₹35,000 से ₹45,000 तक का बजट रेफ्रिजरेटर के लिए भारत के उपभोक्ताओं के हिसाब से काफी अच्छी है। इसमें अच्छी क्षमता, आधुनिक सुविधाएं और ऊर्जा कुशलता की सही संतुलन मिलेगा। यह बजट हाई क्वालिटी डबल डोर रेफ्रिजरेटर के लिए काफी अच्छा रहेगा। इनकी आधुनिक कूलिंग टेक्नोलॉजी लंबी ताजगी बनाए रखने का काम करती है और साथ-साथ इनवर्टर कंप्रेसर बिजली की बचत करने का काम करेगा। आए दिन बिजली जाना भारत के कई क्षेत्रों में आम बात है, लेकिन इन रेफ्रिजरेटर में मिलने वाली इन्वर्टर कनेक्टिविटी लगातार कूलिंग को बनाए रखेगी। इस रेंज में 300 लीटर+ क्षमता वाले मॉडल मिल जाएंगे, जो 3-4 लोगों के परिवार के लिए एक आदर्श पसंद साबित होंगे। वहीं, फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी फ्रीजर में बर्फ की अतिरिक्त परत जमने से रोकती है जिससे कूलिंग पर असर नहीं पड़ता और ऊर्जा की भी बचत होती है।
अब एक नजर डालिए हायर, सैमसंग, एलजी, व्हर्लपूल और बॉश जैसे ब्रांड के विकल्पों पर।
क्या है इन सभी रेफ्रिजरेटर के बीच का अंतर?
अगर आपको सही मॉडल का चयन करने के लिए ₹35,000-₹45,000 तक के बजट में फिट होने वाले इन सभी रेफ्रिजरेटर का अंतर समझना है तो यह तालिका मदद करेगी।
इन्हें भी पढ़ें:
Faq's
₹35,000-₹45,000 तक की रेंज में किस तरह के रेफ्रिजरेटर मिलेंगे?
अगर आपको इस बजट रेंज में एक अच्छे रेफ्रिजरेटर की तलाश है तो 300 लीटर+ क्षमता वाले बढ़िया डबल डोर मॉडल मिल जाएंगे। ये 300 लीटर+ क्षमता में आते हैं और स्टोरेज के लिए इनमें मजबूत क्वालिटी के शेल्फ के साथ-साथ बड़ा फ्रीजर स्पेस भी मिलेगा।
क्या ₹35,000-₹45,000 तक की रेंज वाले रेफ्रिजरेटर का फ्रीजर कन्वर्टेबल होता है?
हां, इस बजट रेंज में आने वाले ज्यादातर फ्रिज के फ्रीजर को आसानी से कन्वर्ट किया जा सकता है। वहीं, कुछ विकल्पों में आपको अलग-अलग कन्वर्टेबल मोड भी मिल जाएंगे, जो तरह-तरह की चीजों के हिसाब से फ्रिज व फ्रीजर की कूलिंग को सेट करेंगे।
भारत में किस ब्रांड के पास ₹35,000-₹45,000 तक की रेंज में अच्छे रेफ्रिजरेटर मिल जाएंगे?
इस बजट रेंज में आपको Haier, सैमसंग, एलजी, बॉश और व्हर्लपूल जैसे ब्रांड के पास बढ़िया रेफ्रिजरेटर मिल जाएंगे। इन सभी ब्रांड के पास हाई क्वालिटी मॉडल मिलेंगे जो अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ दमदार प्रदर्शन सुनिश्चित करेंगे। इसी के साथ ये ब्रांड अपने रेफ्रिजरेटर मॉडल के कंप्रेसर पर लंबी वॉरंटी भी देते हैं।
क्या इस रेंज वाले रेफ्रिजरेटर में इन्वर्टर कनेक्टिविटी होती है?
हां, ₹35,000-₹45,000 तक की रेंज में मिलने वाले मिड-रेंज रेफ्रिजरेटर को बिजली कटौती के दौरान इन्वर्टर से भी कनेक्ट किया जा सकता है। वहीं, एक सीमित वोल्टेज रेंज में ये बिना स्टेबलाइजर के भी आसानी से काम करेंगे।
क्या ₹35,000-₹45,000 तक की रेंज वाले रेफ्रिजरेटर ऊर्जा कुशल होते हैं?
हां, इस बजट रेंज में मिलने वाले मिड-रेंज रेफ्रिजरेटर को ऊर्जा कुशल कहा जा सकता है। इनमें आपको 2-3 स्टार एनर्जी रेटिंग मिलेगी जो इनकी कुशलता को दर्शाती है। वहीं, इन्वर्टर कंप्रेसर बिजली की कम खपत भी सुनिश्चित करता है।