अगर आपको यह समझ नहीं आ रहा है कि माइक्रोवेव औवन और ओटीजी में से कौन-सा विकल्प आपके लिए बेहतर हो सकता है, तो सही जगह आए हैं। सबसे पहले तो दोनों में से किसी एक को बेहतर कहना गलत हो सकता है क्योंकि दोनों अलग-अलग तरह की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए जाते हैं। Microwave Oven सुविधा, स्पीड और वर्सटैलिकी को प्राथमिकता देने वाले परिवारों के लिए एक सही विकल्प हो सकता है। जिन लोगों के पास खाना गर्म करने, डीफ्रॉस्ट करने या अन्य तरह की कुकिंग करने के लिए समय की कमी होती है; उनके लिए यह एक स्मार्ट पसंद हो सकता है। इनमें आप आसानी से बेकिंग, ग्रिलिंग, दही जमाने, घी बनाने और अन्य तरह के काम आसानी से कर सकते हैं। वहीं, अगर बात करें OTG (ओवन, टोस्टर, ग्रिलर) की तो ये बेकिंग के शौकीन लोगों और खाने की बनावट को प्राथमिकता देने वालों के लिए आदर्श विकल्प हो सकता है। गर्म कॉइल का उपयोग करने के कारण, यह ब्राउनिंग, क्रिस्पिंग और स्लो-रोस्टिंग जैसे काम अच्छी तरह करता है। अगर आप घर पर केक, ब्रेड या ग्रिल्ड मीट बनाते हैं, तो यह एक सही पसंद होगा। तो आइए अब दोनों ही उपकरणों के बीच के अंतर को समझते हैं।
माइक्रोवेव ओवन और ओटीजी के बीच का अंतर
अगर आपको आसानी से माइक्रोवेव ओवन और ओटीजी के बीच का अंतर समझना है तो इस तालिका की मदद ली जा सकती है।
|
फीचर |
माइक्रोवेव ओवन |
ओटीजी |
|
हीटिंग प्रणाली |
इलेक्ट्रो मैग्नेटिक वेव्स का इस्तेमाल करके खान को पकाने का काम करते हैं। |
इनमें खान को पकाने के लिए इलेक्ट्रिक कॉइल का इस्तेमाल होता है। |
|
इस्तेमाल |
रीहीटिंग, डीफ्रॉस्टिंग, स्टीमिंग और जल्दी कुकिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। |
बेकिंग, टोस्टिंग और ग्रिलिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। |
|
प्रीहीटिंग |
इस्तेमाल करन से पहले इन्हें हीट करने की जरूरत नहीं होती। |
इस्तेमाल करने से पहले इन्हें करीब 10-20 मिनट तक गर्म करना होता है। |
|
खाने का टेक्श्चर |
खाने को मुलायम और नर्म बना सकता है और जरूरत होने पर क्रंची टेक्श्चर को भी बनाए रख सकता है। |
यह खाने को सुनहरा करने और उन्हें तंदूर जैसा टेक्श्चर देने का काम कर सकता है। |
|
कुकवेयर |
केवल माइक्रोवेव-सेफ ग्लास, सिरेमिक या खास प्लास्टिक के ही कुकवेयर इस्तेमाल हो सकते हैं। |
मेटल की ट्रे, एल्युमिनियम फॉइल और ओवन-सेफ ग्लास कुकेवेयर इस्तेमाल किए जा सकते हैं। |
|
ऊर्जा खपत |
अधिक वाॉट क्षमता वाला होत है और बहुत कम समय तक चलता है। |
कम वॉट क्षमता वाला उपकरण होता है और ज्यादा देर तक चल सकता है। |
|
क्षमता |
20 लीटर से लेकर 32 लीटर तक की क्षमता में मिल सकते हैं। |
10 लीटर से लेकर 60 लीटर+ तक की क्षमता में मिल सकते हैं। |
ऐसे ही कई अन्य तरह के उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेज पर
आइए अब नजर डालते हैं बड़े ब्रांड्स के माइक्रोवेव ओवन और ओटीजी के कुछ विकल्पों पर।
