जब भी बात आती है घर के लिए एक बढ़िया क्वालिटी के साइड-बाय-साइड फ्रिज का चयन करने की तो सैमसंग और हायर दो लोकप्रिय नाम हैं। जहां एक तरफ Samsung के साइड बाय साइड मॉडल्स स्मार्ट घरों के लिए एक स्मार्ट पसंद हो सकते हैं। इनमें आपको स्पेसमैक्ट टेक्नोलॉजी मिलेगी, जो ज्यादा सामान रखने के लिहाज से बेहतरीन हो सकती है। इसी के साथ ट्विन कूलिंग प्लस टेक्नोलॉजी के साथ खाना लंबे समय तक ताजा बना रह सकता है। दूसरी तरफ Haier के साइड बाय साइड Refrigerator एक पैसा वसूल पसंद हो सकते हैं। इनमें अलग-अलग कन्वर्टेबल मोड्स के साथ ज्यादा स्टोरेज क्षमता मिल सकती है। इसके अलावा इन्वर्टर टेक्नोलॉजी इन्हें ऊर्जा कुशल बनाती है। सैमसंग के साइड बाय साइड फ्रिज टेक्नोलॉजी के प्रति जागरुक लोगों के लिए सही पसंद हो सकते हैं और हाय उन लोगों के लिए सही पसंद हो सकता है जो बजट में रहते हुए एक शानदार क्वालिटी का मॉडल तलाश रहे हैं। तो आइए अब समझते हैं इन दोनों के बीच के अंतर को।
सैमसंग और हायर साइड बाय साइड फ्रिज: समझिए अंतर
अगर आपको सैमसंग और हाय के Side By Side Fridge के बीच का अंतर आसानी से समझना है तो यह तालिका मददगार हो सकती है।
|
फीचर |
सैमसंग साइड बाय साइड फ्रिज |
हायर साइड बाय साइड फ्रिज |
|
कूलिंग सिस्टम |
ट्विन कूलिंग प्लस टेक्नोलॉजी के साथ पूरे फ्रिज में एक समान ठंडक बनी रह सकती है। |
मल्टी एयर फ्लो फ्रिज के हर कोने को एक समान रूप से ठंडा कर सकता है। |
|
कन्वर्टेबल मोड्स |
जरूरत पड़ने पर फ्रीजर को फ्रिज में बदला जा सकता है। साथ ही 5-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स मिल सकते हैं। |
8-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स स्टोरेज के हिसाब से कूलिंग को सेट करने में मदद कर सकते हैं। |
|
डिजाइन |
स्लीक डिजाइन की वजह से किचन को काफी आकर्षक लुक मिल सकता है। |
इनकी ग्लास डोर डिजाइन मॉड्यूलर किचन को शोभा को दोगुना कर सकती है। |
|
ऊर्जा कुशलता |
इनमें आपको 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले मॉडल्स और स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर मिल जाता है; जो ऊर्जा कुशल माना जाता है। |
ऊर्जा कुशल संचालन के लिए ये एक्सपर्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी से लैस होते हैं और इनके पास 3 स्टार रेटिंग वाले मॉडल्स भी हैं। |
|
कीमत |
इनकी कीमत करीब ₹70,000 से लेकर ₹1,00,000+ तक हो सकती है। |
ये करीब ₹60,000 से लेकर ₹1,00,000+ तक की रेंज में मिल सकते हैं। |
आइए अब देखते हैं इन दोनों ब्रांड्स के साइड बाय साइड फ्रिज के कुछ विकल्पों को।
