गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। तेज धूप और गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए खानपान और पहनावे के साथ ही लोग घर के इंटीरियर में भी कुछ बदलाव करना चाहते हैं, जिससे घर में ठंडक का अहसास बना रहे। घर को ठंडा रखने के लिए हम अंदर से तो सारी तैयारी कर लेते हैं, लेकिन बाहर के लिए क्या करें? सूरज की तेज धूप और तपन तो बाहर से ही आती है। ऐसे में घर और उसके आसपास के एरिया को ठंडा रखने के लिए सिर्फ अंदर ही नहीं बल्कि बाहर से भी तैयारी करनी चाहिए है। यदि आप भी अपने घर को बाहर से गर्मी के लिए तैयार करना चाहते हैं, तो यहां बताए जा रहे कुछ तरीके आपके काम आ सकते हैं। ये तरीके न सिर्फ आपके घर को नया और फ्रेश लुक देंगे, बल्कि इनकी मदद से आपका घर भी ठंडा-ठंडा रहेगा। ये सभी तरीके आपके घर के बाहरी हिस्सों की साज-सज्जा को बढ़ा सकते हैं।
गर्मी में अपने घर के बाहरी स्थान को कैसे सजाएं?
- पेड़-पौधे- गर्मी के मौसम में अपने घर के बाहरी हिस्सों को सजाने के लिए आप पेड़-पौधे लगा सकते हैं। पेड़-पौधे न सिर्फ घर को ठंडा रखेंगे बल्कि ये घर की शोभा को भी बढ़ाते हैं। अगर आपके घर के बाहर ज्यादा जगह है, तो गार्डन बना सकते हैं और इसमें अलग-अलग प्रकार के फूल लगा सकते हैं। इसके अलावा छोटे-छोटे गमलों में पौधे लगा कर छत पर रख सकते हैं। पेड़-पौधे लगाने से छाया बनती है, जिससे घर पर धूप का असर कम होता है। गर्मी के प्रभाव को कम करने के लिए बेल वाले पौधे भी उपयोगी हो सकते हैं।
- हल्के रंग के पेंट- गर्मी के प्रभाव को कम करने के लिए हल्के रंग काफी उपयोगी माने जाते हैं। ऐसे में आप चाहें तो अपने घर की बाहरी दीवारों पर हल्के रंग के पेंट करवा सकते हैं।
- घास की चटाई- घर की छत पर आप आर्टिफिशियल घास की चटाई की चटाई यानी ग्रीन ग्रास मैट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऑफलाइन या ऑनलाइन मार्केट में आपको आर्टिफिशियल घास वाली चटाई के काफी सारे विकल्प मिल जाएंगे, UV रेजिस्टेंट होते हैं और सूरज की तेज रोशनी की वजह से छत ज्यादा गर्म नहीं होने देते हैं। साथ ही ये दिखने में भी काफी अच्छे लगते हैं।
- ग्रीन शेड- गर्मी के तपन के घर को ठंडा रखने के लिए आप छत, बालकनी या फिर घर के बाहर ग्रीन शेड का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये काफी हद तक गर्मी कम करते हैं और इनसे हवा का प्रवाह भी बना रहता है।
- हैंगिंग फ्लावर- अगर आपके घर की बालकनी से तेज धूप आती है, यहां आप हैंगिंग फ्लावर लगा सकते हैं। ये काफी हद तक धूप और गर्मी को रोककर रख सकते हैं। इसके आप आर्टिफिशियल हैंगिंग फ्लावर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
