Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

टेबल, पेडस्टल या वॉल माउंट Fan में से कौन सा चुनें? जानें बेहतरीन विकल्पों के साथ

टेबल, पेडस्टल या वॉल माउंट Fan में से सही पंखे का चुनाव करने में हो रही है मुश्किल? तो यहां दूर हो सकती है आपकी परेशानी। कम जगह के लिए टेबल फैन अच्छा विकल्प हो सकता है। बड़े कमरे या ज्यादा एयर सर्कुलेशन के लिए पेडेस्टल फैन को बेहतर माना जाता है। वहीं वॉल माउंट फैन उन लोगों के लिए सही हो सकता है जो फर्श की जगह बचाना चाहते हैं। आइए देखते हैं इनके कुछ बेहतरीन विकल्प-

Table, Pedestal और Wall Mount Fan
Table, Pedestal और Wall Mount Fan

गर्मी के मौसम में जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, लोग आरामदायक ठंडक के लिए ऐसे कूलिंग उपकरण की तलाश शुरू कर देते हैं, जो किफायती हो, कम बिजली खपत करे और बेहतर ठंडी हवा भी दे, लेकिन जब विकल्प टेबल फैन, पेडेस्टल फैन और वॉल माउंट फैन के बीच हो, तो फैसला करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। क्योंकि हर प्रकार के फैन अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किए जाते हैं। Table Fan को छोटे कमरों, स्टडी टेबल या पर्सनल यूज के लिए बेहतरीन माना जाता है। यह कॉम्पैक्ट, हल्का और आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाने योग्य होता है। वहीं Pedestal Fan बड़े कमरों के लिए ज्यादा उपयुक्त होता है, क्योंकि इसकी ऊंचाई एडजस्ट की जा सकती है और यह बेहतर एयर सर्कुलेशन देता है। जबकि Wall Mount Fan खासतौर पर उन जगहों के लिए सही रहता है जहां फर्श की जगह सीमित होती है। यहां पर टेबल, पेडस्टल और वॉल माउंट फैन के कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं। तीनों प्रकार के फैन अलग-अलग डिजाइन, स्पीड सेटिंग्स और एडवांस फीचर्स के साथ आते हैं, जिससे आप अपनी जरूरत, कमरे का आकार और बजट के अनुसार सही विकल्प चुन सकते हैं।

टेबल, पेडस्टल और वॉल माउंट फैन में अंतर

नीचे तालिका के माध्यम से टेबल, पेडस्टल और वॉल माउंट फैन के बीच मुख्य अंतर आसान तरीके से बताए गए हैं, जिससे आपको समझने में आसानी हो सकती है।

विशेषता 

टेबल फैन

पेडस्टल फैन

वॉल माउंट फैन

डिजाइन

छोटा और कॉम्पैक्ट

लंबा स्टैंड वाला

दीवार पर फिक्स किए जाने योग्य

कवरेज

सीमित

बड़ा एरिया कवर करता है

मध्यम एरिया कवर करता है

इंस्टॉलेशन

जरूरत नहीं

जरूरत नहीं

इंस्टॉलेशन की जरूरत पड़ती है

हाईट एडजस्टमेंट

नहीं

हां, जरूरत के हिसाब से ऊचांई एडजस्ट की जा सकती है

नहीं

पोर्टबिलिटी

बहुत आसान, कहीं भी ले जा सकते हैं

आसान, लेकिन थोड़ा भारी

दीवार पर फिक्स होने की वजह से कहीं नहीं ले जा सकते

टिल्ट और ऑसिलेशन

हां

हां

हां

उपयोग

पर्सनल यूज, स्टडी टेबल

बड़े कमरे के लिए उपयुक्त 

छोटे कमरे, किचन, दुकान के लिए सही

01

USHA Maxx Air Ultra Table Fan,400MM Sweep Size,1350 RPM

Check Price on Amazon

यह USHA कंपनी का टेबल फैन है, जिसे आप आसानी से टेबल या डेस्क पर रख सकते हैं। 350 क्यूबिक मीटर पर मिनट एयर फ्लो के साथ आने वाला यह टेबल फैन छोटे से मीडियम साइज के कमरे में ठंडी और लगातार हवा दे सकता है। यह फैन 400mm स्वीप साइज के साथ आता है, जो बेहतर एयर कवरेज देता है और कमरे के हर कोने तक हवा पहुंचाने में मदद करता है। वहीं इसका 1350 RPM हाई-स्पीड मोटर इसे और भी ज्यादा प्रभावी बनाता है, जिससे आपको तेज और लगातार एयरफ्लो मिलता है। इस टेबल फैन में 100% कॉपर मोटर का इस्तेमाल किया गया है, जो लंबी उम्र और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। इसके अलावा जंग रोधी प्रोटेक्शन के साथ आने वाले इसके प्लास्टिक ब्लेड जंग और नमी से बचाते हैं, जिससे यह लंबे समय तक नए जैसा बना रहता है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- USHA
  • रंग- सफेद
  • डिज़ाइन- टेबल फैन
  • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
  • स्टाइल- मैक्स एयर अल्ट्रा
  • माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप माउंट

खूबियां

  • इसमें एडजस्टेबल टिल्ट फीचर दिया गया है, जिससे आप पंखे को जरूरत के हिसाब के झुका सकते हैं।
  • इसका ऑसिलेशन फीचर घूम-घूम कर लगभग हर कोने में हवा देता है।
  • इसमें 3 स्पीड सेटिंग्स दी गई हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार हवा की स्पीड को कंट्रोल कर सकते हैं।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी टिकाऊपन से नाखुश हैं।  

USHA Maxx Air Ultra Table Fan,400MM Sweep Size,1350 RPM,Aerodynamic Blade Design for High Air Delivery,Corrosion Protection with Plastic Blades,3 Speed Settings,100% Copper Motor,2 Year Warranty,White

₹2,449.00

Get This
02

V-Guard Spinny Pro 180 mm Table & Wall Fan | 2100 RPM High-Speed Motor

Check Price on Amazon

दमदार कूलिंग के लिए वी गार्ड ब्रांड का यह टेबल फैन भी अच्छी पसंद हो सकता है। इसमें दिया गया 2100 RPM हाई-स्पीड इंडक्शन मोटर तेज स्पीड पर घूम कर मजबूत एयरफ्लो देता है, जिससे जल्द गर्मी से राहत मिलती है। V-Guard का यह टेबल फैन 353 m³/min एयर डिलीवरी के साथ मिलता है, जो बेहतरीन एयर सर्कुलेशन सुनिश्चित करता है। इस Table Fan की एक बड़ी खासियत है इसका डुअल माउंटिंग डिजाइन, यानी इसे आप टेबल पर रख सकते हैं या दीवार पर भी आसानी से इंस्टॉल कर सकते हैं। इसमें 3 स्पीड सेटिंग्स दी गई हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से हवा की स्पीड को आसानी से एडजस्ट कर सकते हैं। लगभग 30W ऊर्जा खपत के साथ यह फैन मजबूत एयरफ्लो देता है, जिससे ठंडी हवा के साथ बिजली खपत भी कम होती है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- V-Guard
  • रंग- काला
  • इलेक्ट्रिक फैन डिज़ाइन: टेबल फैन
  • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
  • स्टाइल- मॉडर्न
  • माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप, दीवार

खूबियां

  • 90° एडजस्टेबल टिल्ट फीचर आपको एयरफ्लो को बिल्कुल सही दिशा में सेट करने की सुविधा देता है।
  • टिकाऊ ABS मैटेरियल से बना यह फैन हल्का, मजबूत और टिकाऊ हो सकता है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को फैन का शोर स्तर ज्यादा लगा।

V-Guard Spinny Pro 180 mm Table & Wall Fan|ABS Body| 30 W|Black

₹1,745.00

Get This
03

atomberg Renesa 400mm Pedestal Fan | 5-star rated

Check Price on Amazon

यह एटमबर्ग ब्रांड का पेडस्टल फैन है। अगर आप अपने घर के लिए एक ऐसा पेडेस्टल फैन चाहते हैं, जो कम बिजली में ज्यादा कूलिंग दे तो यह फैन आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। यह फैन BLDC मोटर के साथ आता है, जो न सिर्फ कम बिजली खपत करता है, बल्कि शांत संचालन भी देता है, जिससे कमरे में आरामदायक माहौल भी बना रहता है। इस फैन के साथ रिमोट कंट्रोल भी मिल रहा है, जिसकी मदद से आप दूर बैठे ही स्पीड, ऑसिलेशन, टाइमर और स्लीप मोड को आसानी से ऑपरेट कर सकते हैं। इस पेडस्टल फैन में आपको 6 स्पीड सेटिंग्स भी मिल रही हैं, जिससे आप जरूरत के हिसाब से हवा की गति को सेट कर सकते हैं। वहीं ऑसिलेशन फीचर पूरे कमरे में समान रूप से हवा फैलाता है, जिससे हर कोने तक कूलिंग पहुंचती है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- atomberg
  • रंग- मिडनाइट ब्लैक
  • इलेक्ट्रिक फैन डिज़ाइन: फ्लोर फैन
  • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
  • स्टाइल- रेनेसा पेडस्टल
  • माउंटिंग टाइप- फ्लोर माउंट

खूबियां

  • 400mm स्वीप साइज के साथ यह फैन बड़े एरिया में भी अच्छा एयर सर्कुलेशन देता है।
  • यह फैन 76 CMM एयर डिलीवरी और 1500 RPM स्पीड के साथ आता है, जो तेज हवा देता है।
  • रिमोट कंट्रोल के आलावा इसमें दिए गए फेदर-टच बटन इसे इस्तेमाल में और सुविधाजनक बनाते हैं।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को फैन का शोर स्तर ज्यादा लगा।

atomberg Renesa 400mm Pedestal Fan | 5-star rated | Ideal for Home & Office | Silent BLDC Stand Fan | 6 Speeds | 35W | Remote with Oscillation, Timer, Sleep | 2 Years Warranty (Midnight Black)

₹3,699.00

Get This
04

Orient Electric Stand 87 400 MM Pedestal Fans

Check Price on Amazon

ओरिएंट ब्रांड का यह पेडस्टल फैन 2100 RPM स्पीड और 95 CMM एयर डिलीवरी के साथ आता है, जो तेज और प्रभावी कूलिंग देता है। इसमें 100% कॉपर मोटर लगी है, लंबे समय तक टिकाऊ होती है। यह फैन ARAI सर्टिफाइड है और सुरक्षा के लिहाज से इसमें मिलिट्री-ग्रेड गार्ड दिया गया है, जिस वजह से फैन मजबूत और लंबे समय तक टिकाऊ हो सकता है। इसमें थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर भी है, जो मोटर को ओवरहीटिंग और वोल्टेज के उतार-चढ़ाव के दौरान सुरक्षित  रखता है। इसके अलावा इस Pedestal Fan में में 90° ऑसिलेशन फीचर दिया गया है, जिससे फैन दाएं-बाएं घूमकर पूरे कमरे में हवा फैलाता है। वहीं 400mm स्वीप साइज के साथ यह फैन दूर तक ठंडी हवा दे सकता है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- Orient Electric
  • रंग- सफेद
  • इलेक्ट्रिक पंखे का डिज़ाइन- फ्लोर फैन
  • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
  • स्टैंड- 87 इंच
  • माउंटिंग टाइप- फ्लोर माउंट
  • गति की संख्या- 3

खूबियां

  • इसमें टिल्ट एडजस्टमेंट की सुविधा है, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से हवा की दिशा भी सेट कर सकते हैं।
  • इसमें 3 स्पीड कंट्रोल दिया गया है, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से हवा की गति सेट कर सकते हैं।
  • एडजस्टेबल हाइट फीचर आपको फैन की ऊंचाई को अपनी जरूरत के अनुसार सेट करने की सुविधा देता है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार फैन तेज आवाज करता है।

योर पिक्स पर पाएं इस तरह के अन्य प्रोडक्ट की जानकारी।

Orient Electric Stand 87 400 MM Pedestal Fans | 100% Copper Motor, High Air Delivery | Millitary Grade Guard | 3 Speed Control, Adjustable Height| Stand Fan for Home |2 Year Warranty by Orient |White

₹3,177.21

Get This
05

Bajaj Frore Neo 400 MM Wall Mount Fan

Check Price on Amazon

यह Bajaj कंपनी का वॉल माउंट फैन है, जो कि 400mm स्वीप साइज के साथ आता है और अपने बड़े ब्लेड के कारण दूर तक ठंडी हवा देता है। वहीं 1350 RPM स्पीड के साथ यह फैन तेज और लगातार हवा दे सकता है, जिससे गर्मियों में आपको बेहतर ठंडी हवा मिल सकती है। इसकी 65 CMM एयर डिलीवरी मध्यम से बड़े कमरों के लिए पर्याप्त कूलिंग सुनिश्चित करती है। इस पंखे की ऊर्जा खपत 55W है, जिससे यह आपको बिजली बचत के साथ अच्छी कूलिंग मिल सकती है। इस वॉल फैन में 100% कॉपर मोटर दी गई है, जो लंबे समय तक टिकाऊ हो सकती है। इसके साथ आने वाला मजबूत और टिकाऊ बेस दीवार पर इसे अच्छी तरह से पकड़कर रखता है, जिससे फैन हिलता-डुलता नहीं है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- Bajaj 
  • रंग- सफेद
  • इलेक्ट्रिक पंखे का डिज़ाइन- सीलिंग फैन
  • पावर सोर्स- इलेक्ट्रिक
  • स्टाइल- फ्रोरे नियो - ऑल व्हाइट
  • माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
  • कंट्रोलर टाइप- बटन कंट्रोल

खूबियां

  • इसमें थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्टर दिया गया है, जो मोटर को वोल्टेज फ्लक्चुएशन या ओवरहीटिंग से बचाता है। 
  • इसमें 3 स्पीड कंट्रोल दिया गया है, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से हवा की स्पीड को आसानी से सेट कर सकते हैं।
  • इसकी रस्ट-फ्री बनावट इसे नमी, धूल या जंग से सुरक्षित रखती है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स पंखे के रोटेशन फीचर से नाखुश हैं।

Bajaj Frore Neo 400 MM Wall Mount Fan | Wall Fan For Kitchen & Home | Smooth Oscillation | 100% Copper Motor | High Air Delivery | 3-Speed Control | Rust Free | 2-Yrs Warranty 【White】

₹2,579.00

Get This
06

Havells Gatik Pro 400mm Wall Mount Fan|RPM: 1350

Check Price on Amazon

थ्री ब्लेड डिजाइन वाला हैवेल्स ब्रांड का यह वॉल माउंट फैन भी घर के लिए अच्छी पसंद हो सकता है। एयरोडायनामिक तरीके से डिजाइन किए गए इसके ब्लेड हवा को तेजी से पूरे कमरे में फैलाते हैं, जिससे आपको हर कोने में समान ठंडक मिलती है। ट्रेंडी और मिनिमलिस्ट डिजाइन वाला यह फैन आपके कमरे की शोभा भी बढ़ा सकता है। इसमें थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्टर दिया गया है, जो मोटर को अतिरिक्त गर्मी, ओवरलोड या शॉर्ट सर्किट से सुरक्षित रखता है। Havells ब्रांड का यह फैन 1350 RPM की हाई स्पीड के साथ आता है, तेज और पर्याप्त ठंडी हवा देता है। वहीं 400mm स्वीप साइज के साथ यह फैन पूरे कमरे में अच्छी हवा फैलाता है। डबल स्ट्रिंग कंट्रोल सिस्टम, जिससे आप आसानी से गत और ऑसिलेशन यानी घूमने की प्रक्रिया को कंट्रोल कर सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- Havells
  • रंग- काला
  • इलेक्ट्रिक फैन डिज़ाइन- टेबल फैन
  • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
  • स्टाइल- Gatik Pro
  • उपयोग- कूलिंग
  • माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट

खूबियां

  • 100% कॉपर मोटर दी गई है, जो लंबे समय तक टिकाऊ रहती है।
  • इसका ऑसिलेशन फीचर पूरे कमरे में हवा देता है।
  • इसमें आपको 3 स्पीड सेटिंग की सुविधा मिल जाएगी।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार पंखा तेज आवाज करता है। 

ऐसे ही अन्य तरह के उपकरणों की जानकारी के लिए क्लिक करें हाउस ऑफ एप्लाइंसेज पर।

Havells Gatik Pro 400mm Wall Mount Fan|RPM: 1350|Double string for Speed & Oscillation control | Thermal Overloaded Protected Motor | 100% Copper Wire Winding Motor | 2 Year Warranty,230 Volts(Black)

₹2,490.00

Get This

ऊपर बताए गए टेबल, पेडस्टल और वॉल माउंट फैन के फीचर्स के बारे में जानें

ऊपर बताए गए टेबल, पेडस्टल और वॉल माउंट फैन के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।

ब्रांड

स्वीप साइज

माउंटिंग टाइप

खासियत

USHA Maxx Air Ultra Table Fan

400mm

टेबलटॉप माउंट

एडजस्टेबल टिल्ट, ऑसिलेशन

V-Guard Spinny Pro 180 mm Table & Wall Fan

180 mm

टेबलटॉप माउंट

एडजस्टेबल टिल्ट

atomberg Renesa 400mm Pedestal Fan 

400mm

फ्लोर माउंट

रिमोट कंट्रोल, ए़डजस्टेबल हाइट

Orient Electric Stand 87 400 MM Pedestal Fans

400mm

फ्लोर माउंट

ए़डजस्टेबल हाइट

Bajaj Frore Neo 400 MM Wall Mount Fan

400mm

वॉल माउंट

ऑसिलेशन

Havells Gatik Pro 400mm Wall Mount Fan

400mm

वॉल माउंट

ऑसिलेशन

निष्कर्ष

टेबल फैन, पेडस्टल फैन और वॉल माउंट फैन तीनों ही अलग-अलग डिजाइन, स्पीड सेटिंग्स और एडवांस फीचर्स के साथ आते हैं। अगर आपके पास कम जगह है या आपको पोर्टेबल ऑप्शन चाहिए, तो टेबल फैन एक अच्छा विकल्प हो सकता है। बड़े कमरे या ज्यादा एयर सर्कुलेशन के लिए पेडेस्टल फैन बेहतर हो सकता है, क्योंकि इसकी ऊंचाई एडजस्ट की जा सकती है और यह ज्यादा एरिया कवर करता है। वहीं वॉल माउंट फैन उन लोगों के लिए सही हो सकता है जो फर्श की जगह बचाना चाहते हैं और स्थायी समाधान ढूंढ रहे हैं। ऐसे में आप अपनी जरूरत के हिसाब से किसी भी फैन का चुनाव कर सकते हैं।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

कौन सा फैन छोटे कमरे के लिए सबसे अच्छा है?

छोटे कमरे या पर्सनल इस्तेमाल के लिए टेबल फैन को सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह कॉम्पैक्ट होता है और सीधे आपके पास ठंडी हवा देता है।

बड़े कमरे के लिए कौन सा फैन बेहतर रहेगा?

बड़े कमरे, हॉल या लिविंग एरिया के लिए पेडस्टल फैन बेहतर विकल्प हो सकता है, क्योंकि इसकी ऊंचाई सेट की जा सकती है और यह ज्यादा दूर तक ठंडी हवा देता है।

वॉल माउंट फैन किन घरों के लिए अच्छा होता है?

वॉल माउंट फैन उन जगहों के लिए आदर्श है, जहां फर्श की जगह कम होती है या बच्चों और पालतू जानवरों की सुरक्षा का ध्यान रखना होता है।

You May Also Like