बाजार में आपको कई तरह के वॉटर प्यूरीफायर के विकल्प मिल जाएंगे, जो बेहतरीन फिल्ट्रेशन, टिकाऊ प्रदर्शन और किफायती मेंटेनेंस के लिए जाने जाते हैं। कुछ प्यूरीफायर RO, UV और UF जैसी उन्नत तकनीकों के साथ आते हैं, तो कुछ में मिनरल कार्ट्रिज और स्मार्ट इंडिकेटर जैसे आधुनिक फीचर्स भी शामिल होते हैं। ऐसे में घर के लिए एक बढ़िया सा वॉटर प्यूरीफायर चुनना कभी-कभी मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी अपने घर में एक अच्छा सा Water Purifier लगवाने की सोच रहे हैं, लेकिन सही विकल्प नहीं चुन पा रहे हैं तो यहां आपकी परेशानी का हल मिल जाएगा। साथ ही कुछ मशहूर ब्रांड के वॉटर प्यूरीफायर के विकल्प भी देखने को मिल जाएंगे, जो हर तरह के भारतीय घरों के लिए उपयुक्त हो सकते हैं।
भारत के 5 बढ़िया वॉटर प्यूरीफायर ब्रांड
- Aquaguard- एक्वागार्ड भारत में सबसे भरोसेमंद वॉटर प्यूरीफायर ब्रांड में से एक है। इस ब्रांड की खासियत है मल्टी-स्टेज फिल्ट्रेशन और मिनरल गॉर्ड टेक्नोलॉजी, जो पानी को सुरक्षित, शुद्ध और स्वादिष्ट बनाती है। एक्वागार्ड के वॉटर प्यूरीफायर पानी से बैक्टीरिया, वायरस, रसायन और भारी धातुओं को प्रभावी रूप से हटाते हैं। इसके अलावा इसका सर्विस नेटवर्क भारत के लगभग सभी हिस्से में मजबूत है, जिससे मेंटेनेंस आसान होता है।
- Kent- केंट ब्रांड के वॉटर प्यूरीफायर RO तकनीक में बढ़िया माने जाते हैं। इसके कुछ मॉडलों में काफी मजबूत RO मेम्ब्रेन, UV और UF फिल्ट्रेशन मिलता है, जो हर तरह के स्रोत से आने वाले पानी के लिए उपयुक्त होते हैं।
- Livpure- यह ब्रांड RO+UV +UF फिल्ट्रेशन के साथ आता है और मध्यम TDS वाले पानी के लिए उपयुक्त हो सकता है। यह ब्रांड अपने मॉडल्स को स्मार्ट सेंसर और डिजिटल डिस्प्ले के साथ पेश करता है। साथ ही यह कम मेंटेनेंस और किफायती ऑप्शन प्रदान करता है।
- AO Smith- इस ब्रांड के वॉटर प्यूरीफायर में RO मेम्ब्रेन, स्केल प्रोटेक्शन और मिनिरलाइजेशन टेक्नोलॉजी जैसे एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं। साथ ही इनमें प्रीमियम फिल्ट्रेशन, बेहतर स्वाद और स्मार्ट नियंत्रण जैसी खूबियां होती हैं, जो इसे उन घरों के लिए उपयुक्त बनाती हैं, जहां पानी की गुणवत्ता ज्यादा खराब होती है।
- Havells- हैवेल्स ब्रांड के वॉटर प्यूरीफायर में RO + UV + UF + TDS एडजस्टमेंट जैसे मल्टी-स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम मिलते हैं, जो पानी को गहराई से शुद्ध करते हैं। साथ ही इसकी वाटर सेवर टेक्नोलॉजी पानी की बर्बादी कम करता है। इसका इसका सर्विस नेटवर्क देश के लगभग सभी हिस्सों में अच्छा है।
घर के लिए RO, UV और UF तकनीक में कौन सा वॉटर प्यूरीफायर रहेगा सही?
- RO तकनीक- RO तकनीक उन इलाकों के लिए सबसे उपयुक्त होती है, जहां पानी में उच्च TDS, भारी धातुएं, कीटनाशक या रसायन मौजूद होते हैं।
- UV तकनीक- यह तकनीक सिर्फ जीवाणु, वायरस और बैक्टीरिया को निष्क्रिय करके पानी को सुरक्षित करती है, लेकिन यह TDS या खनिजों को हटाती नहीं है। इसलिए यदि आपके पानी की TDS कम है, तो आ आप बैक्टीरिया मुक्त पानी के लिए UV प्यूरीफायर चुन सकते हैं।
- UF तकनीक- इस तकनीक के बारे में बात करें तो यह भी एक प्रभावी तकनीक है जो ठोस कणों को फ़िल्टर कर देती है, लेकिन यह भी TDS को नहीं हटाती। इसलिए UF तकनीक मुख्यतः उन इलाकों के लिए उपयुक्त है जहां पानी की गुणवत्ता ज्यादा खराब न हो।
- RO+UV+UF- कुछ वॉटर प्यूरीफायर RO+UV+UF तीनों तकनीक के साथ आते हैं, जो बोरवेल, टैंकर या नगरपालिका किसी भी स्रोत से आने वाले पानी के लिए उपयुक्त होते हैं। ऐसे में आप चाहें तो तीनों तकनीक वाला प्यूरीफायर अपने घर के लिए चुन सकते हैं।
