अगर आपको एक टिकाऊ व बजट में फिट होने वाले फ्रिज की तलाश है तो बिना स्टेबलाइजर के चलने वाले सिंगल डोर मॉडल्स सही विकल्प हो सकते हैं। इनकी खासियत यह होती है कि इनमें एक इन-बिल्ट सिक्योरिटी सिस्टम दिया होता है जिस वजह से वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को ये आसानी से संभाल सकते हैं। इसी के साथ बिना Stabilizer के चलने वाले सिंगल डोर फ्रिज कम बजट में आसानी से मिल सकते हैं और साथ ही इनमें अलग से स्टेबलाइजर लगाने का खर्चा नहीं पड़ता। इसी के साथ इनमें आपको 5 स्टार और 4 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले सिंगल डोर Fridge भी देखने मिल सकते हैं, जो बिजली की बचत करने में भी मददगार हो सकते हैं। छोटे परिवारों, बैचलर्स या कपल्स के लिए ये फ्रिज सही पसंद हो सकते हैं। अग बात की जाए बड़े ब्रांड्स की तो इस सुविधा के साथ आपको सैमसंग, आईएफबी, व्हर्लपूल, एलजी और हायर जैसे ब्रांड्स के विकल्प देखने मिल सकते हैं। तो आइए अब इनकी खासियतों को विस्तार से जानते हैं।
क्यों बिना स्टेबलाइजर के चलने वाले सिंगल डोर फ्रिज हो सकते हैं सही पसंद?
- वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से रहेंगे सुरक्षित- भारत में आज भी कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां वोल्टेज का उतार-चढ़ाव बना रहता है और इन सिंगल डोर फ्रिज में दिया गया दमदार क्वालिटी का कंप्रेसर एक सीमित वोल्टेज रेंज में इस उतार-चढ़ाव को संभाल लेता है। अगर वोल्टेज सीमीत रेंज से ऊपर जाता है, तो पावर सपलाई अपने आप कट जाती है, जिससे कंप्रेसर पर असर नहीं पड़ता।
- रहेंगे ऊर्जा कुशल- बिना स्टेबलाइजर के चलने वाले Single Door फ्रिज ऊर्जा कुशल तरह से काम करते हैं। इनमें आपको 3, 4 और 5 स्टार एनर्जी स्टार रेटिंग वाले मॉडल्स मिल जाएंगे इनकी इन्वर्टर टेक्नोलॉजी ऊर्जा की कम खपत करते हुए शोर स्तर को भी कम रखती है।
- ग्रामीण क्षेत्रों या टाउन के लिए सही पसंद- अगर आप ग्रमीण या टाउन एरिया में रहते हैं जहां बिजली की कटौती होना आम हात है तो बिना स्टेबलाइजर के चलने वाले सिंगल डोर Fridge सही पसंद हो सकते हैं। इनका लंबा कूलिंग रिटेंशन चीजों को लंबे समय तक ताजा व ठंडा रह सकता है। वहीं, जरूरत पड़ने पर इन्हें घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट करके इस्तेमाल किया जा सकता है।
- टिकाऊ क्वालिटी व लंबी लाइफ- चूंकि ये फ्रिज हाई क्वालिटी के कंप्रेसर से लैस होते हैं जिस कारण इनकी क्वालिटी लंबे समय तक टिकाऊ बनी रह सकती है। इनका कंप्रेसर आसानी से हीट नहीं होगा और लंबे समय तक बढ़िया कूलिंग सुनिश्चित कर सकता है। बड़े ब्रांड्स अपने कंप्रेसर पर 10 साल तक की वॉरंटी भी देते हैं।
- किफायती होते हैं- ये फ्रिज उन लोगों के लिए सही पसंद हो सकते हैं जो एक सीमित बजट में हाई क्वालिटी मॉडल तलाश रहे हैं। ये आपको ₹20,000 तक के बजट में आसानी से मिल सकते हैं और साथ ही अलग से स्टेबलाइजर लगाने का खर्चा भी बच जाता है।
तो आइए अब देखते हैं बिना स्टेबलाइजर के चलने वाले सिंगल डोर फ्रिज के कुछ मॉडल्स को।
