जब भी घर के लिए नई वॉशिंग मशीन लेने की बात आती है, तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि फुली ऑटोमैटिक लें या सेमी-ऑटोमैटिक? वैसे अगर बात करें Whirlpool ब्रांड की तो यह दोनों तरह की वॉशिंग मशीनें पेश करती है जिसके विकल्प आपको नीचे मिल जाएंगे। आपको बता दें, फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन उन लोगों के लिए सही रहती है जो कम मेहनत में पूरा काम चाहते हैं। इसमें कपड़े डालने के बाद आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं होती। मशीन खुद ही वॉश, रिंस और स्पिन का पूरा चक्र पूरा कर सकती है। यह समय बचा सकती है और इस्तेमाल में भी आसान होती है। हालांकि इसकी कीमत सेमी-ऑटोमैटिक मशीन की तुलना में थोड़ी ज्यादा हो सकती है। वहीं Semi Automatic Washing Machine मशीन बजट के लिहाज से किफायती मानी जाती है। इसमें दो टब होते हैं और कपड़ों को वॉश टब से स्पिन टब में आपको खुद शिफ्ट करना पड़ता है। यह मशीन कम पानी में भी काम कर सकती है और बिजली की खपत भी कम हो सकती है। जिन इलाकों में पानी की समस्या रहती है उस जगह के लिए यह सही हो सकती है।
नीचे आपको 6 बढ़िया विकल्प मिल सकते हैं जिसे आप अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं -
