आजकल हर घर में ऐसे फ्रिज की जरूरत होती है जो खाने को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने के साथ-साथ बिना रुकावट कूलिंग करे। ऐसे में हाई कैपेसिटी वाले साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर में स्टोरेज के साथ-साथ लंबी ताजगी और कूलिंग मिलती है। ये संयुक्त परिवारों के साथ-साथ उन लोगों के लिए भी सही पसंद होंगे जो काफी सारा सामान फ्रिज में रखते हैं और उन्हें आए दिन जगह की कमी महसूस होती है। बिना रुकावट कूलिंग करने वाले साइड बाय साइड Refrigerator बिजली की बचत करने का भी काम करेंगे और जरूरत पड़ने पर इनके फ्रीजर को भी आसानी से कन्वर्ट करके ताजा खाना रखने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। गर्मी के मौसम में भी ये फ्रिज लंबी ताजगी बनाए रखेंगे जिससे खाने की बर्बादी नहीं होगी।
यहां हमने ऐसे ही कुछ रेफ्रिजरेटर मॉडल चुने हैं जो ज्यादा क्षमता के साथ आते हैं और अपनी आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ बिना रुकावट कूलिंग करने का काम करेंगे। Haier, Samsung, LG और Godrej जैसे ब्रांड के ये मॉडल प्रदर्शन व क्वालिटी दोनों पैमानों पर खरे उतरते हैं।
