुनाव कर सकते हैं, जो आपके घर की खूबसूरती को और भी बढ़ा सकते हैं।
छोटे लिविंग रूम के लिए किस तरह का फर्नीचर रहेगा बढ़िया?
जाहिर सी बात है अगर आपका लिविंग रूम छोटा है, तो वहां पर ज्यादा बड़ा या चौड़ा फर्नीचर रखने की जगह नहीं होगी। हालांकी, इसके लिए उपाय क्या है? आपके इस सवाल का जवाब यहां पर दिया जा रहा है। आपको छोटे लिविंग रूम में इस तरह का फर्नीचर रखना चाहिए, जो आपकी जरूरतों को पूरा करते हुए कमरे में आसानी से कम जगह में ही एडजस्ट हो सके। छोटे साइज वाले Living Room में सोफा डालने की इच्छा रखने वाले लोग 2 या फिर 3 सीटर सोफा सेट डालकर बढ़िया लुक पा सकते हैं। अब सिर्फ सोफा से काम नहीं चलेगा, इसलिए उसके लुक को पूरा करने के लिए आप वहां पर छोटी सेंटर टेबल या फिर ऑटमन भी रख सकते हैं। इसके अलावा आपके छोटे लिविंग रूम के लिए बीन बैग्स, सोफा कम बेड जैसी चीजें आराम से बैठने के लिए अच्छी हो सकती हैं। वहीं छोटे लिविंग रूम में सजावट का या अन्य कोई सामान रखने के लिए आप फोल्डेबल टेबल, साइड टेबल या फिर दीवार से जुड़े शेल्व्स और कम जगह घेरने वाली टीवी यूनिट वहां लगा सकते हैं।
छोटे लिविंग रूम में फर्नीचर को आसानी से कैसे करें एडजस्ट?
घर का लिविंग रूम काफी छोटा है, और फर्नीचर रखने की ज्यादा जगह नहीं, तो चिंता मत करिए क्योंकि छोटी-छोटी चीजों को ध्यान में रखकर आप उसे एक आधुनिक लुक दे सकेंगे। सबसे पहले तो आपको अपने कमरे के साइज को ध्यान में रखते हुए ही फर्नीचर का चुनाव करना चाहिए। छोटे लिविंग रूम के लिए आप ऐसा फर्नीचर ले सकते हैं, जिन्हें जरूरत ना होने पर फोल्ड करके रखा जा सके। अगर कमरे की फर्श पर मेज वगैरा रखने की ज्याद जगह नहीं है, तो आप मेज के साथ ही रैक या डायनिंग टेबल के ऐसे डिजाइन लें जिन्हें आप दीवार से जोड़कर लगा सकें। लिविंग रूम के डेकोरेटिव आइटम्स या अन्य सामान को व्यवस्थित रखने के लिए आप ऐसे फर्नीचर ले सकते हैं, जिनमें आपको सामान रखने के लिए जगह भी मिल जाए। जिन्हें लिविंग रूम में हर वक्त सारा फर्नीचर नहीं चाहिए, वो पोर्टेबल विकल्पों को देख सकते हैं। इसके लिए कुर्सियां, बीन बैग या स्टूल सही हो सकते हैं।
छोटे लिविंग रूम के फर्नीचर के लिए कितना बजट होना है जरूरी?
लिविंग रूम छोटा हो या बड़ा, वहां पर फर्नीचर रखने के लिए कितना बजट होना चाहिए, यह पूरी तरह से आपकी जरूरत और पसंद पर निर्भर करता है। हालांकि, अगर एक सामान्य बजट की बात करें, तो आप छोटे लिविंग रूम को किफायती कीमत वाले फर्नीचर के साथ सजा सकते हैं। मानिए, आप एक कॉफी या फिर Centre Table लेना चाहते हैं, तो यह आपको 5,000-10,000 रूपए तक के बजट में आराम से मिल सकती है। इसके बाद बारी आती है सोफा की, इसके लिए आपको कम-से-कम 15,000 रूपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं। हालांकी, जिन्हें लिविंग रूम में सोफा नहीं रखना है, वो आर्म चेयर, बीन बैग्स, सोफा कम बेड जैसे फर्नीचर को 10,000 रूपए तक की कीमत में भी ले सकते हैं। वहीं आप अपने छोटे से लिविंग रूम में शेल्व्स, टीवी यूनिट, साइड टेबल, ऑटमन जैसे फर्नीचर को रखने के लिए करीब 5,000 रूपए तक का बजट लेकर चल सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Faq's
क्या छोटे लिविंग रूम में सोफा रखना सही रहता है?
बिल्कुल, छोटे लिविंग रूम में भी सोफा रखा जा सकता है। बशर्ते, आपको अपने कमरे के साइज के हिसाब से ही एक सही सीटिंग क्षमता वाला सोफा चुनना चाहिए। छोटे लिविंग रूम के लिए 3-4 सीटर वाला सोफा सेट सही रहता है।
कम जगह वाले लिविंग रूम में किस तरह की मेज रख सकते हैं?
अगर आपके Living Room में कम जगह है, तो फिर आप वहां पर छोटी सेंटर टेबल, साइड टेबल या फिर ऑटमन स्टूल भी रख सकते हैं। इसके अलावा आप फोल्डेबल या फिर दीवार से जोड़कर लगाने वाली मेज भी देख सकते हैं।
छोटे लिविंग रूम में बैठने के लिए सोफे के अलावा क्या रख सकते हैं?
छोटे लिविंग रूम में अगर आपको सोफा नहीं रखना है, तो इसके बजाय आप आरामदायक एहसास देने वाले बीन बैग रख सकते हैं। वहीं आर्म चेयर, सिंगल रिक्लाइनर चेयर या फिर Sofa Cum Bed भी सही विकल्प हो सकते हैं।
लिविंग रूम में कम जगह है, तो डेकोर आइटम्स किस तरह से रखें?
जिन लोगों के लिविंग रूम में कम जगह है, वो डेकोर आइटम्स को टीवी यूनिट या फिर शेल्व्स में रख सकते हैं। इसके लिए आपको दीवार से अटैच किए जाने वाले शेल्व्स और यूनिट दोनों मिल जाएंगें, जिससे कमरे की फर्श भी खाली रहेगी।