लिविंग रूम घर का वो हिस्सा होता है, जहां आने-जाने वाले मेहमानों से लेकर घर के सदस्य भी अपने खाली समय में बैठना पसंद करते हैं। चाहें दोस्तों के साथ गपशप करनी हो या फिर परिवार के साथ बैठकर टीवी देखनी हो, लिविंग रूम इन सभी कामों के लिए लगभग हर किसी की पसंदीदा जगह होती है। इसी वजह से भले ही घर के बाकी हिस्सों को साधारण छोड़ दें, मगर इसका सुंदर दिखना बेहद जरूरी होता है। अगर आप भी अपने लिविंग रूम का सौंदर्यीकरण करना चाहते हैं, तो फिर आज आपको यहां पर इसी के लिए कुछ बेहतरीन Wall Decor आइटम्स देखने को मिलेंगे। ट्रेंडी लुक और आकर्षक डिजाइन में आने वाले ये सजावटी सामान आपके घर के लिविंग रूम को नए जैसा लुक दे सकते हैं। वहीं ये सभी किफायती कीमत में भी मिल सकते हैं, जिस वजह से आपको अपने बजट की भी ज्यादा फिक्र करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। घर की साज-सज्जा में चार चांद लगाने के लिए आप यहां पर 10 शानदार आइटम्स के विकल्पों पर नजर डाल सकते हैं, जिन्हें आप लिविंग रूम की दीवारों पर लगा सकते हैं।
लिविंग रूम में लगाएं ये ऐस्थेटिक वॉल डेकोर आइटम्स
- कमरे की खाली पड़ी दीवारों पर आप तरह-तरह के पोस्टर लगा सकते हैं। इसके लिए मॉर्डन आर्ट, फूलों, अलग-अलग आकृतियों के साथ बनाए गए विकल्प देख सकते हैं। आजकल बॉलीवुड थीम वाले पोस्टर भी काफी पसंद किए जा रहे हैं।
- आजकल के चलन वाली सजावट की बात करें, तो आजकल मेटल फ्रेम काफी चलन में हैं। इनमें आपको अलग-अलग साइज, रंग और कलाकृतियों के साथ आने वाले विकल्प मिल जाते हैं। इनमें आपको सिंगल के साथ ही सेट में आने वाले फ्रेम भी मिल सकते हैं।
- अगर आपको लिविंग रूम को देखने में बड़ा बनाना है और एक सुंदर लुक भी देना है, तो Wall Mirror काफी बढ़िया हो सकते हैं। आप चाहें तो सिर्फ एक या फिर सेट में आने वाले मिरर भी दीवार पर लगा सकते हैं।
- दीवार को नए तरीके से सजाने के साथ ही लिविंग रूम में हल्की-हल्की रोशनी भी चाहिए, तो कैंडल होल्डर इसके लिए अच्छे हो सकते हैं। आप पारदर्शी के साथ ही रंग-बिरंगे होल्डर लगा सकते हैं और उनमें टी-लाइट कैंडल लगा सकते हैं।
- कमरे में अगर आप अपनी यादों को सजोना चाहते हैं, तो फिर आप वहां पर फोटो फ्रेम लगा सकते हैं। इसके लिए आप चाहें तो कोलाज वाला फ्रेम लगा सकते हैं या फिर एक बड़ा मेटल फ्रेम लगाकर उसपर छोटी-छोटी फोटो लगा सकते हैं।
- कमरे को ऐस्थेटिक और ट्रेंडी लुक देने के लिए आजकल फ्लोटिंग शेल्फ भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। आपको इनमें अलग-अलग साइज भी मिल सकते हैं। इनपर आप पसंदीदा प्लांट या फिर डेकोर आइटम भी रख सकते हैं।
