बालकनी घर का वह मुख्य हिस्सा है, जहां हम प्रकृति के साथ थोड़ा-सा समय बिताते हैं और खुली हवा में थोड़ा सांस लेते हैं। यही वजह है कि बहुत से लोग इस एरिया को साफ-सुथरा और सुंदर बना कर रखते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी बालकनी में रखने के लिए फर्निचर की तलाश में हैं, लेकिन जगह कम होने की वजह से सही फर्निचर नहीं चुन पा रहे हैं, तो यहां से विकल्प देख सकते हैं। यहां हम खास आपके लिए कुछ ऐसे फर्निचर की लिस्ट निकाल कर लाए हैं, जो छोटी बालकनी के लिए एकदम उपयुक्त हो सकते हैं। इस लिस्ट में आपको कुर्सी, मेज, झुले समेत अन्य फर्निचर के विकल्प मिल जाएंगे। ये सभी Furniture न सिर्फ आपकी बालकनी को आलीशान लुक देंगे बल्कि काफी उपयोगी हैं। इन पर बैठकर आप प्रकृति के साथ थोड़ा समय बिता सकते हैं और चाय की चुस्कियां लेते हुए अखबार पढ़ सकते हैं। ये सभी फर्नीचर आपकी बालकनी की साज-सज्जा को बेहतर बनाने में मददगार हो सकते हैं।
छोटी बालकनी के लिए कौन से फर्नीचर हो सकते हैं उपयुक्त?
अपने घर की बालकनी को सजाने की चाहत हर किसी की होती है, लेकिन कम जगह होने की वजह से यह ज्यादातर लोग यह काम नहीं कर पाते हैं। जबकि मार्केट में ऐसे कई सारे फर्निचर मिलने लगे हैं, जो छोटी बालकनी के लिए उपयुक्त हो सकते हैं। आप अपनी छोटी बालकनी पर एक या दो कुर्सी रख सकते हैं। इसके अलावा अगर बालकनी छोटी है तो एक छोटे साइज की टेबल रखना न भूलें। इसके लिए आप फोल्डिंग टेबल और कुर्सी का इस्तेमाल कर सकते हैं।ताकि जरूरत खत्म होने पर इनको मोड़ कर रखा जा सके। वहीं अगर आप Balcony में झूला लगाना चाहते हैं, यहां फोल्डिंग वाले झूले रख सकते हैं। वहीं पौधों आदि को लगाने के लिए आप वाल शेल्फ लगा सकते हैं, जिनमें आप छोटे-छोटे पौधों के गमले या फिर अन्य सजावट का सामान रख सकते हैं।
