क्या आप भी छोटे से घर में रहते हैं और उसके लिए तलाश है डाइनिंग टेबल की, लेकिन जगह की कमी होने के कारण सही डाइनिंग टेबल चुनने में आ रही है दिक्कत तो यहां से कुछ विकल्प देख सकते हैं। यहां आपको डाइनिंग टेबल के ऐसे डिजाइन के बारे में बताया जा रहा है, जो छोटे घर के लिए उपयुक्त हो सकते हैं। साथ ही कुछ अच्छी क्वालिटी के डाइनिंग टेबल की लिस्ट भी मिल जाएगी। इनका डिजाइन काफी अच्छा है, जो आपके छोटे से घर को आलीशान लुक दे सकते हैं। वहीं क्वालिटी की बात करें तो ये सभी डाइनिंग टेबल मजबूत क्वालिटी के लकड़ी से बने हैं, जो जल्दी खराब भी नहीं होते हैं। साज-सज्जा के तरत मिलने वाले ये सभी डाइनिंग टेबल छोटे से घर में आसानी से फिट हो जाएंगे। साथ ही अपने खास डिजाइन की वजह से आपके डाइनिंग एरिया को भी सुंदर सा लुक भी देंगे।
छोटे घर के लिए किस डिजाइन का डाइनिंग टेबल रहेगा सही?
- कॉम्पैक्ट डाइनिंग टेबल- छोटे घर के लिए कॉम्पैक्ट साइज वाला डाइनिंग टेबल सही हो सकता है, क्योंकि यह ज्यादा स्पेस नहीं घेरता है।
- गोल डाइनिंग टेबल- छोटे घर के लिए चौकोर या आयताकार वाले डाइनिंग टेबल के बजाय गोल आकार वाला डाइनिंग टेबल सही रहेगा, क्योंकि यह कम जगह घेरता है।
- अंडाकार डाइनिंग टेबल- गोल आकार के अलावा आप अपने छोटे घर के लिए अंडाकार डाइनिंग टेबल ले सकते हैं।
- फोल्डेबल डाइनिंग टेबल- इसके अलावा आप चाहें तो अपने घर के लिए फोल्डिंग फीचर वाला डाइनिंग टेबल ले सकते हैं। इस तरह के डाइनिंग टेबल को जरूरत न होने पर एक तरफ मोड़ कर रखा जा सकता है।
- मल्टीपर्पस टेबल- अगर आपके घर कम जगह है तो आप किसी ऐसे टेबल का चुनाव करें, जिसका उपयोग अलग-अलग कार्यों के लिए किया जा सके। आप किसी ऐसे टेबल का चयन कर सकते हैं, जिस पर ऑफिस का काम या पढ़ाई करने के अलावा खाना भी खाया जा सके।
