जब भी बात आती है छोटे परिवारों के लिए एक सही क्वालिटी व ऊर्जा कुशलता के साथ काम करने वाले फ्रिज का चुनाव करने की तो 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले सिंगल-डोर रेफ्रिजरेटर बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। ये एडवांस टेक्नोलॉजी और किफायती कीमत का सही संतुलन बनाते हैं। सामान्य मॉडल की तुलना में, 5 Star एनर्जी रेटिंग वाले सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर इन्वर्टर कंप्रेसर का इस्तेमाल करके लोड के हिसाब से कूलिंग को सेट करते हैं। ऊर्जा कुशलता क्वालिटी वाले ये Single Door Fridge थोडे़ महंगे हो सकते हैं, लेकिन बिजली की कम खरत के कारण इन्हें एक स्मार्ट इन्वेस्टमेंट कहा जा सकता है। बड़े ब्रांड्स के 5 स्टार सिंगल डोर फ्रिज पर 10-20 साल तक की कंप्रेसर वारंटी मिल सकती है। ये आधुनिक घरों के लिए एक टिकाऊ पसंद साबित हो सकते हैं। तो आइए समझते हैं इन फ्रिज की खासियत को विस्तार से।
कैसे सामन्य मॉडल्स की तुलना में 5 स्टार सिंगल डोर फ्रिज हो सकते हैं बेहतर?
आइए अब एक तालिका के साथ समझते हैं कि कैसे सामन्य मॉडल्स की तुलना में 5 स्टार सिंगल डोर फ्रिज सही पसंद हो सकते हैं।
|
विशेषता |
5 स्टार फ्रिज |
सामान्य फ्रिज |
|
बिजली की खपत |
इनमें हाई क्वालिटी का कंडेंसर और कॉइल्स का उपयोग होता है, जिससे यह ऊर्जा कुशल होते हैं। |
इसमें पुराने और कम कुशल कंपोनेंट्स का उपयोग होता है जिससे कूलिंग के लिए इसे अधिक मेहनत करनी पड़ती है, और ऊर्जा की खपत ज्यादा होती है। |
|
कंप्रेसर |
इनमें डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर होता है जो लोड के हिसाब से अपनी स्पीड को सेट करता है। |
इनमें फिक्स स्पीड कंप्रेसर होता है जो यह या तो पूरी ताकत से चलता है या पूरी तरह बंद हो जाता है। |
|
कूलिंग रिटेंशन |
बिजली जाने के बाद 12-18 घंटे तक इनकी कूलिंग बनी रह सकती है। |
बिजली जाते ही अंदर की ठंडक तेजी से बाहर निकल सकती है और 2-4 घंटों में ही सामान खराब हो सकता है। |
|
शोर स्तर |
चूंकि इन्वर्टर कंप्रेसर धीरे-धीरे अपनी स्पीड बदलता है, इसलिए इसमें कोई अचानक होने वाला शोर नहीं होता। यह 35-40 dB के बीच बहुत शांति से काम करता है। |
जब भी इनका कंप्रेसर दोबारा शुरू होता है, क्लिक या हमिंग की तेज आवाज आ सकती है, जो कभी-कभी ज्यादा लग सकती है। |
|
स्टेबलाइजर |
ये मॉडल आमतौर पर 90V से 300V तक की भारी फ्लक्चुएशन झेलने के लिए डिजाइन किए जाते हैं। इनमें इनबिल्ट सर्किट ब्रेकर होते हैं जो फ्रिज को सुरक्षित रखते हैं। |
इनका सर्किट कमजोर होता है और ये केवल 210V-240V के बीच ही स्थिर रहते हैं। वोल्टेज कम होने पर कंप्रेसर खराब होने का डर रहता है, इसलिए अलग से स्टेबलाइजर जरूरी होता है। |
|
कीमत |
शुरुआती कीमत ₹3,000-₹5,000 ज्यादा हो सकती है, लेकिन यह 2-3 साल के अंदर बिजली के बिलों में हुई बचत से अपनी पूरी कीमत वसूल कर सकते हैं। |
₹12,000-₹14,000 तक की रेंज में मिल सकते हैं, लेकिन हर महीने आने वाला भारी बिजली बिल ज्यादा हो सकता है। |
ऐसे ही कई अन्य तरह के उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेज पर
