Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

V-Guard के बढ़िया क्वालिटी वाले Water Purifier, जो दे सकते हैं पीने के लिए सुरक्षित और स्वादिष्ट पानी

घर के लिए अच्छी पसंद हो सकते हैं V-Guard के वॉटर प्यूरीफायर, जो RO, UV और UF जैसी मल्टी-स्टेज फिल्ट्रेशन टेक्नोलॉजी के साथ हर दिन दे सकते हैं सुरक्षित और स्वादिष्ट पानी। यहां देखें इनके बढ़िया क्वालिटी वाले कुछ बेहतरीन मॉडल्स-

V Guard Water Purifier
V Guard Water Purifier

अगर आप अपने परिवार के लिए सुरक्षित, स्वादिष्ट और हेल्दी पानी चाहते हैं, तो वी गार्ड ब्रांड के वॉटर प्यूरीफायर एक भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकते हैं। इस ब्रांड के वॉटर प्यूरीफायर खासतौर पर भारतीय पानी की गुणवत्ता और जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। V-Guard के वॉटर प्यूरीफायर में आधुनिक RO, UV और UF जैसी मल्टी-स्टेज फिल्ट्रेशन टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाता है, जो पानी से अशुद्धियों, कीटाणुओं और केमिकल्स को प्रभावी तरीके से हटाते हैं। इसके साथ ही कई मॉडल्स में मिनरल हेल्थ चार्जर या अल्कलाइन फीचर भी दिया गया है, जिससे पानी में जरूरी मिनरल्स जैसे कैल्शियम और मैग्नीशियम बने रहते हैं और स्वाद भी बेहतर होता है। यहां पर वी-गार्ड के कुछ बढ़िया क्वालिटी वाले Water Purifier की जानकारी दी जा रही है, जो आपके घर के लिए अच्छी पसंद हो सकते हैं। इन प्यूरीफायर से हर दिन आपके परिवार के लिए शुद्ध पानी पानी प्राप्त हो सकता है।

01

V-Guard Aurina 2X RO UF Water Purifier | DuoGuard Filter Technology

Check Price on Amazon

यह वॉटर प्यूरीफायर 7 लीटर कैपेसिटी में मिल रहा है, जो खासतौर पर बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसका टैंक 100% फूड-ग्रेड प्लास्टिक से बना है, जिससे पानी पूरी तरह सुरक्षित और हेल्दी रहता है। इस RO Water Purifier का डिजाइन कॉम्पैक्ट और जगह बचाने वाला है। इसमें बाहरी प्री-फिल्टर नहीं है, जिस वजह से यह छोटी रसोई या सीमित स्पेस वाले घरों के लिए उपयोगी हो सकता है। यह प्यूरीफायर RO टेक्नोलॉजी का उपयोग करता है, जो पानी से हानिकारक धातुओं और माइक्रोप्लास्टिक्स को पूरी तरह हटा देता है। साथ ही यह कम TDS वाले पानी को भी पूरी तरह शुद्ध करता है, जिससे हर दिन पीने के लिए आपको साफ और सुरक्षित पानी मिलता है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- V-Guard
  • कैपेसिटी- 7 लीटर
  • फिल्ट्रेशन स्टेज- 7
  • इंस्टॉलेशन टाइप- वॉल माउंट
  • मैटेरियल- ABS
  • वजन- 5.4 किलोग्राम

खूबियां

  • यह प्यूरीफायर 7 स्टेज तक प्यूरीफिकेशन तकनीक के साथ मिल रहा है।
  • इसका मिनरल हेल्थ चार्ज सिस्टम पानी में जरूरी मिनरल्स को दोबारा जोड़ता है, जिससे आपको शुद्ध और स्वादिष्ट पानी प्राप्त होता है।
  • इसकी ट्रू वॉटर सेविंग तकनीक 40% तक पानी की बचत करती है।

कमी

  • अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई खास कमी नहीं बताई गई है।

V-Guard Aurina 2X RO+UF Water Purifier | DuoGuard Filter Technology | Zero Service Cost for 2 Years + Proactive Service | Reduces Water Wastage by 30% | 100% RO Purified Water | 7 Stages | 7 L

₹12,899.00

Get This
02

V-Guard Rejive 2X RO UV UF Alkaline Water Purifier with Stainless Steel Tank

Check Price on Amazon

इस प्यूरीफायर में 5.5 लीटर का ग्रेड 304 स्टेनलेस स्टील टैंक दिया गया है, जो मजबूत और सुरक्षित होता है। यह लीक-प्रूफ और जंग-प्रतिरोधी है, जिससे लंबे समय तक टिकाऊ रहता है। वहीं वेल्ड फ्री डिजाइन होने के कारण इसमें जोड़ नहीं होते, जिससे बैक्टीरिया पनपने की संभावना कम हो जाती है। इस प्यूरीफायर में पोस्ट-कार्बन, अल्कलाइन और मिनरल मॉड्यूल जैसे 3 एडवांस हेल्थ चार्जर हैं, जो शुद्ध पानी के स्वाद को बढ़ाने, आवश्यक खनिजों को दोबारा जोड़ने और PH को संतुलित करने में मदद करते हैं। यह Alkaline Water Purifier ड्यूओगार्ड फिल्टर टेक्नोलॉजी के साथ मिलता है, जिससे में किसी बाहरी फिल्टर की जरूरत नहीं होती। वहीं इसका स्मार्ट फिल्टर सिस्टम पानी के प्रेशर को बनाए रखता है, जिससे पानी का फ्लो लगातार और स्मूद रहता है। इसका सिल्वर चार्ज फिल्ट्रेशन बैक्टीरिया और माइक्रोबियल ग्रोथ को रोकता है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- V-Guard
  • कैपेसिटी- 5.5 लीटर
  • फिल्ट्रेशन स्टेज- 9
  • इंस्टॉलेशन टाइप- वॉल माउंट
  • मैटेरियल- प्लास्टिक
  • वजन- 11 किलोग्राम

खूबियां

  • यह प्यूरीफायर RO फिल्ट्रेशन का उपयोग करता है, जिससे पानी में मौजूद हानिकारक धातु और माइक्रोप्लास्टिक्स पूरी तरह हट जाते हैं।
  • यह कम TDS वाले पानी को भी समान रूप से शुद्ध करता है।
  • यह प्यूरीफायर 9-स्टेज प्यूरिफिकेशन सिस्टम के साथ मिलता है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी कार्यक्षमता से नाखुश हैं।

V-Guard Rejive 2X RO+UV+UF Alkaline Water Purifier with Stainless Steel Tank | No Service Cost for 2 Years: True Unconditional Warranty | 9 Stage | Triple Powered Alkaline Health Charger | 5.5 L

Rs. 16099

Get This
03

V-Guard Zenora RO UF Water Purifier For Home

Check Price on Amazon

वी गार्ड के इस प्यूरीफायर में 7-स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम दिया गया है, जो पानी को गहराई से साफ करता है और हर दिन आपको पीने से लिए शुद्ध पानी देता है। इसका RO मेम्ब्रेन पानी में मौजूद घुली हुई अशुद्धियों, भारी धातुओं और हानिकारक तत्वों को हटाता है। वहीं इसका हॉलो फाइबर यूएफ मेम्ब्रेन साफ पानी में सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत जोड़ता है, जिससे कोई भी महीन कण आपके पीने के पानी तक नहीं पहुंच पाते। V-Guard के प्यूरीफायर को BIS/ISI मानकों के अनुसार डिजाइन किया गया है। यह लगभग 40% पानी रिकवर कर सकता है और रोजाना 60 गिलास से अधिक पानी बचाने में मदद करता है। साथ ही प्यूरीफायर 2000 ppm तक के हाई TDS वाले पानी के लिए उपयुक्त माना जाता है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- V-Guard
  • कैपेसिटी- 7 लीटर
  • फिल्ट्रेशन स्टेज- 7
  • पावर सोर्स- इलेक्ट्रिक
  • इंस्टॉलेशन टाइप- वॉल माउंट
  • मैटेरियल- प्लास्टिक
  • वजन- 8.29 किलोग्राम

खूबियां

  • यह प्यूरीफायर बोरवेल, टैंकर और म्युनिसिपल जैसे सभी प्रकार के पानी के लिए उपयुक्त हो सकता है।
  • इसमें 7 लीटर का बड़ा स्टोरेज टैंक दिया गया है, जो 100% फूड-ग्रेड प्लास्टिक से बना होता है।
  • इस वॉटर प्यूरीफायर में स्मार्ट LED इंडिकेटर भी दिए गए हैं, जो आपको मशीन की स्थिति के बारे में जानकारी देते रहते हैं।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी कार्यक्षमता से नाखुश हैं।

योर पिक्स पर मिलेगी इस तरह के अन्य प्रोडक्ट की जानकारी।

V-Guard Zenora RO Water Purifier for Home | 7 Stage RO+UF+Mineral, 100% RO | 1-Year Brand Warranty, 2 Free Service & Pre-filter Replacement | BIS Certified, 40% Water Recovery | 7 L

₹9,599.00

Get This
04

V-Guard Zenora 2X RO UV UF Mineral Water Purifier Filter For Home

Check Price on Amazon

यह प्यूरीफायर 8 स्टेज तक प्यूरिफिकेशन सिस्टम के साथ मिल रहा है, जो पानी को गहराई से साफ करता है। इसमें वर्ल्ड-क्लास RO मेम्ब्रेन का उपयोग किया गया है, जो भारतीय पानी में पाए जाने वाले घुलनशील अशुद्धियों, भारी धातुओं और हानिकारक तत्वों को प्रभावी तरीके से हटाता है। वहीं इसका UV चैनल पानी में बचे हुए बैक्टीरिया और वायरस को निष्क्रिय कर देता है, जिससे पानी पूरी तरह से सुरक्षित बनता है। साथ ही हॉलो फाइबर यूएफ मेम्ब्रेन एक अतिरिक्त सुरक्षा परत के रूप में काम करता है, जो बेहद बारीक कणों को भी रोकता है और पानी को पॉलिश करके और ज्यादा साफ व शुद्ध बनाता है। इसका ट्रू वॉटर सेविंग फीचर लगभग 40% पानी रिकवर करने में सक्षम है, जिससे रोजाना करीब 60 से अधिक गिलास पानी की बचत होती है। इस प्यूरीफायर में 3 एलईडी इंडिकेटर दिए गए हैं, जो प्यूरिफिकेशन ऑन, टैंक फुल और लो प्रेशर से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी देते हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- V-Guard
  • कैपेसिटी- 7 लीटर
  • फिल्ट्रेशन स्टेज- 8
  • पावर सोर्स- इलेक्ट्रिक
  • इंस्टॉलेशन टाइप- वॉल माउंट
  • मैटेरियल- प्लास्टिक

खूबियां

  • यह प्यूरीफायर 2000 ppm तक के हाई TDS वाले पानी के लिए उपयुक्त हो सकता है।
  • इसमें 100% फूड-ग्रेड प्लास्टिक से बना 7 लीटर का बड़ा स्टोरेज टैंक दिया गया है।
  • इसका एडवांस मिनरल हेल्थ चार्जर पानी को साफ करने के साथ ही जरूरी मिनरल्स को वापस लाता है।

कमी

  • अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई खास कमी नहीं बताई गई है।

V-Guard Zenora 2X RO Water Purifier | 8 Stage RO+UV+UF+Mineral, 100% RO | 2-Year Unconditional Brand Warranty,2 Free Service & Pre-filter Replacement | BIS Certified, Save 60+ Water Glasses Daily | 7L

₹14,999.00

Get This
05

V-Guard Rejive UV UF Filter Water Purifier | 5 L Stainless Steel Tank

Check Price on Amazon

आपके घर के लिए वी गार्ड का यह प्यूरीफायर भी अच्छी पसंद हो सकता है। इसे खासतौर पर कम TDS यानी 200 ppm तक वाले पानी के लिए डिजाइन किया गया है। अगर आपके घर में म्युनिसिपल या पहले से कम TDS वाला पानी आता है, तो यह प्यूरीफायर एक अच्छा और किफायती विकल्प साबित हो सकता है। यह UV और UF वॉटर प्यूरीफिकेशन सिस्टम के साथ आता है, जो पानी को साफ करने के साथ ही बैक्टीरिया और वायरस को भी खत्म करता है। वहीं इसका हॉलो फाइबर यूएफ मेम्ब्रेन पानी को पॉलिश करता है और बारीक कणों व बची हुई अशुद्धियों को रोकता है। इस V-Guard Purifier में 5 लीटर का 304 ग्रेड स्टेनलेस स्टील टैंक दिया गया है। वहीं इसका सीमलेस डिजाइन लीकेज और जंग से बचाता है, जिससे पानी लंबे समय तक ताजा और साफ रहता है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- V-Guard
  • कैपेसिटी- 5 लीटर
  • पावर सोर्स- इलेक्ट्रिक
  • इंस्टॉलेशन टाइप- वॉल माउंट
  • मैटेरियल- एलॉय स्टील, स्टेनलेस स्टील

खूबियां

  • इसमें तीन LED इंडिकेटर दिए गए हैं, जो फिल्टर से जुड़ी जानकारी आपको देते हैं।
  • यह प्यूरीफायर कॉम्पैक्ट डिजाइन में मिल रहा है, जिसे छोटे किचन में आराम से लगाया जा सकता है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को प्यूरीफायर थोड़ा महंगा लगा।

ऐसे ही अन्य तरह के उपकरणों की जानकारी के लिए क्लिक करें हाउस ऑफ एप्लाइंसेज पर।

V-Guard Rejive UV UF Filter Water Purifier | 5 L Stainless Steel Tank | 4 Stage Filtration | 1-Year UNCONDITIONAL Warranty by V-Guard | Suitable for Water TDS up to 200 ppm | Blue Black

Rs. 10099

Get This

वी-गार्ड वॉटर प्यूरीफायर के खास फीचर्स को भी जानें

ऊपर बताए गए V-Guard वाटर प्यूरीफायर के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।

ब्रांड

क्षमता

फिल्ट्रेशन स्टेज

मैटेरियल

V-Guard Aurina 2X RO UF Water Purifier

7 लीटर

7

ABS प्लास्टिक

V-Guard Rejive 2X RO UV UF Alkaline Water Purifier 

5.5 लीटर

9

प्लास्टिक

V-Guard Zenora RO UF Water Purifier For Home

7 लीटर

7

प्लास्टिक

V-Guard Zenora 2X RO UV UF Mineral Water Purifier

7 लीटर

8

प्लास्टिक

V-Guard Rejive UV UF Filter Water Purifier

5 लीटर

-

एलॉय स्टील, स्टेनलेस स्टील

इन्हें भी देखें-

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

वी गार्ड वॉटर प्यूरीफायर किस तरह के पानी के लिए उपयुक्त है?

वी गार्ड कंपनी के वॉटर प्यूरीफायर अलग-अलग मॉडल्स में आते हैं, जो बोरवेल, टैंकर और म्युनिसिपल पानी के लिए उपयुक्त होते हैं। इसके RO मॉडल हाई TDS के लिए सही होते हैं, जबकि UV/UF मॉडल कम TDS पानी के लिए बेहतर माने जाते हैं।

क्या वी गार्ड वॉटर प्यूरीफायर में RO, UV और UF सभी टेक्नोलॉजी मिलती हैं?

हां, वी गार्ड अपने कई मॉडल्स में RO + UV + UF जैसी मल्टी-स्टेज फिल्ट्रेशन टेक्नोलॉजी प्रदान करता है, जिससे पानी पूरी तरह सुरक्षित, शुद्ध और पीने योग्य बनता है।

क्या वी गार्ड वाटर प्यूरीफायर बड़े परिवार के लिए सही होते हैं?

हां, इस ब्रांड के पास आपको 7 से 8 लीटर क्षमता वाले बड़े टैंक मॉडल्स उपलब्ध हैं, जो बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकते हैं और लगातार शुद्ध पानी उपलब्ध कराते हैं।

You May Also Like