भारतीय रसोई घर में बनने वाले ज्यादा-तेल मसाले के खाने के हिसाब से चिमनी एक जरूरी उपकरण होती है। वहीं, आजकल बिन डक्ट वाली चिमनी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही हैं, लेकिन सवाल उठता है कि क्या डक्टलेस चिमनी भारतीय किचन के लिए सही पसंद हो सकती है? इसका जवाब है हां। ये अपनी स्लीक डिजाइन के कारण भारतीय किचन के लिए सही पसंद हो सकती हैं। Ductless Chimney की खासियत होती है कि ये एक एडवांस क्वालिटी फिल्टर की मदद से ग्रीस, हीट और गंध को आसानी से सोख लेती हैं। इनको किसी अतिरिक्त पाइप की जरूरत नहीं पड़ती, जिस वजह से दीवार में ड्रिलिंग नहीं करवानी पड़ती। इस तरह की किचन चिमनी आजकल के आधुनिक घरों के इंटीरियर के हिसाब से आसानी से सेट भी हो जाती हैं। इन्हें लगाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती और ये उन लोगों के लिए भी सही पसंद हो सकती हैं जो किराए के घर में रहते हैं। तो आइए अब नजर डालते हैं डक्टलेस चिमनी के कुछ विकल्पों पर जो भारतीय किचन के लिहाज से सही पसंद हो सकते हैं।
इन कारणों की वजह से भारतीय किचन के लिए सही होंगी डक्टलेस किचन चिमनी
- आसान इंस्टॉलेशन- डक्टलेस चिमनी का सबसे बड़ा फायदा है कि इन्हें इंस्टॉल करना काफी आसान है। इन्हें लगाने के लिए ड्रिलिंग या तोड़-फोड़ करने की जरूरत नहीं पड़ती और ये बिना किसी झंझट के लगाई जा सकती हैं। इसी के साथ जरूरत पड़ने पर इन्हें आसानी से निकाला जा सकता है।
- जगह की बचत- डक्टलेस Chimney For Kitchen स्लीक डिजाइन वाली होती हैं। ये छोटे रसोई घरों के लिए काफी अच्छी पसंद हो सकती हैं, जहां जगह की कमी होती है। डक्ट वाली चिमनी के विपरीत ये एक सीमित जगह में आसानी से फिट हो जाती हैं जिस वजह से आपके किचन का लुक खराब नहीं होता।
- एडवांस फिल्टर टेक्नोलॉजी- इनमें मिलने वाली एडवांस फिल्टरेशन टेक्नोलॉजी के कारण ये धुंए और दुर्गंध को साफ करके वापस किचन में ही छोड़ देती हैं। इससे फिल्टर को साफ करने की झंझट कम हो जाती है और रख-रखाव भी आसान बनता है।
- ऊर्जा कुशलता- डक्टलेस चिमनी ज्यादा ऊर्जा की खपत किए बिना शानदार प्रदर्शन का अनुभव आपको करा सकती हैं। ये कम शोर स्तर पर हाई सक्शन क्षमता से काम करती हैं जिससे किचन साफ-सुथरा बना रह सकता है।
