Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

भारत में मशहूर ये Gas Stove ब्रांड्स आपकी रसोई के काम को बनाएंगे आसान! देखें टॉप 10 विकल्प

अगर आप भी एक नया गैस Stove लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो यहां आपको भारत में मिलने वाले 10 टॉप ब्रांड के विकल्प दिए गए है जिसे अपनी जरूरत, बजट और किचन के स्पेस को ध्यान में रखकर चुन सकते हैं। एक सही गैस स्टोव न केवल आपकी कुकिंग को आसान बनाएगा बल्कि आपके किचन को एक नया लुक भी देगा।

Gas Stove Brands
Gas Stove Brands

यह तो हम सभी जानते हैं कि भारत में गैस स्टोव हर घर की रसोई का एक अहम हिस्सा होता है। आज के समय में बाजार में कई तरह के गैस स्टोव उपलब्ध हैं, जो न केवल खाना बनाने को आसान बना सकते हैं बल्कि किचन की खूबसूरती भी बढ़ा सकते हैं। ऐसे में जब बाजार में इतने सारे विकल्प हो तो सही गैस स्टोव चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन अब चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां आपको भारत में मशहूर ब्रांड के टॉप 10 विकल्प को लेकर आएं हैं जिसे आप अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं। यहां आपको, Prestige, Butterfly, Pigeon, Elica जैसे 10 ब्रांड के विकल्प बताएं गए हैं जिसमें 2 बर्नर, 3 बर्नर और 4 बर्नर मौजूद है। इसके अलावा, ये Gas Stove आपको काफी स्टाइलिश डिजाइन में भी मिल जाएंगे जो आपके रसोईघर की शोभा को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। आपको बता दें, आजकल गैस स्टोव में कई आधुनिक फीचर्स देखने को मिलते हैं, जैसे कि मजबूत ग्लास टॉप, ऑटो-इग्निशन, एंटी-स्किड फीट और हाई-एफिशिएंसी बर्नर। ये फीचर्स न सिर्फ आपकी कुकिंग को तेज बना सकते हैं बल्कि गैस की बचत भी कर सकते हैं।

नीचे देखिए भारत में मशहूर टॉप 10 ब्रांड के विकल्प जिसे अमेजन की मदद से आसानी से लिया जा सकता है - 

भारत में कौन-कौन से ब्रांड के गैस स्टोव है मशहूर? 

वैसे तो भारत में कई सारे ब्रांड के गैस स्टोव महशूर है लेकिन यहां आपको टॉप 10 ब्रांड के बारे में बताया गया है जो आपको झटपट से खाना पकाने में मदद कर सकते हैं - 

  • Prestige - इस ब्रांड के गैस स्टोव मजबूत बॉडी, अच्छे सेफ्टी फीचर्स और लंबे समय तक चलने वाली क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं। इनमें ऑटो-इग्निशन और स्टाइलिश ग्लास टॉप भी मिलता है जो इसे उपयोग में आसान बनाने के साथ-साथ किचन की शोभा बढ़ाने में मदद कर सकता है। 
  • Elica - इसके गैस स्टोव मॉडर्न डिजाइन और प्रीमियम लुक के साथ आते हैं। इनके बर्नर हाई एफिशिएंसी वाले होते हैं जो गैस की बचत कर सकते हैं और तेजी से खाना पकाने में मदद कर सकते हैं। साथ ही, इनका डिजाइन ऐसा होता है जिससे इनकी सफाई भी आसान हो सकती है। 
  • Glen Apex - ग्लेन ऐपेक्स ब्रांड के स्टोव अच्छी बिल्ड क्वालिटी और किफायती कीमत के लिए जाने जाते हैं। आपको बता दें, ये रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए संतुलित और भरोसेमंद विकल्प बन सकते हैं।
  • Sujata - इस ब्रांड के गैस स्टोव में आपको सिंपल डिजाइन और टिकाऊपन देखने को मिल सकता है। इसमें आपको कई सारे बर्नर वाले गैस स्टोव मिल सकते हैं जिसको अप अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं। 
  • Butterfly - इस ब्रांड के गैस स्टोव यूजर-फ्रेंडली डिजाइन, स्मूद नॉब्स और अच्छे बर्नर परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। ये देखने में भी काफी आकर्षक होते हैं और ये खास तौर पर भारतीय रसोई को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं, जहां रोजाना ज्यादा और अलग-अलग तरह का खाना पकाया जा सके। 
  • Pigeon - पिजन के स्टोव बजट-फ्रेंडली माने जाते हैं। ये हल्के, आसान उपयोग वाले और छोटे परिवारों के लिए सही विकल्प माने जाते हैं। बाकि बर्नर की संख्या के अनुसार भी आप इसे चुन सकते हैं। 
  • MILTON - वैसा देखा जाए तो, इस यह ब्रांड गैस स्टोव के लिए ज्यादा प्रसिद्ध नहीं है, क्योंकि यह ज्यादातर स्टोरेज और इंसुलेटेड प्रोडक्ट्स पर फोकस करता है। लेकिन इसका कुशल डिज़ाइन सभी बर्नरों पर समान रूप से हीट फैलाने में मदद कर सकता है और खाना को फटाफट से पका सकता है। 
  • BLOWHOT - आपको बता दें, ब्लोहॉट के गैस स्टोव मॉडर्न ग्लास टॉप, मजबूत पैन सपोर्ट और किफायती दाम में अच्छे फीचर्स के लिए जाने जाते हैं। इसमें आपको हटाने योग्य ड्रिप ट्रे भी मिल सकता हैं, जिससे उन्हें साफ करना और रखरखाव करना आसान हो सकता है। 
  • Lifelong - लाइफलॉन्ग ब्रांड के के गैस स्टोव की बात करें तो यह सस्ते और बेसिक जरूरतों को पूरा करने वाले माने जाते है और साथ ही, ये नए यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।
  • Urban Chef - अर्बन सेफ ब्रांड के गैस स्टोव सिंपल डिजाइन, कम कीमत और रोजमर्रा के हल्के उपयोग के लिए उपयुक्त माने जाते हैं और साथ ही, ये ISI प्रमाणित होते हैं जो इसे एक सुरक्षित और्व कम ईंधन खर्च वाले विकल्प बना सकते हैं।
01

Prestige Svachh Neo 3 Burner Gas Stove

Check Price on Amazon

अमेजन कहता है - इसमें 3 बर्नर दिए गए हैं जो मध्यम से बड़े परिवार के लिए सही होते हैं और झटपट खाना पकाने में मदद करते हैं। यह Prestige Gas Stove उच्च गुणवत्ता वाले टेम्पर्ड ग्लास से बना हुआ है जो काले रंग में आता है और मजबूती के साथ-साथ स्टाइलिश भी दिखता है और आपके रसोई को आकर्षक बनाता है। 

हमारी राय 

  • बड़े परिवार और सुबह की सबके ऑफिस-कॉलेज जाने की हड़बड़ी में एक मां को रसोई में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह गैस स्टोव आपकी परेशानी कम करने में मदद करेगा क्योंकि 3 बर्नर के चलते अलग-अलग पकवानों को एक बार में बनाने में सुविधा मिलेगी।
  • अक्सर जल्दबाजी के चक्कर में खाना पकाते समय चूल्हे पर ही गिर जाता है। पहले तो इस बात पर ध्यान नहीं जाता है लेकिन सुख जाने के बाद इसकी सफाई में मशक्कत करनी पड़ती है। लेकिन इसे चुनना आपके लिए फायदेमंद रहेगा क्योंकि इसमें स्पिल-प्रूफ ड्रिप ट्रे दिया गया है जो छलकने वाले लिक्विड को आराम से इकट्ठा करता है, जिससे खाना पकाने के बाद स्वच्छता मिलती है और रसोई साफ-सुथरा रहता है। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Prestige
  • मॉडल - Svachh Neo GTSN 03
  • बर्नर संख्या - 3 
  • रंग - काला 
  • मटेरियल - टेम्पर्ड ग्लास

खासियत

  • जंबो बर्नर
  • मजबूत पैन सपोर्ट

कमी 

  • चूंकि इसमें ऑटो इग्निशन उपलब्ध नहीं है जिसकी वजह से आपको पारंपरिक तरीके माचिस या अलग से लाइटर जलाकर इसे चालू करना होगा। 

योरपिक्स पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ सकते हैं।

Prestige Svachh Neo 3 Burner Gas Stove | Easy Clean Design-3 Liftable Burners | Toughened Glass Top | Tri-Pin Brass Burners | 1 Jumbo Burner | Ergonomic Knob | Black | 5Y Glass Warranty |ISI Certified

₹8,810.00

Get This
02

Elica 4 Burner Auto Ignition Gas Stove

Check Price on Amazon

अमेजन कहता है - ब्रास के मजबूत बर्नर की वजह से यह खाना पकाते समय तेज लपटे प्रदान करता है जिससे पकवान फटाफट बनते हैं। Elica ब्रांड का यह गैस स्टोव 4 बर्नर के साथ आता है जो बड़े परिवार के लिए सही है। इसमें स्टाइलिश काले रंग का ग्लास टॉप लगा हुआ है। 

हमारी राय 

  • जब अचानक से घर में कभी-कभी ज्यादा मेहमान आ जाते हैं तो एक बार में ही कई सारे पकवान बनाने पड़ते हैं और ऐसे में 2 बर्नर वाले चूल्हे काम नहीं आते हैं। तो इसे चुनना सही होगा जो एक ही समय में अलग-अलग तापमान पर खाना पकाने में मदद करता है। 
  • इसमें एक साथ  4 अलग-अलग बर्तन जैसे चाय, सब्जी, दाल और रोटी के लिए तवा चढ़ाए जा सकते हैं। इससे खाना पकाने में लगने वाला कुल समय बहुत कम हो जाता है।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Elica
  • मॉडल - 694 CT VETRO BLK AI
  • बर्नर संख्या - 4 
  • रंग - काला 
  • मटेरियल - स्टेनलेस स्टील

खासियत

  • ऑटो इग्निशन सिस्टम
  • यूरो कोटेड पैन सपोर्ट

कमी 

  • चूंकि इसके चारों बर्नर अलग-अलग फ्लेम और साइज़ के साथ आते हैं जिससे छोटे बर्नर में आंच धीमी लग सकती है।

Elica 4 Burner Auto Ignition Gas Stove | 694 CT VETRO BLK AI | Toughened Glass Top | Brass Burners | Euro-Coated Pan Support | 7-Year Glass Warranty | Black

₹7,090.00

Get This
03

Glen Apex LPG Gas Stove 3 Burner

Check Price on Amazon

अमेजन कहता है - कॉम्पैक्ट डिजाइन में आने वाला यह गैस स्टोव किचन में जगह कम घेरता है और काले रंग की वजह से रसोई की सुंदरता भी बढ़ाता है। इस Glen गैस स्टोव में दो बड़े और एक छोटा बर्नर शामिल है जिसे आप अपनी आवश्यकतानुसर इस्तेमाल किया जाता है। 

हमारी राय 

  • ग्लेन गैस स्टोव में ज्यादातर पीतल के बर्नर मिलते हैं जैसा की इसमें भी दिए गए हैं जो खाना पकाते समय सामान रूप से हीट फैलाने में मदद करते हैं जिससे ईंधन की बचत होती है। जब आजकल हर जगह गैस की कमी हो रही है ऐसे में यह Gas Stove 3 Burner मददगार साबित होगा। 
  • आज भी भारतीय घरों में महिलाओं को माचिस से चूल्हा जलाने में ज्यादा सुविधा लगता है। ऐसी महिलाओं के लिए यह बढ़िया रहेगा क्योंकि इसमें पारंपरिक तरीके से माचिस या लाइटर से स्टोव को जलाया जा सकता है। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Glen
  • मॉडल - 3 बर्नर Manual Ignition
  • बर्नर संख्या - 3 
  • रंग - काला 
  • मटेरियल - ग्लास 

खासियत

  • जंग रोधी
  • फिसलन रोधी पैर

कमी 

  • इसके मीडियम या छोटे बर्नर की आंच कई बार बहुत धीमी हो जाती है या बर्नर को बार-बार साफ न करने पर इसके छेद ब्लॉक होने की दिक्कत आ सकती है।

Glen Apex LPG Gas Stove 3 Burner | 6mm Toughened Glass Top Gas Stoves | Brass Burners | ISI Certified | 360 Revolving Inlet Nozzle | Warranty 2 Years Standard (Black)

₹3,799.00

Get This
04

Sujata Classic Gas Stove

Check Price on Amazon

अमेजन कहता है - यह 3 बर्नर वाला स्टोव जम्बो ब्रास बर्नर के साथ आता है जो बड़े से लेकर मध्यम परिवार के लिए सही है।  Sujata ब्रांड का यह गैस स्टोव 8 मिमी का थिक मजबूत ग्लास सरफेस के साथ आता है जो आकर्षक दिखने के साथ-साथ काफी मजबूत भी होते हैं।

हमारी राय 

  • कई लोगों की चिंता होती है की गैस स्टोव तो ले लिया लेकिन क्या यह पाइप लाइन के साथ काम कर पाएगा? तो अब चिंता छोड़ दीजिए क्योंकि यह LPG और PNG दोनों के साथ काम करता है जिसकी वजह आपका काम काफी आसान हो जाएगा। 
  • कई महिलाएं आज भी पारंपरिक तरीके से चूल्हा जलाना सही मानती है तो कई सारी महिलाओं को मॉडर्न तरीके से यानी बस नाब घुमाकर फटाफट से काम करना होता है। तो यह स्टोव दोनों तरह की महिलाओं के लिए रहेगा क्योंकि इसमें दोनों ही सुविधा दी गई है। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Sujata
  • मॉडल - Classic
  • बर्नर संख्या - 3 
  • रंग - काला 
  • मटेरियल - ग्लास 

खासियत

  • मजबूत पैन सपोर्ट
  • जालीदार पीतल का बर्नर

कमी 

  • चूंकि इसमें ऑटो इग्निशन सिस्टम तो मौजूद है लेकिन इसके जल्दी ही खराब होने की आशंका है।

Sujata Gas Stove 3 Burner | Classic Gas Stove Manual Ignition | 9 Years Warranty | 3 Burner Gas Stove Glass Top | SABAF, ISI Certified, LPG & PNG Compatible, Jumbo Brass Burner (Black Colour)

₹12,240.00

Get This
05

Butterfly Smart 2 Burner Glass Top Gas Stove

Check Price on Amazon

अमेजन कहता है - इसमें डायमंड कट डिजाइन बना हुआ है जो रसोईघर को आकर्षक दिखाने में मदद करता है और साथ ही, इसमें इंटीग्रेटेड ड्रिप ट्रे और 360 डिग्री नोजल दिया गया है जो इस बटरफ्लाई गैस स्टोव को उपयोग में आसान बनाता है। इसमें लगी हुई रस्टप्रूफ कोटिंग इसे जंग से बचाने में मदद करती है और लंबे समय तक नया जैसा बनाती है। 

हमारी राय 

  • आप बैचलर हो या कपल्स या फिर 2 से 3 लोगों वाले परिवार में रहते हैं, यह 2 बर्नर के साथ आने वाला स्टोव आपके लिए सही है जो आपके छोटे किचन में आराम से आ जाएगा और 2-3 लोगों का कहना भी फटाफट से पकाने में मदद करेगा। 
  • देखा जाए तो 3-4 बर्नर वाले चूल्हों की तुलना में 2 बर्नर वाले स्टोव अधिक किफायती भी होते हैं जिससे यह आपके बजट में आ जाएगा। अगर 3000 रुपये तक का भी बजट है फिर भी इसे लिया जा सकता है। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Butterfly
  • मॉडल - Butterfly_L3892A00000_Black
  • बर्नर संख्या - 2 
  • रंग - काला 
  • मटेरियल - ग्लास 

खासियत

  • 360 डिग्री नोजल
  • इंटीग्रेटेड ड्रिप ट्रे

कमी 

  • इसको इस्तेमाल करने के लिए नॉब दिया गया है जो लचीला तो होता है लेकिन इसके जल्दी खराब होने या टूटने का भी डर रहता है।

Butterfly Smart 2 Burner Glass Top Gas Stove | Manual Ignition | Scratch Resistant Toughened Glass | Brass Burners | Skid-proof Legs | 1 Year Manufacturer's Warranty | Black

₹2,949.00

Get This
06

Pigeon Aster Gas Stove 2 Burner with High Powered Brass Burner

Check Price on Amazon

अमेजन कहता है - यह 2 बर्नर वाला गैस स्टोव छोटे परिवार के लिए सही होता है जिसमें 2-3 लोगों के लिए फटाफट खाना बन जाता है। इस Pigeon के गैस स्टोव में आपको 1 बर्नर छोटा और दूसरा बड़े साइज़ में मिल जाएगा। यह काले रंग में आता है और स्टेनलेस स्टील का बना हुआ है।

हमारी राय 

  • बिजली वाले चूल्हों में अक्सर यह समस्या होती है कि बिजली जाने के बाद आपको रुकना पड़ता है बिजली वापस आने का इंतजार करना पड़ता है लेकिन इसमें ऐसा नहीं है, आराम से गैस भरवाकर लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इंडक्शन पर अक्सर उसके हिसाब से ही बर्तन इस्तेमाल करने पड़ते हैं लेकिन गैस स्टोव पर किसी भी प्रकार या आकार के धातु जैसे स्टील, एल्युमीनियम, तांबा, लोहा के बर्तन इस्तेमाल किए जा सकते हैं। यह खासियत इसे हर गृहणी के लिए सुविधाजनक बना रहा है। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Pigeon
  • मॉडल - Favourite 2-Burner
  • बर्नर संख्या - 2 
  • रंग - काला 
  • मटेरियल - स्टेनलेस स्टील 

खासियत

  • रस्टप्रूफ बॉडी
  • रिसाव-रोधी डिज़ाइन

कमी 

  • हालांकि इसका टॉप टफनड ग्लास से बना है, जिससे भारी बर्तन रखने या लंबे समय तक तेज आंच पर इस्तेमाल करने से ग्लास चटक या टूट सकता है।

Pigeon Aster Gas Stove 2 Burner with High Powered Brass Burner, Gas Cooktop with Glass Top and Powder Coated Body, black, standard (14266)

₹1,995.00

Get This
07

MILTON Premium 3 Burner Black Manual Ignition Glass Top Gas Stove

Check Price on Amazon

अमेजन कहता है - नॉब की मदद से नियंत्रित किया जाने वाला यह गैस स्टोव उपयोग में आसान है। MILTON का यह गैस चूल्हा उच्च गुणवत्ता वाले ब्रास बर्नर के साथ आते हैं जो काफी मजबूत है और एकसमान और स्थिर लौ प्रदान करते हैं जिससे खाना अच्छे से पकता है। 

हमारी राय 

  • चूंकि यह नॉब कंट्रोल सुविधा के साथ आता है जिसकी मदद से आप आराम से नॉब घुमाते ही तुरंत तेज या कम आंच कर सकते हैं और खाना को अपनी सुविधा अनुसार पका सकते हैं। जरूरत के अनुसार कम तापमान पर मसाला भूनना या तेज आंच पर फटाफट से दूध उबालना सब आसान होगा। 
  • देखा जाए तो किचन अप्लायंसेज में सुरक्षा सबसे जरूरी है और यह चूल्हा ISI Certified है। इसका मतलब है कि इसके सेफ्टी वॉल्व और लीकेज टेस्ट मानकों के अनुसार पास किए गए हैं। जिससे यह हर रसोईघर के लिए एक सुरक्षित विकल्प बनता है। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - MILTON
  • मॉडल - Premium
  • बर्नर संख्या - 3 
  • रंग - काला 
  • मटेरियल - ग्लास 

खासियत

  • हीट रेसिस्टेंट
  • स्क्रैच रेसिस्टेंट

कमी 

  • वैसे इसके बर्नर्स की आंच बहुत ज्यादा तेज नहीं होती है जिससे यह रोजमर्रा के सामान्य खाना पकाने के लिए तो ठीक है, लेकिन बहुत हाई-स्पीड कुकिंग के लिए थोड़ी धीमी लग सकती है।

MILTON Premium 3 Burner Black Manual Ignition Glass Top Gas Stove, (ISI Certified)

₹3,699.00

Get This
08

BLOWHOT Auto-Ignition Premium Hybrid Design Quartz 4 Burner Gas Stove

Check Price on Amazon

अमेजन कहता है - 4 बर्नर वाला यह गैस स्टोव बड़े परिवार के लिए सही होता है जिसे एक बार में 4 अलग-अलग पकवान बनाने की सुविधा मिलती है जिससे समय बचता है और आपका काम फटाफट से होता है। BLOWHOT ब्रांड के इस गैस स्टोव में हटाने योग्य ड्रिप ट्रे मौजूद हैं, जिससे इसे साफ करना और रखरखाव करना आसान हो जाता है। 

हमारी राय 

  • अगर आपको नए जमाने वाले चूल्हे पसंद है तो यह आपके लिए बिल्कुल सही रहेगा क्योंकि इसमें पिएजो ऑटो-इग्निशन की सुविधा दी गई है जिसकी मदद से जैसे ही आप नॉब घुमायेंगी यह तुरंत जल उठेगा और इसमें आपको किसी प्रकार के माचिस, लाइटर या बैटरी बदलने की भी कोई जरूरत नहीं होगी। 
  • ब्लोहॉट के इस मॉडल में टॉर्नेडो बर्नर डिज़ाइन आता है जो नीली लौ पैदा करता है। कंपनी का दावा है कि यह पारंपरिक चूल्हों के मुकाबले लगभग 30% तक गैस की बचत करता है। तो अगर आपको गैस की चल रही तंगी में बढ़िया विकल्प चाहिए तो इसे चुनिए। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - BLOWHOT
  • मॉडल - Quartz_4B
  • बर्नर संख्या - 4 
  • रंग - काला 
  • मटेरियल - ग्लास 

खासियत

  • जम्बो बर्नर
  • ऑटो इग्निशन

कमी 

  • चूंकि टफन ग्लास और हैवी ब्रास बर्नर होने के कारण यह गैस स्टोव पारंपरिक स्टील के चूल्हों की तुलना में थोड़ा भारी होता है, जिससे इसे बार-बार खिसकाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

BLOWHOT Premium Quartz Gas Stove 4 Burners Auto-Ignition,8mm Thick Glass Cooktop - SABAF Tech. | Warranty -2 Yr General, 5Yr Burner, 5Yr Glass and Valve + DOORSTEP SERVICE, ISI Cert LPG/PNG Compatible

₹10,990.00

Get This
09

Lifelong 2 Burner Gas Stove Top for Kitchen

Check Price on Amazon

अमेजन कहता है - इसमें 2 बर्नर लगे हुए हैं जिसमें 1 बर्नर बड़ा और दूसरा आकार में छोटा है। यह छोटे परिवार के लिए सही होता है। Lifelong के इस गैस स्टोव में पैन सपोर्ट दिया गया है जो बड़े बर्तनों को संभालने में मदद करते हैं और आपके खाना पकाने के अनुभव को बढ़िया करते हैं।

हमारी राय 

  • कई लोगों की शिकायत होती है कि गैस स्टोव किचन का लुक खराब कर देते हैं तो घबराइए नहीं, यह 2 Burner Gas Stove स्लीक ग्लास सतह के साथ आता है जो रसोईघर को काफी मॉडर्न दिखाता है जिससे हर देखने वाले बस देखते रह जाएंगे। 
  • घर के लिए नया गैस स्टोव लेना है और बजट मात्र 1500 रुपये ही है तो भी इसे आसानी से ले सकते हैं यह सस्ता और टिकाऊ विकल्प है। कम कीमत होने के बावजूद यह ISI प्रमाणित है, जिसका मतलब है कि यह सुरक्षा के मानकों पर खरा उतरता है।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Lifelong
  • मॉडल - LLGS10
  • बर्नर संख्या - 2  
  • रंग - काला/ग्रे  
  • मटेरियल - ग्लास 

खासियत

  • मैनुअल इग्निशन
  • गैस इनलेट पाइप

कमी 

  • यह चूल्हा सीधे तौर पर सिर्फ LPG के लिए बना है। अगर आपके घर में पाइप वाली गैस यानी PNG आती है, तो आपको इसे बाहर से बदलवाना पड़ेगा, जिसके लिए कंपनी सपोर्ट नहीं देती।

Lifelong LLGS10 Glass Top, 2 Burner Manual Glass Gas Stove, Black (ISI Certified)

₹1,368.00

Get This
10

Urban Chef Gas Stove 3 Burners Glass Top

Check Price on Amazon

अमेजन कहता है - किफायती दाम में आने वाला यह गैस स्टोव रोज गोल्ड रंग में आता है जो आपके किचन की शोभा बढ़ाने में मदद करेगा। Urban Chef के इस मॉडल में 3 बर्न दिए गए हैं जो मध्यम से बड़े परिवार के लिए सही है और झटपट खाना पकाने में मदद करेगा। 

हमारी राय 

  • महिलाएं शिकायत करती है कि भारी-भरकम बर्तनों का भार उनका गैस सहन नहीं कर पाता है और स्टोव का सतह टूट जाता है तो अब घबराइए नहीं, यह आपके लिए काफी सही रहेगा जिसमें सुपरहेवी पैन सपोर्ट दिया गया है जिसकी मदद से बड़े बर्तन आराम से आ जाएंगे। 
  • स्टील के चूल्हों पर अक्सर तेल और मसालों के दाग जिद्दी हो जाते हैं, जिन्हें घिसना पड़ता है। इसके ग्लास टॉप को आप खाना बनाने के बाद बस एक गीले कपड़े से पोंछकर चमका सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Urban Chef
  • मॉडल - ROSE GOLD 
  • बर्नर संख्या - 3  
  • रंग - रोज गोल्ड 
  • मटेरियल -  स्टेनलेस स्टील, टेम्पर्ड ग्लास 

खासियत

  • ISI प्रमाणित 
  • स्टेनलेस स्टील बॉडी

कमी 

  • चूंकि ग्लास टॉप होने की वजह से स्टेनलेस स्टील से बने चूल्हों के मुकाबले इसे ज्यादा सावधानी से इस्तेमाल करना पड़ेगा नहीं तो टूटने का खतरा रहता है।

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

Urban Chef Gas Stove 3 Burners Glass Top

Rs. 4898

Get This

जानें आप अपने लिए कौन-सा गैस स्टोव चुन सकते हैं

ऊपर दिए गए टॉप 10 विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को यहां तालिका के माध्यम से बताया गया है जिसकी मदद से आप अपने लिए एक बढ़िया गैस स्टोव चुन सकते हैं - 

ब्रांड/मॉडल 

बर्नर संख्या 

स्पेशल फीचर्स 

Prestige Svachh Neo 3 Burner Gas Stove

मजबूत पैन सपोर्ट

Elica 4 Burner Auto Ignition Gas Stove

ऑटोमैटिक इग्निशन

Glen Apex LPG Gas Stove 3 Burner

कॉम्पैक्ट, जंग रोधी

Sujata Classic Gas Stove

हेवी ड्यूटी 

Butterfly Smart 2 Burner Glass Top Gas Stove

गैस 

Pigeon by Stovekraft Favourite Glass Top 2 Burner Gas Stove

मैनुअल 

MILTON Premium 3 Burner Black Manual Ignition Glass Top Gas Stove

BLOWHOT Auto-Ignition Premium Hybrid Design Quartz 4 Burner Gas Stove

ऑटो इग्निशन गैस स्टोव 

Lifelong 2 Burner Gas Stove Top for Kitchen

मैनुअल 

Urban Chef Gas Stove 3 Burners Glass Top

रोज गोल्ड 

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

गैस स्टोव लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

गैस स्टोव लेते समय बर्नर की संख्या, मटेरियल जैसे स्टेनलेस स्टील या ग्लास टॉप, ऑटो-इग्निशन फीचर, साइज और अपने बजट का ध्यान रखना चाहिए।

2 बर्नर और 3 बर्नर गैस स्टोव में क्या अंतर होता है?

आपको बता दें, आमतौर पर, 2 बर्नर स्टोव छोटे परिवार के लिए सही माना जाता है, जबकि 3 बर्नर स्टोव में आप एक साथ ज्यादा डिश बना सकते हैं, जो बड़े परिवार के लिए बेहतर हो सकता है।

क्या ग्लास टॉप गैस स्टोव सुरक्षित होते हैं?

आमतौर पर, टफेंड ग्लास टॉप गैस स्टोव काफी मजबूत और सुरक्षित माने जाते हैं, लेकिन इन्हें सावधानी से इस्तेमाल करना चाहिए ताकि टूटने का खतरा न हो।

You May Also Like