अगर बात शुरू की जाए ब्रांड से तो पैनासोनिक और हायर दोनों ही अच्छे ब्रांड माने जाते हैं, लेकिन जब बात वॉशिंग मशीन की आती है तो दोनों की खूबियां अलग-अलग नजर आ सकती हैं। जहां पैनासोनिक वॉशिंग मशीन अपनी दमदार धुलाई, इन्वर्टर तकनीक और लंबे समय तक चलने वाले मोटर के लिए जानी जाती है। इसकी मशीनें कपड़ों को अच्छी तरह साफ करने के साथ-साथ बिजली और पानी की भी बचत कर सकती हैं। वहीं हायर Washing Machine किफायती कीमत, आधुनिक डिजाइन और आसान फीचर्स के कारण लोगों के बीच लोकप्रिय हो सकती है। लेकिन इनकी क्षमता भी अलग-अलग हो सकती है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर आपके लिए कौन-सा मॉडल सही होगा तो यहां कुछ विकल्पों के साथ पूरी जानकारी दी गई है जिसकी मदद से आप एक बढ़िया मशीन अपने लिए चुन सकते हैं।
Haier 6 kg 5 Star Oceanus Wave Drum Washing Machine Fully Automatic Top Load
Check Price on Amazonयह 6 किलोग्राम की क्षमता वाली मशीन 5 स्टार ऊर्जा दक्षता रेटिंग के साथ आती है जो बेहतरीन धुलाई देने के साथ-साथ ऊर्जा की खपत भी कम कर सकती है जिससे आपके बिजली बिल की बचत हो सकती है। यह हायर ब्रांड का एक फुली औटोमैटिक वॉशिंग मशीन है जिसमें ओशनस वेव ड्रम दिया गया है जो आपके कपड़ों की गुणवत्ता को बनाए रखते हुए इसे तेज गति से धोने में मदद कर सकते हैं जो कम समय में ही चमचमाती धुलाई दे सकता है और आपके समय की भी बचत कर सकता है। यह मध्यम परिवार के लिए एक बढ़िया विकल्प बन सकता है। इसमें 8 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं जिसमें वॉश, रिंज, स्पिन, ट्यूब, ड्राई, स्मार्ट, सोक, डेलीकेट और क्विक वॉश शामिल है, जो अलग-अलग कपड़ों के लिए अलग-अलग सेटिंग प्रदान कर सकते हैं। साथ ही, यह 780 RPM पर चलता है जिससे यह मात्र 40 मिनट में ही आपके कपड़ों को धो सकता है और इसे फटाफट से सुखा भी सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Haier
- क्षमता - 6 किलोग्राम
- डाईमेंशन - 54D x 52W x 93H सेमी
- ऊर्जा दक्षता - 5 स्टार
- कंट्रोल कंसोल - नॉब
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
खासियत
- इसका ड्रम पूरी तरह से स्टेनलेस स्टील से बने हुए है जिससे यह लंबे समय तक टिकाऊ रह सकते हैं।
- इसमें डिस्प्ले पैनल मौजूद है जिसकी मदद से आप आसानी से इसे ऑन या ऑफ कर सकते हैं और नियंत्रित कर सकते हैं।
- यह वोल्टेज प्रोटेक्शन के साथ आता है और शॉक प्रूफ है जिससे करंट लगने का भी कोई खतरा नहीं रहता है।
कमी
- अभी तक यूजर ने कुछ खास कमी नहीं बताई है।
Haier 6 kg 5 Star Oceanus Wave Drum Washing Machine Fully Automatic Top Load (HWM60-AE, Moonlight Silver)
₹13,890.00
Panasonic 8 kg 5 Star Inverter Fully Automatic Front Loading Washing Machine
Check Price on AmazonPanasonic की 8 किलोग्राम क्षमता वाली लोड वॉशिंग मशीन आधुनिक घरों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है। यह मॉडल डार्क सिल्वर रंग में आता है, जो आपके घर को प्रीमियम और स्टाइलिश लुक दे सकता है। इसमें स्टीम वॉश और ड्रायनामिक स्पिन तकनीक दी गई है, जो कपड़ों से गहरे दाग और कीटाणुओं को प्रभावी ढंग से हटाने में मदद कर सकती है। यह मशीन पूरी तरह ऑटोमैटिक है जिससे यह धुलाई और कपड़े सुखाने का काम भी खुद ही कर सकती है और इसमें बेबी केयर, क्विक वॉश, स्पोर्ट्सवेयर, वूल और कॉटन जैसे कई उपयोगी वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग और इन्वर्टर मोटर के कारण यह बिजली की बचत के साथ शांत और टिकाऊ प्रदर्शन दे सकती है। कुल मिलाकर, यह वॉशिंग मशीन कपड़ों की बेहतर देखभाल, स्वच्छता और सुविधा का भरोसेमंद समाधान बन सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Panasonic
- क्षमता - 8 किलोग्राम
- डाईमेंशन - 56.5D x 59.5W x 85H सेमी
- रंग - डार्क सिल्वर
- ऊर्जा दक्षता - 5 स्टार
- वाटेज - 2000 वाट
खासियत
- यह फुली औटोमैटिक है जिससे यह खुद ही आपके कपड़ों को धो सकती है और इसे सुखा भी सकती है वह भी एक ही टब के माध्यम से।
- इसमें ऑटो रिस्टार्ट का विकल्प दिया गया है जिससे एक बार वॉश होने पर यह दुबारा खुद ही चालू हो सकता है।
- इसमें चाइल्ड लॉक जैसे फीचर दिए गए हैं जो इसे छोटे बच्चों वाले घरों के लिए भी सुरक्षित बना रहे हैं।
कमी
- अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।
Panasonic 8 kg 5 Star Inverter Fully Automatic Front Loading Washing Machine (NA-148MH2L01, Dark Silver, Steam, Drynamic Spin)
Rs. 32490
Haier 8 Kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine
Check Price on Amazon5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आने वाली हायर की यह फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन बिजली और पानी दोनों की बचत कर सकती है और आपके घर के लिए एक दमदार विकल्प साबित हो सकती है। इसकी 8 किलोग्राम क्षमता रोजमर्रा के कपड़ों से लेकर भारी कपड़ों तक को आसानी से धोने में सक्षम बना सकती है और यह मध्यम से बड़े परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसमें मौजूद ओशियनस वेव ड्रम तकनीक कपड़ों को नुकसान पहुंचाए बिना गहराई से सफाई कर सकती है और कपड़ों की गुणवत्ता बनाए रखने में मदद कर सकती है। साथ ही, इसकी मैजिक फिल्टर सुविधा कपड़ों से निकलने वाले रोएं और गंदगी को प्रभावी ढंग से इकट्ठा करती है, जिससे कपड़े और टब दोनों साफ रह सकते हैं। इसमें कुल 8 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जिनमें क्विक वॉश, डेलिकेट, सोक और स्मार्ट वॉश जैसे विकल्प शामिल हैं और केवल 15 मिनट का क्विक वॉश प्रोग्राम समय की कमी होने पर बेहद उपयोगी साबित हो सकक्त है। वहीं, 780 आरपीएम की स्पिन स्पीड कपड़ों से अतिरिक्त पानी निकालने में मदद करती है, जिससे कपड़े जल्दी सूख सकते हैं और आपके समय की बचत भी हो सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Haier
- क्षमता - 8 किलोग्राम
- डाईमेंशन - 54D x 52W x 93.5H सेमी
- रंग - ब्राउन ग्रे
- कंट्रोल कंसोल - पुश बटन
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
खासियत
- इसमें मौजूद नियर ज़ीरो प्रेशर तकनीक के कारण यह मशीन बहुत कम पानी के दबाव में भी आसानी से काम कर सकती है।
- फज़ी लॉजिक तकनीक कपड़ों के वजन के अनुसार पानी का स्तर अपने आप तय करती है, जिससे पानी की अनावश्यक बर्बादी नहीं होती।
- चाइल्ड लॉक और वोल्टेज प्रोटेक्शन जैसी सुविधाएं इसे छोटे बच्चों वाले परिवार के लिए भी सुरक्षित बना सकती हैं।
कमी
- अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।
Haier 8 Kg, Oceanus Wave Drum, 15 Min Quick Wash, Magic Filter, 8 Wash Programs, Fully Automatic Top Load Washing Machine (ETL80-AES5)
Rs. 17490
Panasonic 10 kg 5 Star Wi-Fi Fully Automatic Top Load Washing Machine
Check Price on Amazonब्लैक सिल्वर रंग में उपलब्ध यह वॉशिंग मशीन देखने में प्रीमियम लगती है और किसी भी आधुनिक घर की शोभा बढ़ा सकती है। इस मशीन की 10 किलोग्राम क्षमता बड़े परिवारों के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकती है, जिससे एक बार में ज्यादा कपड़े आसानी से धोए जा सकते हैं। वहीं, 5 स्टार एनर्जी रेटिंग होने के कारण यह मशीन बिजली की खपत कम कर सकती है और लंबे समय में बिजली बिल बचाने में मदद कर सकती है। आपको बता दें, इसमें वाई-फाई और रिमोट कंट्रोल की सुविधा मौजूद है जिसके साथ इसे मोबाइल ऐप के जरिए कहीं से भी ऑपरेट किया जा सकता है, जो इसे और भी स्मार्ट बना सकता है। साथ ही, इसमें कुल 15 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जिससे अलग-अलग प्रकार के कपड़ों के लिए सही वॉश साइकिल चुनना आसान हो जाता है। और-तो-और डेलिकेट कपड़ों के लिए विशेष साइकिल होने से नाजुक कपड़े सुरक्षित और साफ तरीके से धुल सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Panasonic
- क्षमता - 10 किलोग्राम
- डाईमेंशन - 62D x 60W x 104H सेमी
- रंग - ब्लैक सिल्वर
- कंट्रोल कंसोल - रिमोट
खासियत
- यह टॉप लोड डिज़ाइन में आता है जिसके कारण कपड़े डालना और निकालना बेहद आसान हो सकता है, खासकर बुजुर्गों के लिए।
- इस वॉशिंग मशीन का मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर और सटीक आयाम इसे टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाला बना सकते हैं।
- इसमें वाईफाई की सुविधा मौजूद है जिससे यह आराम से नियंत्रित किया जा सकता है।
कमी
- अभी तक यूजर ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
Panasonic 10 kg 5 Star Wi-Fi Fully Automatic Top Load Washing Machine (VD1, NA-F100VD1BB, 15 Wash Programs, Black Silver)
Rs. 27969
Haier 9 Kg 5 Star Powered by AI-DBT Fully Automatic Front Load Washing Machine
Check Price on AmazonHaier की यह 9 किलोग्राम क्षमता वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन बड़े परिवारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। इसमें डाइरेक्ट ड्राइव मोटर दी गई है, जो कम शोर के साथ शक्तिशाली और प्रभावी धुलाई सुनिश्चित करती है। 525 मिमी का बड़ा सुपर ड्रम कपड़ों को बेहतर जगह दे सकता है, जिससे वॉश क्वालिटी और भी शानदार बन सकती है। इस Washing Machine में AI-DBT तकनीक और लोड सेंस जैसे स्मार्ट फीचर्स मौजूद हैं, जो कपड़ों के भार के अनुसार पानी और ऊर्जा की खपत को अपने-आप संतुलित कर सकते हैं। 5-स्टार एनर्जी रेटिंग इसे बेहद किफायती बनाती है, जिससे बिजली और पानी दोनों की बचत हो सकती है। 1400 RPM की तेज स्पिन स्पीड कपड़ों को जल्दी सुखाने में मदद कर सकती है। LED टच पैनल, जॉग डायल, चाइल्ड लॉक और इन-बिल्ट हीटर जैसे फीचर्स इसको इस्तेमाल में आसान और सुरक्षित बना सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Haier
- क्षमता - 9 किलोग्राम
- डाईमेंशन - 52D x 60W x 85H सेमी
- रंग - काला
- कंट्रोल टाइप - रिमोट
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
खासियत
- इसमें मौजूद पुरीस्टीम तकनीक के साथ यह मशीन एलर्जन हटाने में भी प्रभावी है, जो बच्चों और संवेदनशील त्वचा वालों के लिए खासतौर पर उपयोगी साबित हो सकते है।
- इसमें 15 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जैसे कॉटन, बेबी केयर, क्विक वॉश, जीन्स, डुवेट और सेल्फ-क्लीन, जो हर तरह के कपड़ों की जरूरत को पूरा कर सकते हैं।
- यह बड़े ड्रम के साथ आती है जिससे ज्यादा कपड़े आराम से आ सकते हैं।
कमी
- कुछ यूजर्स को इसका फंक्शन सही नहीं लगा।
Haier 9Kg, 5 Star, Powered by AI-DBT, PuriSteam with Inbuilt Heater, 525 mm Super Drum, AI DBT Fully Automatic Front Load Washer (EFL90-DM14IBIEBK | Black)
₹34,890.00
Panasonic 7 kg 5 Star Inverter Fully Automatic Front Loading Washing Machine
Check Price on Amazonयह पैनासोनिक का 7 किलोग्राम वाला फ्रंट लोड फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन है जो 2 से 3 सदस्यों वाले छोटे परिवारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है। इसका डार्क सिल्वर रंग और कॉम्पैक्ट डिज़ाइन इसे आधुनिक घरों के लिए एक बढ़िया विकल्प बना सकता है। इस वॉशिंग मशीन में 1400 RPM की हाई स्पिन स्पीड दी गई है, जिससे कपड़े जल्दी साफ होने के साथ-साथ तेजी से सूख सकते हैं। इसमें 15 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम मौजूद हैं, जैसे क्विक वॉश, डेलिकेट वॉश, इको वॉश, बेबी केयर और बल्की वॉश, जो हर तरह के कपड़ों की जरूरत को पूरा कर सकते हैं। इसमें मौजूद स्टीम वॉश और ड्रायनामिक स्पिन तकनीक दाग और कीटाणुओं को गहराई से हटाने में मदद कर सकती है। और साथ ही, पॉज एंड ऐड गारमेंट फीचर आपको धुलाई के बीच कपड़े जोड़ने की सुविधा दे सकता है। इसके अलावा चाइल्ड लॉक, एंटी बैक्टीरियल डोर गैसकेट, डिले वॉश और ऑटो रिस्टार्ट जैसे फीचर इसे और भी सुरक्षित व उपयोगी बना सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Panasonic
- क्षमता - 7 किलोग्राम
- डाईमेंशन - 49.5D x 59.5W x 85H सेमी
- रंग - डार्क सिल्वर
- कंट्रोल टाइप - नॉब
- वाटेज - 2000 वाट
खासियत
- यह वॉशिंग मशीन 5-स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आती है, जो बिजली की बचत हो सकती है।
- इसमें कंपनी की ओर से 2 साल की प्रोडक्ट वारंटी और 10 साल की मोटर वारंटी दी जाती है, जिससे यह एक भरोसेमंद और लंबे समय तक चलने वाला विकल्प बन सकती है।
- इसमें बिल्ट-इन हीटर मौजूद है जो पानी को मशीन के अंदर ही गर्म करता है, जिससे बाहर से गर्म पानी की जरूरत नहीं पड़ती।
कमी
- अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।
Panasonic 7 kg 5 Star Inverter Fully Automatic Front Loading Washing Machine with Built-In Heater (NA-147MH2W01, White)
Rs. 28154
जानें कौन-सी वॉशिंग मशीन देगी बेहतरीन धुलाई
यहां तालिका के माध्यम से पैनासोनिक और हायर के गीजर के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप अपनी सुविधा अनुसार एक बढ़िया बेहतरीन धुलाई करने वाला वॉशिंग मशीन ले सकते ले सकते हैं -
|
ब्रांड/मॉडल |
क्षमता |
स्पेशल फीचर |
वॉश साइकिल नंबर |
|
Haier 5 Star Oceanus Wave Drum Washing Machine Fully Automatic Top Load- HWM60-AE |
6 किलोग्राम |
बैलेंस क्लीन पल्सेटर, मैजिक फिल्टर, ओशनस वेव ड्रम |
8 |
|
Panasonic 5 Star Inverter Fully Automatic Front Loading Washing Machine- NA-148MH2L01, 2024 Model |
8 किलोग्राम |
पूरी तरह से स्वचलित |
15 |
|
Haier 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine with Oceanus Wave Drum, Magic Filter, 8 Wash Programs- ETL80-AES5 |
8 किलोग्राम |
बैलेंस क्लीन पल्सेटर, मैजिक फिल्टर, NZP, ओशनस वेव ड्रम |
|
|
Panasonic 5 Star Wi-Fi Fully Automatic Top Load Washing Machine- VD1, NA-F100VD1BB |
10 किलोग्राम |
वाई-फाई फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन |
15 |
|
Haier 5 Star Powered by AI-DBT with Direct Drive Technology, PuriSteam, 525mm Super Drum Fully Automatic Front Load Washing Machine- EFL90-DM14IBIEBK |
9 किलोग्राम |
1400 RPM, डायरेक्ट मोशन मोटर, डुअल स्प्रे, पूरी स्टीम |
15 |
|
Panasonic Inverter Fully Automatic Front Loading Washing Machine with Built-In Heater- NA-147MH2W01, White, 2024 Model |
7 किलोग्राम |
फुली ऑटोमैटिक |
15 |
निष्कर्ष
निष्कर्ष रूप में देखा जाए तो पैनासोनिक और हायर दोनों ही वॉशिंग मशीन अपने-अपने स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करती हैं। एक ओर Panasonic जहां उन्नत तकनीक और मजबूत गुणवत्ता के लिए जानी जाती है, वहीं Haier किफायती दाम और उपयोग में आसानी के कारण पसंद की जाती है। सही चुनाव पूरी तरह उपयोगकर्ता की जरूरत, बजट और पसंद पर निर्भर करता है, इसलिए दोनों में से कोई भी विकल्प गलत नहीं कहा जा सकता।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
