Top SearchesSheet Curtains vs Blackout DrapesMetal Wall Hanging Decor Stylish Bed HeadboardRunning Horse Home Decor Metal Wall Hanging With Lightingdecorative centerpieces for Dining Table

साफ हवा के लिए कौन से इनडोर प्लांट हैं अच्छे? विकल्प के साथ जानें

कुछ इनडोर प्लांट्स सिर्फ घर को सजाने-संवारने का काम नहीं करते हैं। बल्कि ये हवा को भी साफ करते हैं। यहां हवा को स्वच्छ करने वाले कुछ पौधों की जानकारी दी जा रही है।

साफ हवा के लिए कौन से इनडोर प्लांट हैं अच्छे? विकल्प के साथ जानें
हवा को शुद्ध करने वाले इनडोर प्लांट

घर को सजा कर रखने के लिए पौधों से आसान और सरल तरीका और कुछ नहीं हो सकता है। ये घर की सुंदरता को बढ़ाते हैं और इनके रखरखाव के लिए ज्यादा मेहतन नहीं करनी पड़ती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर की शोभा बढ़ाने वाले छोटे-छोटे पौधे हवा को भी साफ करते हैं? जी हां, इन दिनों आपको ऐसे कई सारे पौधे बाजार में मिल जाएंगे जो हवा में मौजूद दूषकों को साफ करते हैं। यहां पर कुछ ऐसे ही इनडोर प्लांट की जानकारी दी जा रही है, जो घर को सुंदर बनाने के साथ ही सकारात्मकता लाते हैं और घर की हवा को भी शुद्ध करते हैं। हाउसहोल्ड फर्निशिंग को बेहतर बनाने वाले इन पौधों की रखरखाव के लिए भी आपको ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं होती है।

कौन से पौधे हवा को करते हैं शुद्ध?

  • स्नेक प्लांट- स्नेक प्लांट को वास्तु के अनुसार घर में लगाना शुभ माना गया है, लेकिन कम लोग ही जानते होंगे कि घर में सुख-समृद्धि लाने वाला यह पौधा हवा में मौजूद विषाक्त तत्वों को हटाने में मदद करता है। स्नेक प्लांट कम देखभाल में भी अच्छे से विकास करता है।
  • एरिका पाम- खास अपनी बड़ी-बड़ी पत्तियों के लिए जाना-जाने वाला यह पौधा घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ ही जिस जगह पर लगा होता है, वहां की हवा को साफ करता है। यह पौधा हवा में कई खतरनाक केमिकल्स को फिल्टर कर आप तक शुद्ध हवा पहुंचाने का काम करता है। इसे लगाना भी काफी आसान है।
  • एलोवेरा- खास अपने औषधीय गुणों के लिए मशहूर एलोवेरा भी हवा को साफ करता है। एलोवेरा स्किन से लेकर बालों तक के लिए फायदेमंद माना जाता है। साथ ही ये घर की हवा को भी शुद्ध करता है।
  • पीस लिली- पीस लिली के पौधे भी हवा को शुद्ध करने में कारगर पाया गया है। घर की सुंदरता को बढ़ाने वाला यह पौधा कम देखभाल में ही अच्छे से विकास करता है। साथ ही इसे ज्यादा पानी की आवश्यकता नहीं होती है।
  • क्रिसमस कैक्टस- दांतेदार पत्ती वाला यह पौधा दिखने में काफी अच्छा लगता है। यह घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ ही वायु गुणवत्ता में सुधार करता है और लंबे समय तक प्रदूषक तत्वों से लड़ता रहता है।
01

Amulya Farms & Nursery Air Purifying Broken Heart Indoor Live Plants

Check Price on Amazon

ब्रोकन हार्ट के नाम से जाना जाने वाला यह पौधा हवा को साफ करता है और तनाव को भी कम करने के लिए जाना जाता है। यह पौधा काले रंग के प्लास्टिक के पॉट के साथ मिल रहा है। इस पौधे में हरे रंग की दिल के आकार की पत्तियां निकलती हैं, जिसमें छेद होता है। इस वजह से यह ब्रोकन हर्ट के नाम से जाना जाता है। यह सजावटी पौधा न सिर्फ घर की खूबसूरती में चार चांद लगाता है बल्कि हवा को भी शुद्ध करता है। इस पौधे को लिविंग रूम, घर, ऑफिस, टेबल, किचन और डेस्क सजावट पर रखा जा सकता है। कम रोशनी में पनपने वाले इस पौधे को हफ्ते में सिर्फ एक बार पानी दें।

Amulya Farms & Nursery Air Purifying Broken Heart Indoor Live Plants

Rs. 287

Get This
02

Amulya FARMS & NURSERY Air Purifying Variegated Indoor Live Plants

Check Price on Amazon

यह पौधा फिलोडेंड्रॉन बिर्किन के नाम से जाना जाता है। इस पौधे में दिल के आकार की हरे रंग की पत्तियां निकलती हैं, जिनपर सफेद धारियां बनती हैं। यह पौधा हवा को शुद्ध करता है और आपके घर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। साथ घर में ताज़ी और ऑक्सीजन युक्त हवा से भर देता है। इस पौधे को आप लिविंग रूम, बेडरूम या फिर अपनी इच्छा के अनुसार कहीं भी रख सकते हैं। यह पौधा आपको प्लास्टिक के पॉट के साथ मिल रहा है। यह सकारात्मकता हो आकर्षित करता है घर की सुंदरता को भी बढ़ाता है।

Amulya FARMS & NURSERY Air Purifying Variegated Indoor Live Plants

Rs. 348

Get This
03

Gravendo Live Peace Lily (Spathiphyllum) Plant in Plastic Pot

Check Price on Amazon

यह पीस लिली का पौधा है, जो काफी आकर्षक है। इस पौधे की चमकदार हरी पत्तियां और सुंदर सफेद फूल घर के किसी भी कोने की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। यह पीस लिली (स्पैथिफिलम) पौधा फॉर्मेल्डिहाइड, बेंजीन और अमोनिया जैसे हानिकारक विषाक्त पदार्थों को हवा से हटाने में मदद करता है, जिससे आपको शुद्ध हवा मिलती है। NASA ने भी इसे हवा शुद्ध करने वाला पौधा माना है। 200 ग्राम वजन वाले इस पौधे को आप टेबलटॉप या अलमारी में रख सकते हैं। यह पौधा कम प्रकाश में पनपता है और इसे सप्ताह में केवल एक बार पानी देने की आवश्यकता होती है।

Gravendo Live Peace Lily (Spathiphyllum) Plant in Plastic Pot

Rs. 169

Get This
04

Dream big shop Areca Palm Air Purifier Live Plant Natural Indoor and Outdoor Air Purifying Plant

Check Price on Amazon

यह ऐरेका पाम प्लांट है। इस पौधे को एक अच्छा एयर प्यूरीफायर माना जाता है, जो हवा को शुद्ध करता है। यह न सिर्फ घर को सुंदर लुक देगा बल्कि हवा को भी शुद्ध करने में मदद करेगा। यह इनडोर और आउटडोर दोनों के लिए उपयुक्त है, जिस वजह से इसे आप घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ, गार्डन में, बालकनी में, छत पर या कहीं भी रख सकते हैं। यह पौधा काले पॉट के साथ मिल रहा है और इसकी ऊंचाई पॉट के साथ 25-30 सेमी तक हो सकती है। इस पौधे को ज्यादा रखरखाव की भी आवश्यकता नहीं होती है।

Dream big shop Areca Palm Air Purifier Live Plant Natural Indoor and Outdoor Air Purifying Plant

Rs. 178

Get This
05

Ugaoo Golden Money Plant Indoor With Self Watering Pot

Check Price on Amazon

यह मनी प्लांट है, जिसे वास्तु के अनुसार घर में रखना शुभ माना जाता है, लेकिन शायद कम लोग ही जानते होंगे कि मनी प्लांट को एयर प्यूरीफायर भी माना दाता है, जो कि घर के अंदर के प्रदूषकों को कुशलतापूर्वक हटाता है और हवा को साफ करता है। हरी पत्तियों वाला यह पौधा सफेद रंग के पॉट के साथ मिल रहा है। यह मनी प्लांट कम रोशनी में भी जीवित रहने की क्षमता के कारण एक बेहतरीन इनडोर प्लांट है। इस पौधे को कमरे के तापमान पर रखें। इसके लिए लगभग 15C से 24C के बीच का तापमान उपयुक्त हो सकता है। इसे सर्दी के मौसम में महीने में एक बार और बसंत से गर्मी के मौसम में हर दो हफ्ते में जैविक खाद की आवश्यकता पड़ सकती है।

Ugaoo Golden Money Plant Indoor With Self Watering Pot

Rs. 299

Get This

इन्हें भी देखें- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

घर में पौधे लगाने के क्या फायदे हैं?

घर में पौधे लगाने से हमें ऑक्सीजन मिलती है और इससे हमारा घर भी सुंदर लगता है।

घर के अंदर रखे जाने वाले पौधों को कितने दिन में पानी देना चाहिए?

अधिकांश पौधों को 1-2 सप्ताह में पानी देने की आवश्यकता होती है, लेकिन कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जिन्हें हर 3-4 दिन में या उससे भी कम पानी की आवश्यकता हो सकती है।

हवा को शुद्ध करने वाले पौधे घर में कहां-कहां रखें?

हवा को शुद्ध करने वाले पौधे को आप आप लिविंग रूम, बेडरूम, रसोई या घर की खिड़कियों पर रख सकते हैं।

You May Also Like