अगर आपका परिवार छोटा है या आप अकेले रहते हैं तो सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर एक सही पसंद हो सकता है। लेकिन सवाल उठता है कि इनमें ऐसी क्या खासियतें होती हैं, जिस वजह से ये सही पसंद हो सकते हैं? साइज में छोटे रहने वाले ये फ्रिज प्रदर्शन के मामले में दमदार साबित हो सकते हैं। इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाले सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर ऊर्जा कुशलता के साथ काम करते हैं और इनका शोर स्तर भी कम रहता है। कॉम्पैक्ट डिजाइन में आने वाले Single Door Refrigerator कम बजट में फिट हो जाते हैं और इनके साथ आपको कई बड़े ब्रांड्स का भरोसा भी मिलता है। इनकी डाइरेक्ट कूल टेक्नोलॉजी अंदर स्टोर की गई चीजों को लंबे समय तक ताजा रख सकती है, साथ ही इनके फ्रीजर में आपको कम समय में बर्फ जमाने की भी सुविधा मिल सकती है। अगर आपका किचन छोटा है या आपको बहुत ज्यादा सामान स्टोर करने की जरूरत नहीं होती तो सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर एक स्मार्ट पसंद हो सकते हैं। तो आइए अब सिंगल डोर फ्रिज की खासियतों को विस्तार से समझ लेते हैं।
सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर में मिल सकती हैं ये खासियतें
- सामान्य स्टोरेज क्षमता- माना कि सिंगल डोर फ्रिज में सामान रखने के लिए बहुत ज्यादा स्टोरेज नहीं मिलता लेकिन छोटे परिवार, बैचलर्स, कपल्स या अकेले रह रहे लोगों के लिए सही पसंद हो सकते हैं। इनकी स्टोरेज क्षमता करीब 180 लीटर से लेकर 210 लीटर तक की हो सकती है। सामान्य तौर पर 180-192 लीटर क्षमता वाले सिंगल डोर फ्रिज काफी लोकप्रिय हैं और इनमें आपको सही स्तर पर स्टोरेज मिल सकती है।
- मजबूत कांच से बने शेल्फ- इनमें स्टोरेज के लिए 2-3 शेल्फ दिए होते हैं जो मजबूत कांच मटेरियल से बने होते हैं और इनपर भारी बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकता है। इसी के साथ वेजिटेबल बास्केट, डोर रैक्स और बड़े बॉटल गार्ड की सुविधा भी देखने मिल सकती है।
- तेज कूलिंग- इनमें आपको Direct Cool टेक्नोलॉजी देखने मिल सकती है जो अंदर रखी चीजों को कम समय में ठंडा कर सकती है और इनके फ्रीजर में बर्फ को भी जल्दी जमाया जा सकता है। ये फ्रिज फल-सब्जियों को लंबे समय तक ताजा बनाकर रख सकते हैं और ऐंटी-बैक्टेरियल गास्केट की वजह से इनमें किटाणु भी आसानी से नहीं पनपेंगे।
- स्टेबलाइजर फ्री संचालन और इन्वर्टर कनेक्टिविटी- इन्हें एक सीमित वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी के साथ बिजली जाने पर इन्हें आसानी से इन्वर्टर से भी कनेक्ट किया जा सकता है, ताकि अंदर रखा सामान आसानी से खराब न हो।
- हाई एनर्जी स्टार रेटिंग- सिंगल डोर फ्रिज की सबसे बड़ी खासियत यही होती है कि ये अन्य मॉडल्स की तुलना में सबसे ज्यादा ऊर्जा कुशल माने जाते हैं। इनमें आपको 4 स्टार और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले मॉडल्स देखने मिल सकते हैं। इनका इन्वर्टर कंप्रेसर इन्हें ऊर्जा कुशल तो बनाता ही है, साथ-साथ शोर स्तर को भी कम रख सकता है।
- बड़े ब्रांड्स का भरोसा व वॉरंटी- बड़े ब्रांड्स के सिंगल डोर फ्रिज के साथ आपको अच्छी कंपनी सर्विस मिलती है, जिस वजह से खराबी आने पर रिपेयर कराने में आपको परेशानी नहीं होगी। वहीं, बड़ी कंपनियां सिंगल डोर के फ्रिज के कंप्रेसर पर 10 साल तक की वॉरंटी भी देती हैं।
घर में इस्तेमाल होने वाले ऐसे ही अन्य उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
तो आइए अब नजर डालते हैं कुछ हाई क्वालिटी सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर के मॉडल पर।
