गर्मी के मौसम में 1.5 टन क्षमता वाला एसी भारतीय घरों के लिए सबसे लोकप्रिय विकल्प माना जाता है। लेकिन जब बात आती है हिताची और गोदरेज के बीच चुनाव करने की, तो कई लोग कंफ्यूज हो जाते हैं। दोनों ही ब्रांड अपनी-अपनी खासियतों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन आपकी जरूरत के हिसाब से सही चुनाव अलग हो सकता है। सबसे पहले बात करें कूलिंग परफॉर्मेंस की, तो Hitachi AC अपनी दमदार और तेज कूलिंग के लिए मशहूर है। इसकी मशीनरी मजबूत होती है और यह ज्यादा गर्म इलाकों में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। वहीं Godrej AC भी अच्छी कूलिंग देता है, खासकर छोटे और मिड-साइज कमरों के लिए यह एक बढ़िया विकल्प माना जाता है। अब बात करें बिजली की खपत की, तो दोनों ब्रांड इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं जो बिजली बचाने में मदद कर सकते है। हालांकि, हिताची के कुछ मॉडल थोड़ा प्रीमियम रेंज में आते हैं, जबकि गोदरेज आमतौर पर बजट-फ्रेंडली विकल्प दे सकता है। नीचे आपको 6 विकल्प मिल जाएंगे जिसे आप अपनी बजट और उपयोगिता के आधार पर चुन सकते हैं -
Hitachi 1.5 Ton Class 3 Star, ice Clean, Xpandable+, Inverter Split AC
Check Price on Amazonयह इन्वर्टर स्प्लिट एसी मध्यम आकार के कमरों के लिए एक किफायती विकल्प बन सकता है। यह 111 से 150 वर्ग फुट तक के कमरे के लिए उपयुक्त है। इसमें इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है जो कमरे के तापमान के अनुसार अपनी स्पीड को अपने आप एडजेस्ट कर सकता है। इससे बिजली की बचत होती है और ठंडक लगातार बनी रह सकती है। Hitachi के इस एसी में 3 स्टार ऊर्जा रेटिंग है और इसकी वार्षिक बिजली खपत लगभग 1012.62 यूनिट है। 2025 बीईई गाइडलाइन के अनुसार इसे 3 स्टार रेटिंग मिली है। इसमें 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल दी गई है जो बेहतर कूलिंग देती है और रखरखाव कम मांगती है। इस मॉडल की खास विशेषता आइस क्लीन तकनीक है जो फ्रॉस्टवॉश के माध्यम से अंदर की गंदगी को साफ करने में मदद कर सकती है। वहीं, एक्सपेंडेबल+ तकनीक जरूरत पड़ने पर ज्यादा कूलिंग पावर दे सकती है। साथ ही, इसमें लॉन्ग एयर थ्रो फीचर है जिससे कमरे के हर कोने तक ठंडी हवा पहुंच सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Hitachi
- मॉडल - RAS.G318PCBIBF
- कूलिंग पॉवर - 5 किलोवाट
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- नॉइस लेवल - 34 डेसिबल
खासियत
- यह एसी साइलेंट एयर और ओडर-फ्री एयर का अनुभव देता है।
- इसमें मौजूद हेक्सा सेंसर तकनीक तापमान को संतुलित रख सकती है।
- इसमें दिए गए माय मोड फीचर से आप अपनी पसंद के अनुसार सेटिंग सेव कर सकते हैं।
कमी
- अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।
योरपिक्स पर अन्य प्रकार के प्रोडक्ट के बारे में लेख पढ़ सकते हैं।
Hitachi 1.5 Ton Class 3 Star, ice Clean, Xpandable+, Inverter Split AC (100% Copper, Dust Filter, 3400FXL RAS.G318PCBIBF, White)
Rs. 38150
Godrej 1.5 Ton 3 Star, Inverter Split AC
Check Price on Amazonआकर्षक वुड फिनिश डिजाइन के साथ आने वाला यह एसी आपके कमरे को स्टाइलिश लुक दे सकता है। यह एसी मीडियम साइज कमरे यानी लगभग 111 से 150 वर्ग फुट के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें 5-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग तकनीक दी गई है, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता 40% से 110% तक सेट कर सकते हैं। इसका इन्वर्टर कंप्रेसर तापमान के अनुसार अपनी स्पीड बदल सकता है, जिससे बिजली की बचत होती है और कूलिंग बेहतर मिल सकती है। यह 3 स्टार रेटिंग के साथ आता है जिससे Godrej का यह मॉडल बिजली खर्च के साथ बढ़िया कूलिंग दे सकता है। आपको बता दें, इस एसी में 100% कॉपर कंडेंसर और ब्लू फिन एंटी-करॉजन कोटिंग दी गई है, जो इसे मजबूत और टिकाऊ बनाती है। वहीं, यह 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी प्रभावी कूलिंग दे सकता है। इसमें मौजूद साइलेंट ऑपरेशन के चलते यह शोर भी करता है और शांति से काम कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Godrej
- मॉडल - AC 1.5T SIC 18VTC3 WYB TK
- कूलिंग पॉवर - 5 किलोवाट
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- नॉइस लेवल - 40 डेसिबल
खासियत
- आई-सेंस टेक्नोलॉजी इसकी खास विशेषता है। रिमोट में लगा यह सेंसर आपके आसपास का तापमान महसूस कर उसी अनुसार कूलिंग सेट कर सकता है।
- इसमें साइलेंट ऑपरेशन, एंटी-माइक्रोबियल सेल्फ क्लीन, एंटी-फ्रीज थर्मोस्टेट और बैकलिट रिमोट जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।
- यह R32 रेफ्रिजरेंट गैस का उपयोग करता है, जो पर्यावरण के लिए सुरक्षित है और ओजोन परत को नुकसान नहीं पहुंचाती।
कमी
- यूजर ने कहा यह चलने पर शोर करती है।
Godrej 1.5 Ton 3 Star, 5 Years Comprehensive Warranty, AI powered, 5-In-1 Convertible Cooling, 4 Way Air Swing, Wood Finish, Inverter Split AC (Copper, AC 1.5T SIC 18VTC3 WYB TK, Teak Wood)
₹35,630.00
Hitachi 1.5 Ton 3 Star Xpandable+ Inverter Split AC
Check Price on Amazonअगर आप मध्यम आकार के कमरे के लिए एक मजबूत और ऊर्जा की बचत करने वाला एसी ढूंढ रहे हैं, तो Hitachi का यह 1.5 टन 3 क्षमता वाला Split AC एक अच्छा विकल्प बन सकता है। यह एसी इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो कमरे की गर्मी के अनुसार अपनी स्पीड अपने-आप एडजस्ट कर सकता है। इससे बिजली की बचत होती है और ठंडक लगातार बनी रह सकती है। यह एसी 52°C तक के तापमान में भी प्रभावी कूलिंग दे सकता है। इसका 4-वे स्विंग फीचर कमरे के हर कोने में समान रूप से ठंडी हवा पहुंचा सकता है। इसमें 5 फैन स्पीड मिलती हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार हवा की गति चुन सकते हैं। वहीं, इसका 100% कॉपर कंडेंसर तेज कूलिंग और लंबे समय तक टिकाऊ प्रदर्शन दे सकता है। साथ ही नैनो टेक अल्ट्रा कोटिंग जंग और करप्शन से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इसमें R32 रेफ्रिजरेंट गैस का उपयोग किया गया है, जो पर्यावरण के लिए सुरक्षित है और ओजोन परत को नुकसान नहीं पहुंचाती। साथ ही, यह 35% तक ज्यादा ह्यूमिडिटी हटाने में सक्षम है, जिससे उमस कम होती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Hitachi
- मॉडल - 1RAS.D318PCCIBS
- कूलिंग पॉवर - 17060 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- नॉइस लेवल - 34 डेसिबल
खासियत
- यह एसी 3 स्टार रेटिंग के साथ आता है जो कम बिजली में दमदार कूलिंग दे सकता है।
- एसी में आइस क्लीन फीचर दिया गया है, जिससे अंदर की यूनिट की सफाई आसान हो सकती है।
- इसके अलावा एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर, डस्ट फिल्टर और फिल्टर क्लीन इंडिकेटर जैसी सुविधाएं साफ और ताज़ी हवा सुनिश्चित करती हैं।
कमी
- अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।
Hitachi 1.5 Ton 3 Star Xpandable+ Inverter Split AC (100% Copper, 4-Way Swing, ice Clean, Dust Filter, 3400SXL RAS.D318PCCIBS, White)
Rs. 32690
Godrej 1.5 Ton 5 Star, AI powered, 5-In-1 Convertible Cooling Inverter Split AC
Check Price on Amazonयह 1.5 टन वाला इन्वर्टर स्प्लिट एसी मध्यम आकार के कमरों के लिए बेहतरीन विकल्प बन सकता है। यह 111 से 150 वर्ग फुट तक के कमरे को आसानी से ठंडा कर सकता है। इसमें AI पावर्ड 5-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग टेक्नोलॉजी दी गई है जिसकी मदद से आप जरूरत के अनुसार 40% से 110% तक कूलिंग क्षमता सेट कर सकते हैं। Godrej के इस एसी का इन्वर्टर कंप्रेसर गर्मी के अनुसार पावर एडजस्ट करता है। इससे बिजली की बचत हो सकती है और बिल कम आता है। साथ ही, ब्रांड के अनुसार यह 52 डिग्री सेल्सियस तक की गर्मी में भी तेज कूलिंग दे सकता है। इसका एयर फ्लो 736 CFM है जो पूरे कमरे में ठंडक फैलाने में मदद कर सकता है। एसी को 5-स्टार एनर्जी रेटिंग और 5.1 ISEER वैल्यू मिली है, जिससे यह बिजली की खर्च को कम कर सकता है। इसमें 100% कॉपर कंडेंसर और इवेपोरेटर कॉइल दी गई है। कॉपर कॉइल लंबे समय तक टिकाऊ और मजबूत होती है। इसमें मौजूद सेल्फ डायग्नोसिस फीचर खराबी की जानकारी खुद देता है जिससे समय रहते एसी को सही करवाया जा सके।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Godrej
- मॉडल - AC 1.5T EI 18II5T WZS Split 5S
- कूलिंग पॉवर - 4.8 किलोवाट
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- नॉइस लेवल - 38 डेसिबल
खासियत
- यह R32 रेफ्रिजरेंट के साथ आता है जो पर्यावरण के लिए बेहतर माना जाता है।
- इसमें एंटी-फ्रीज थर्मोस्टेट और एंटी-माइक्रोबियल सेल्फ-क्लीन टेक्नोलॉजी दी गई है।
- इसमें मौजूद आई-सेंस टेक्नोलॉजी रिमोट के जरिए आपके आसपास का तापमान पहचान सकती है।
कमी
- कुछ यूजर ने बताया अमेजन से लेने पर इसकी सर्विस क्वालिटी सही नहीं लगी।
Godrej 1.5 Ton 5 Star, 5 Years Comprehensive Warranty, AI powered, 5-In-1 Convertible Cooling Inverter Split AC (Copper, Model, Heavy Duty Cooling at 52 °C, AC 1.5T EI 18II5T WZS Split 5S, White)
Rs. 35490
Hitachi 1.5 Ton 5 Star Wi-Fi Inverter Split AC
Check Price on Amazonयह स्प्लिट एसी मध्यम आकार के कमरों के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसका शक्तिशाली इन्वर्टर कंप्रेसर कमरे के तापमान के अनुसार अपनी स्पीड को अपने आप नियंत्रित करता है, जिससे तेज कूलिंग के साथ बिजली की बचत भी हो सकती है। यह Hitachi एसी 52°C तक की गर्मी में भी प्रभावी ठंडक देने में सक्षम माना जाता है। यह AC 1.5 Ton की खास बात इसका 24 मीटर लंबा एयर थ्रो और 4-वे स्विंग फीचर है, जो कमरे के हर कोने में समान रूप से ठंडी हवा पहुंचा सकता है। 105 सेंटीमीटर का बड़ा इनडोर यूनिट और ड्यूल लूवर डिजाइन बेहतर एयरफ्लो सुनिश्चित करता है। वहीं, स्मार्ट व्यू डिस्प्ले और माई मोड जैसी सुविधाएं उपयोग को और भी आसान बना सकती हैं। यह एसी Xpandable+ टेक्नोलॉजी से लैस है, जो जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कूलिंग पावर प्रदान कर सकता है। साथ ही airCloud Go ऐप के जरिए आप इसे वाईफाई से भी कनेक्ट कर अपने स्मार्टफोन से नियंत्रित कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Hitachi
- मॉडल - RAS.Y518PCAISL2
- कूलिंग पॉवर - 18500 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- नॉइस लेवल - 37 डेसिबल
खासियत
- इसमें मौजूद फ्रॉस्ट वॉश टेक्नोलॉजी के साथ आइस क्लीन फीचर एसी के अंदर जमी धूल और गंदगी को साफ रखता है।
- ऊर्जा दक्षता के मामले में यह 5-स्टार रेटिंग के साथ आता है जो बिजली की खपत कम करता है।
- इसमें 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल और नैनो टेक अल्ट्रा कोटिंग दी गई है, जो जंग और क्षरण से सुरक्षा प्रदान करती है।
कमी
- अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।
Hitachi 1.5 Ton 5 Star Wi-Fi Inverter Split AC
Rs. 42580
Godrej 1.5 Ton 3 Star, Inverter Split AC
Check Price on Amazon100% कॉपर कंडेंसर कॉइल और हाइड्रोफिलिक ब्लू फिन्स के साथ आने वाला यह एसी, टिकाऊ और मजबूत है जिससे यह लंबे समय तक आपका साथ निभा सकता है। इसमें R32 रेफ्रिजरेंट का उपयोग किया गया है, जो पर्यावरण के लिए बेहतर माना जाता है। आपको बता दें, इसमें इन्वर्टर कंप्रेसर लगा है जो कमरे के तापमान के अनुसार अपनी स्पीड बदल सकता है और वहीं, इसका ISEER वैल्यू 4.1 है और वार्षिक बिजली खपत 951.91 यूनिट है। यह 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी प्रभावी कूलिंग दे सकता है। Godrej का यह 1.5 टन क्षमता के साथ आने वाला इसी मध्यम आकार के कमरों के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह 111 से 150 वर्ग फुट तक के कमरे को आरामदायक ठंडक दे सकता है। इसकी कूलिंग क्षमता 40% से 110% तक एडजस्ट की जा सकती है, जिससे जरूरत के अनुसार बिजली की बचत हो सकती है। इसमें 5-इन-1 कन्वर्टिबल टेक्नोलॉजी, एंटी-फ्रीज थर्मोस्टेट और एंटी-माइक्रोबियल सेल्फ क्लीन तकनीक जैसी सुविधाएं मिलती हैं जो इसे और भी खास बना सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Godrej
- मॉडल - AC1.5T EI 18P3T WZT 3S
- कूलिंग पॉवर - 4.8 किलोवाट
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- नॉइस लेवल - 36 डेसिबल
खासियत
- इसमें आई-सेंस तकनीक मौजूद है, जिसमें रिमोट में लगा सेंसर आपके पास का तापमान महसूस कर उसी अनुसार कूलिंग सेट करता है।
- यह इन्वर्टर के साथ काम करता है जिससे बिजली जाने पर भी लगातार कूलिंग मिल सकती है।
- यह 3 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आता है जो कम बिजली की खपत के साथ बेहतरीन कूलिंग दे सकता है।
कमी
- यूजर ने बताया इसके साथ मिलने वाला रिमोट सही से काम नहीं करता है और साथ ही अमेजन से लेने पर कॉपर पाइप गायब है।
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।
Godrej 1.5 Ton 3 Star, 5 Years Comprehensive Warranty, AI Powered, 5-In-1 Convertible Cooling, Inverter Split AC (Copper, Model, Heavy duty cooling at 52 °C, AC1.5T EI 18P3T WZT 3S, White)
Rs. 27990
जानें आपके घर के लिए कौन-सा एसी है बढ़िया
यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से अमेजन से अपने एक बढ़िया एसी ले सकते हैं
|
ब्रांड/मॉडल |
कूलिंग पॉवर |
नॉइस लेवल |
|
Hitachi 1.5 Ton Inverter Split AC - 3400FXL RAS.G318PCBIBF |
5 किलोवाट |
34 डेसिबल |
|
Godrej 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC - AC 1.5T SIC 18VTC3 WYB TK |
5 किलोवाट |
40 डेसिबल |
|
Hitachi 1.5 Ton 3 Star Xpandable+ Inverter Split AC- 3400SXL RAS.D318PCCIBS |
17060 ब्रिटिश थर्मल यूनिट |
34 डेसिबल |
|
Godrej 1.5 Ton 5 Star Split AC- 1.5T EI 18II5T WZS Split 5S |
4.8 किलोवाट |
38 डेसिबल |
|
Hitachi 1.5 Ton 5 Star Wi-Fi Inverter Split AC - 5700XXL RAS.Y518PCAISL2 |
18500 ब्रिटिश थर्मल यूनिट |
37 डेसिबल |
|
Godrej 1.5 Ton Inverter Split AC - AC1.5T EI 18P3T WZT 3S |
4.8 किलोवाट |
36 डेसिबल |
निष्कर्ष
अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है और आप लंबे समय तक चलने वाला, पावरफुल कूलिंग वाला एसी चाहते हैं, तो Hitachi चुन सकते हैं। लेकिन अगर आप किफायती दाम में अच्छी परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो Godrej 1.5 टन AC भी एक समझदारी भरा विकल्प बन सकता है। आखिर में, सही चुनाव वही है जो आपके बजट, कमरे के साइज और उपयोग की जरूरत के अनुसार फिट बैठे।
इन्हें भी पढ़ें -
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
