क्या आप अपने छोटे परिवार के लिए हायर ब्रांड का रेफ्रिजरेटर लेना चाहते हैं, लेकिन कौन सा मॉडल सही रहेगा इसका चयन नहीं कर पा रहे हैं तो आपकी इस समस्या का हल यहां मिल सकता है। यहां पर हायर ब्रांड के 5 ऐसे रेफ्रिजरेटर के बारे में जानकारी दी जा रही है, जो छोटे परिवारों के लिए उपयुक्त रहेंगे। ये सभी फ्रिज 165 से लेकर 325 लीटर तक की क्षमता में मिल रहे हैं, जिन्हें आप अपने परिवार की जरूरत और सदस्यों की संख्या के हिसाब से चुन सकते हैं। फिर चाहे आपकी प्राथमिकता कम बिजली खपत हो, बेहतर कूलिंग हो या पर्याप्त स्टोरेज ये रेफ्रिजरेटर हर तरह से आपके परिवार के लिए उपयोगी हो सकते हैं। Haier ब्रांड अपने टिकाऊ निर्माण, बेहतर कूलिंग, स्मार्ट फीचर्स और ऊर्जा एफिशिएंट मॉडल के लिए जाना जाता है, जो छोटे परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर फ्रिज के अलग-अलग मॉडल पेश करता है। ऐसे में आइए नजर डालते हैं छोटे परिवार के लिए उपयुक्त रहने वाले हायर ब्रांड के रेफ्रिजरेटर पर-
परिवार की जरूरत के हिसाब से कैसे करें हायर फ्रिज का चुनाव?
- परिवार के सदस्यों की संख्या- फ्रिज हमेशा अपने परिवार के सदस्यों की संख्या के आधार पर ही लेना चाहिए। 2 से 3 सदस्यों या छोटे परिवारों के लिए 150 से लेकर 300 लीटर तक की क्षमता वाला फ्रिज पर्याप्त माना जाता है। मध्यम आकार के परिवार के लिए 260 लेकर 350 लीटर क्षमता वाला हायर रेफ्रिजरेटर उपयुक्त रहेगा। वहीं बड़ी फैमिली के लिए 350 या उससे अधिक क्षमता वाले फ्रिज सही माने जाते हैं।
- आकार और फिट- अपने परिवार के लिए फ्रिज लेते समय सिर्फ उसकी कैपेसिटी ही नहीं बल्कि उसका आकार यानी डाइयमेंशन भी देखें। फ्रिज की लंबाई-चौड़ाई को अपनी रसोई या जगह की माप के हिसाब से चेक करें ताकि फ्रिज सही तरीके से फिट हो जाए।
- फ्रिज का प्रकार- छोटे परिवार के लिए डाइरेक्ट कूल वाला हायर रेफ्रिजरेटर सही हो सकता है। इस तरह का फ्रिज मॉडल सरल, सस्ता और कम बिजली खपत वाला माना जाता है। वहीं जिन लोगों का परिवार बड़ा है या जिन घरों में बार-बार फ्रिज खोलना पड़ता है, ऐसे घरों के लिए फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर सही हो सकता है। इस तरह का फ्रिज ऑटो-डिफ्रॉस्ट, बेहतर स्टोरेज और सुविधाजनक रखरखाव के साथ आता है।
- बजट का ध्यान रखें- छोटे परिवार के लिए 150 से 200 लीटर क्षमता वाले डाइरेक्ट कूल फ्रिज बजट-फ्रेंडली होते हैं। वहीं अगर आप बजट की चिंता किए बिना Frost Free Technology और स्मार्ट फीचर्स चाहते हैं तो 300 लीटर के आसपास या उससे अधिक क्षमता का फ्रिज बेहतर रहेगा।
- ऊर्जा दक्षता- रेफ्रिजरेटर की BEE स्टार रेटिंग जितनी ज़्यादा होगी, बिजली बचत उतनी बेहतर होगी। छोटे परिवारों में 3 स्टार से 5 स्टार रेटिंग के मॉडल बिजली बिल कम रखने में मदद करते हैं।
