Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

Air Cooler के साथ गर्मी में सुकून चाहिए! तो जानें कैसे चुनें सही विकल्प?

अगर आप खुद के लिए बढ़िया एयर Cooler लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो नीचे कमरे के आकार से लेकर बजट और ब्रांड के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है, जिन्हें आप ध्यान में रखते हुए खुद के लिए बढ़िया मॉडल का चयन कर सकते हैं।

एयर कूलर
एयर कूलर

गर्मी का मौसम आते ही घर को ठंडा और आरामदायक रखना एक चुनौती बन जाता है। एयर कंडीशनर हर किसी के बजट में नहीं होता, ऐसे में एयर कूलर एक किफायती और प्रभावी विकल्प हो सकता है। लेकिन बाज़ार में इतने सारे विकल्पों के साथ सही एयर कूलर का चुनाव करना मुश्किल हो सकता है। जब भी बात आती है कूलर का चयन करने की तो इसके लिए कुछ पैमानों को समझना जरूरी होता है। इसमें कमरे का साइज, ब्रांड, आपका बजट और अन्य कुछ फीचर्स शामिल होते हैं। जिसमें कमरे का साइज और ब्रांड पर खासतौर पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है। तो आइए अब विस्तार से समझ लेते हैं कि कैसे आप अपने लिए एक परफेक्ट कूलर का चयन कर सकते हैं।

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करके इस तरह के लेख पढ़ सकते हैं। 

कमरे के हिसाब से कैसे चुनें एयर कूलर?

  • बड़ा कमरा - अगर आप बड़े आकार के कमरे के लिए कूलर लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो Desert Cooler शानदार हो सकते हैं। क्योंकि इनमें आपको ज्यादा क्षमता वाले वाटर टैंक मिलते हैं, जिसकी वजह से एक बार पानी भरने के बाद बार-बार भरने की ज़रूरत नहीं पड़ती। साथ ही, इनमें एयर थ्रो की क्षमता भी ज्यादा होती है, जिसकी वजह से कमरा काफी जल्दी ठंडा हो सकता है। इसलिए, डेजर्ट कूलर बड़े आकार के कमरे के लिए बेहतर होते हैं।
  • मीडियम आकार का कमरा - जब भी बात आती है मीडियम आकार के कमरे के लिए कूलर चुनने की, तो सबसे ज़रूरी होता है कि हम उन मॉडल का चुनाव करें, जिनमें 50 से लेकर 65 लीटर क्षमता वाले वाटर टैंक हों। साथ ही, इनमें मिलने वाले ब्लेड बड़े आकार के हों। इसके अलावा, इनमें ऑटो स्विंग फीचर दिया हो, ताकि हवा कमरे के चारों ओर फैल सके। इससे कमरा काफी जल्दी ठंडा हो सकता है।
  • छोटा कमरा - इस आकार के कमरे के लिए पर्सनल एयर कूलर शानदार होते हैं, क्योंकि इनको छोटे आकार में बनाया गया है, जिसकी वजह से ये आसानी से कमरे के किसी भी कोने में फिट हो सकते हैं। इसके अलावा, इसमें 30 से लेकर 45 लीटर तक के वाटर टैंक मिल सकते हैं, जिसमें आप आसानी से पानी भर सकते हैं। Personal एयर Cooler में आपको बढ़िया हनीकॉम्ब मिल सकते हैं, जो कम पानी की खपत में बेहतर ठंडक दे सकते हैं।

अलग-अलग साइज के कमरों के लिए ये मॉडल हो सकते हैं सही पसंद

बजट का भी रखें ध्यान

किसी भी कूलर का चयन करने के लिए बजट एक जरूरी पैमाना हो सकता है। कूलर आपको तीन अलग-अलग बजट रेंज में देखने मिल सकते हैं:

  • हाई बजट - अगर आप हाई रेंज में बढ़िया कूलर लेना चाहते हैं, तो यहां आपको ₹15,000 तक के बजट में बढ़िया कूलर मिल सकते हैं। जिनमें आपको 85 से लेकर 120 लीटर तक की क्षमता वाले वॉटर टैंक मिल सकते हैं। इसके अलावा, इस बजट में आपको Bajaj, Symphony जैसे ब्रांड के मॉडल मिल सकते हैं, जिन्हें आप अपनी ज़रूरत के आधार पर चुन सकते हैं।
  • मिड बजट - ₹10,000 से लेकर ₹8,000 तक के बीच में आने वाले कूलर में आपको 75 लीटर क्षमता वाले एयर कूलर मिल सकते हैं, जिन्हें आप अपने कमरे में लगाकर गर्मी से राहत पा सकते हैं। इस बजट में आपको Crompton जैसे ब्रांड के मॉडल मिल सकते हैं, जिन्हें आप अपनी ज़रूरत के आधार पर चुन सकते हैं।
  • लो बजट - अगर आपका बजट कम है और आप बढ़िया कूलर लेना चाहते हैं, तो ₹5,000 से लेकर ₹6,000 तक के प्राइस रेंज में आपको बढ़िया गुणवत्ता वाले कूलर मिल सकते हैं, जो आपको इस चिलचिलाती गर्मी से राहत देने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, इस रेंज में HAVAI जैसे ब्रांड के मॉडल शानदार हो सकते हैं।

अलग-अलग बजट रेंज में ये कूलर हो सकते हैं फिट

किस ब्रांड के एयर कूलर बढ़िया हो सकते हैं?

  • Bajaj - इस ब्रांड का कूलर अपने टिकाऊपन, एयर थ्रो और दमदार हवा पंप के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, इसमें एंटी-बैक्टीरियल हेक्साकूल तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है, जो साफ हवा प्रदान करने के लिए बेहतर कूलिंग भी देता है। इस बजाज ब्रांड में आपको हाई से लेकर लो बजट तक के विकल्प मिल सकते हैं, जिन्हें आप अपनी ज़रूरत के आधार पर चुन सकते हैं।
  • Symphony - इस ब्रांड के Room Cooler में आपको डेजर्ट से लेकर पर्सनल तक के विकल्प मिल सकते हैं, जिन्हें आप अपनी ज़रूरत के आधार पर चुन सकते हैं। इस एयर कूलर मीडियम से लेकर लॉ बजट तक मिल सकते हैं, जिनमें आपको बेहतरीन हनीकॉम्ब के अलावा ऑटो स्विंग से लेकर ऑटो फिल तक के फीचर मिल सकते हैं।
  • Havells - इसमें आपको डेजर्ट से लेकर पर्सनल कूलर मिल सकते हैं, जिन्हें प्लास्टिक जैसे बढ़िया मटेरियल से बनाया गया है, जिसकी वजह से ये लंबे समय तक चल सकते हैं।
  • Crompton - इस ब्रांड के एयर कूलर में कूलिंग रिटेंशन के लिए हाई डेंसिटी हनीकॉम्ब पैड का इस्तेमाल करते हैं, जिसकी वजह से दमदार कूलिंग का अनुभव मिल सकता है। साथ ही, इनमें आपको पोर्टेबल से लेकर बड़े आकार के कूलर देखने को मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी ज़रूरत के आधार पर चुन सकते हैं।
  • Orient Electric - इस ब्रांड के कूलर कम बजट में आसानी से मिल सकते हैं। साथ ही इनमें आपको अलग अलग प्रकार के फीचर से साथ दमदरा एयर थ्रो भी मिलता है जिसकी वजह से आपको बेहतरी ठंडका का एहसास मिल सकता है। इसके अलावा ये उर्जा कूशल है जिसकी वजह से यह काफी कम बीजली की भी खपत करता है।  

आपके कमरे के लिए ये ब्रांडडे कूलर हो सकते हैं बढ़िया

कूलर का चयन करते समय इन फीचर पर रखें ध्यान

  • ऑटो फिल - अगर आप इस फीचर के साथ आने वाले कूलर लेते हैं, तो इनके वाटर टैंक को टैप से कनेक्ट किया जा सकता है, जिसकी वजह से आपको बार-बार पानी भरने की ज़रूरत नहीं पड़ती और इनमें पानी खुद से भर जाता है।
  • आइस चैंबर - ज़्यादातर कूलर में यह फीचर मिलता है, जिसकी मदद से आप इनमें बर्फ का टुकड़ा डालकर पानी को ठंडा कर सकते हैं, जिसकी वजह से आपको गर्मी में भी ठंडक का एहसास मिल सकता है।
  • ऑटो स्विंग - अगर आपके कूलर में ऑटो स्विंग फीचर दिया गया है, तो यह काफी आसानी से कमरे के हर एक कोने में खुद से ठंडी हवा को फैलाने में मदद करता है, जिसकी वजह से कमरा काफी जल्दी ठंडा हो सकता है।
  • इन्वर्टर कंपैटिबल - अगर आप एक ऐसे इलाके में रहते हैं, जहां पर काफी ज़्यादा बिजली कटौती होती है, तो इस फीचर वाले कूलर शानदार हो सकते हैं। ये पावर कट होने पर भी एक सीमित वोल्टेज रेंज में इन्वर्टर से भी कनेक्ट करके इस्तेमाल किया जा सकता है। 
  • हनीकॉम्ब पैड्स - अलग-अलग कूलर में अलग-अलग प्रकार के हनीकॉम्ब पैड्स लगाए जाते हैं, जो कम पानी की खपत में बेहतर ठंडक देने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं, ये आपको साफ हवा भी देने के लिए उपयुक्त रहते हैं।

इन एयर कूलर में मिल सकते हैं ये फीचर्स

निष्कर्ष

हमने ऊपर ही यह बता दिया है कि किस प्रकार के कूलर किस आकार के कमरे के लिए शानदार हो सकते हैं। हालांकि आप अपने कमरे के साइज़ के अनुसार एयर कूलर का चुनाव कर सकते हैं, साथ ही आप बजट के आधार पर भी अपने लिए दमदार मॉडल ले सकते हैं। ऐसे में यहां पर आप अपनी पसंद, ज़रूरत और बजट के आधार पर दमदार कूलर का चुनाव कर सकते हैं।

ऐसे ही जानकारी के लिए आप योर पिक्स पर क्लिक कर सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

एयर कूलर लेने से पहले किन प्रमुख बातों पर ध्यान देना चाहिए?

कमरे का आकार, कूलर की क्षमता (CMH), बिजली की खपत, पानी की टंकी की क्षमता, पैड का प्रकार (हनीकॉम्ब या वुड वूल)।

क्या एयर कूलर ज्यादा नमी पैदा करते हैं?

जी हां, एयर कूलर हवा में नमी बढ़ाते हैं, इसलिए कमरा काफी जल्दी ठंडा हो सकता है।

छोटे कमरे के लिए कौन सा एयर कूलर सबसे अच्छा है?

छोटे कमरे के लिए पर्सनल या टावर एयर कूलर सबसे अच्छे होते हैं क्योंकि वे कॉम्पैक्ट होते हैं और कम जगह घेरते हैं, साथ ही पर्याप्त कूलिंग भी प्रदान करते हैं।

You May Also Like