अगर आप भी अपने घर के लिए एक अच्छा सा डेजर्ट कूलर लेने की सोच रहे हैं, लेकिन सही विकल्प नहीं चुन पा रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है। यहां आपको कुछ ऐसे डेजर्ट कूलर के बारे में जानकारी मिल जाएगी, जो तपती गर्मी में राहत के लिए अच्छे माने जाते हैं। दरअसल, घर के लिए अच्छा Desert Cooler वही माना जाता है जो बड़े कमरे को जल्दी ठंडा करे, लंबे समय तक चले और बिजली की खपत कम करे। आमतौर पर ऐसे कूलर में बड़ा पानी टैंक, मजबूत एयर थ्रो और अच्छे कूलिंग पैड होते हैं, जो गर्म हवा को ठंडी हवा में बदलने में मदद करते हैं। डेजर्ट कूलर गर्म और सूखे मौसम वाले इलाकों में खासतौर पर प्रभावी होते हैं। भारत में कई भरोसेमंद ब्रांड जैसे- Symphony, Bajaj, Crompton और Kenstar के डेजर्ट कूलर उपलब्ध हैं। इन ब्रांड्स के कूलर अपनी अच्छी कूलिंग, मजबूत डिजाइन और एडवांस फीचर्स के लिए जाने जाते हैं। सही मॉडल चुनने से आप गर्मियों में बेहतर कूलिंग का अनुभव पा सकते हैं और बिजली का खर्च भी कम रख सकते हैं। आइए यहां पर कुछ मशहूर विकल्पों के साथ जानते हैं घर के लिए कौन सा डेजर्ट कूलर सही रहेगा।
घर के लिए कौन सा डेजर्ट कूलर माना जाता है अच्छा?
- बड़ा वाटर टैंक- घर के लिए 60 से 100 लीटर टैंक क्षमता वाला डेजर्ट कूलर अच्छा माना जाता है। बड़ा टैंक होने से बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती और भीषण गर्मी में भी कई घंटों तक लगातार आप ठंडी हवा का आनंद ले सकते हैं।
- पावरफुल एयर थ्रो- मजबूत एयर डिलीवरी और लंबा एयर थ्रो वाला डेजर्ट कूलर घर के लिए ज्यादा उपयुक्त माना जाता है, जो दूर तक हवा फेंकता है और इससे पूरे कमरे में ठंडी हवा फैलती है। कुछ कूलर लगभग 30 फीट तक एयर थ्रो दे सकते हैं, जिससे बड़े कमरे या हॉल में भी अच्छी कूलिंग मिलती है।
- हनीकॉम्ब कूलिंग पैड- घर के लिए उपयुक्त रहने वाले कूलर में उच्च घनत्व वाले हॉनिकॉम्ब कूलिंग पैड जरूर होने चाहिए, क्योंकि ये पानी को ज्यादा देर तक बनाए रखते हैं और हवा को तेजी से ठंडा करते हैं।
- भरोसेमंद ब्रांड- घर के लिए Symphony, Bajaj, Crompton, Havells, Kenstar और Orient जैसे ब्रांड के डेजर्ट कूलक अच्छे विकल्प हो सकते हैं, क्योंकि इनमें बेहतर कूलिंग और टिकाऊ डिजाइन मिलता है।
- कम बिजली खर्च करने वाला डेजर्ट कूलर- घर के लिए अच्छा डेजर्ट कूलर वह होता है, जो कम ऊर्जा खपत करे और इन्वर्टर पर भी चल सके। इन्वर्टर पर चलने वाले कूलर से बिजली कटने पर भी कूलिंग मिलती रहती है और बिजली बिल भी कम आता है।
