Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

भारत में मिलने वाली मशहूर ब्रांड की वॉशिंग मशीन की सूची में शामिल हैं Samsung जैसे LG जैसे बड़े नाम!

वॉशिंग मशीन लेने की तैयारी है, लेकिन इससे पहले जानना है कि भारत में कौन से ब्रांड ज्यादा मशहूर हैं? तो यहां मिलेगी जानकारी वो भी टॉप विकल्पों के साथ।

भारत में मिलने वाली मशहूर वॉशिंग मशीन
भारत में मिलने वाली मशहूर वॉशिंग मशीन

गया वो समय जब घर की महिलाएं घंटों बैठकर हाथ से कपड़े धोती थीं, लेकिन घंटों की मेहनत के बाद भी कभी-कभी ऐसा होता था कि सही सफाई नहीं मिलती थी। अब तो अधिकतर घरों में हमें आजकल वॉशिंग मशीन देखने को मिलती है, जिसने हमारी ज़िंदगी को काफी हद तक आसान कर दिया है। अलग-अलग तरह के वॉश प्रोग्राम और आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस बड़े ब्रांड्स की वॉशिंग मशीन में तरह-तरह के कपड़ों को आसानी से धोया व सुखाया जा सकता है। लेकिन अगर आप अपने घर के लिए भारत में मिलने वाली एक वॉशिंग मशीन की तलाश कर रहे हैं तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। यहां आपको बड़े ब्रांड्स के विकल्पों के साथ-साथ अलग-अलग तरह की वॉशिंग मशीन के बीच का अंतर भी देखने को मिलेगा। 

भारत में मिलने वाले लोकप्रिय वॉशिंग मशीन ब्रांड

  • सैमसंग (Samsung)- इस ब्रांड की वॉशिंग मशीन 73% तक कम ऊर्जा और 19% तक कम पानी का इस्तेमाल करते हुए कपड़ों को धो सकती है। इसमें कपड़े 2.5x अच्छे से डिटर्जेंट में भीगते हैं और 20% तक बेहतर तरह से खराब होने से भी बचाते हैं। इस ब्रांड की वॉशिंग मशीन 6.5, 7, 8, 8.5, 9 और 10 किलोग्राम क्षमता में आपको मिल जाएगी। इनकी कीमत लगभग ₹10,000 से शुरू होती है।
  • एलजी (LG)- लोकप्रिय ब्रांड एलजी के पास वॉशिंग मशीन के शानदार विकल्प देखने को मिलेंगे। इसकी वॉशिंग मशीन कपड़े के प्रकार व गुणवत्ता के हिसाब से धुलाई की प्रक्रिया को सेट करती है। इसमें आपको स्मार्ट डायग्नॉसिस फीचर भी देखने को मिलेगा जो परेशानियों को आसानी से पहचानकर उसे सही करने में मदद करता है। एलजी वॉशिंग मशीन में 6.5, 7, 7.5, 8 और 9 किलोग्राम  क्षमता वाले विकल्प आते हैं। इनकी कीमत करीब ₹15,000 से शुरू होती है।
  • हायर (Haier)- 6.5, 7, 8, 8.5, 9 और 10 किलोग्राम क्षमता के साथ आने वाली इस ब्रांड की वॉशिंग मशीन में आपको फुली और सेमी दोनों तरह के विकल्प मिल जाएंगे। इसका खास डिजाइन किया गया ड्रम कपड़ों को नाजुक तरह से धोता है और उन्हें खराब होने से भी बचाता है। इसकी फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की कीमत करीब ₹12,000 से शुरू होती है और सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की कीमत ₹10,000 से शुरू होती है। 
  • व्हर्लपूल (Whirlpool)- इसकी वॉशिंग मशीन की खासियत है कि यह हार्ड पानी में भी कपड़ो को अच्छी तरह धो सकती है। पानी के कम प्रेशर के बावूजद इसके टब को 50% तेजी से भरा जा सकता है। इसमें आपको सेमी और फुली दोनों तरह के विकल्प मिल जाएंगे। इसके पास  6.5, 7, 7.5, 8, 9 और 10 किलोग्राम क्षमता वाले विकल्प उपलब्ध हैं। इस ब्रांड की वॉशिंग मशीन की कीमत लगभग ₹10,500 से शुरू होती है। 
  • आईएफबी (IFB)- अपनी शानदार गुणवत्ता के लिए मशहूर इस ब्रांड की वॉशिंग मशीन में AI टेक्नोलॉजी देखने को मिलती है। आईएफबी के पास फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में आपको टॉप व फ्रंट दोनों तरह के विकल्प मिल जाएंगे। इनमें आपको कई तरह के प्रोग्राम देखने को मिल जाएंगे, जिनकी मदद से लगभग हर तरह के गंदे कपड़ों को धोया जा सकता है। इस ब्रांड की वॉशिंग मशीन आपको 6.5, 7, 8, 9 और 10 किलोग्राम क्षमता में मिल जाएगी। इनकी कीमत करीब ₹17,000 से शुरू होती है। 

इसके अलावा भारत में मिलने वाली बेस्ट वॉशिंग मशीन की सूची में Godrej, Panasonic और Bosch जैसे ब्रांड्स का नाम भी शामिल किया जा सकता है। वॉशिंग मशीन के अलावा हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर आपको तमाम घरेलू उपकरणों की विस्तृत जानकारी मिल सकती है। तो चलिए नजर डालते हैं मशहूर ब्रांड की वॉशिंग मशीन पर-  

01

Samsung 9 kg, 5 star, AI EcoBubble, Fully-Automatic Front Load Washing Machine

Check Price on Amazon

9 किलोग्राम क्षमता के साथ आने वाली यह वॉशिंग मशीन Samsung ब्रांड की है जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। 1400 RPM की मोटर के साथ आने वाली इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में कपड़े तेजी से धुलेंगे और सूखेंगे भी। ईकोबबल तकनीक के साथ आने वाली इस वॉशिंग मशीन की खासियत है कि यह 70% तक ऊर्जा की बचत करेगी और 45% तक बेहतर फैब्रिक केयर भी मिलेगा। इसमें आपको सूपर स्पीड, 39 मिनट, क्विक वॉश 15, बेडिंग, कॉटन, कलर्स, हाईजीन स्टीम, इंटेंस कोल्ड, लेस माइक्रोफाइबर, रिंज+स्पिन, सिंथेटिक्स और वुल/डेलिकेट्स जैसे 14 वॉश प्रोग्राम मिलेंगे। यह डायमंड ड्रम के साथ आती है जिसके पानी के निकास के छेद 25% छोटे हैं। यह सतह कपड़ों की कोमल धुलाई सुनिश्चित करती है। वहीं, स्टेनलेस स्टील का होने की वजह से यह ड्रम आसानी से खराब भी नहीं होगा। इसमें आपको AI कंट्रोल LED टच पैनल भी मिलेगा जिसकी मदद से मशीन को आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। वाईफाई कनेक्टिविटी के साथ आने वाली सैमसंग की यह वॉशिंग मशीन कपड़ों से 99.9% तक गंदगी और बैक्टेरिया को खत्म कर सकती है। इसके अलावा इसमें आपको डीले एंड, स्मार्ट कंट्रोल, स्टे क्लीन ड्रॉर, ईजी आयरन र्और प्री वॉश जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। बड़े परिवार के लिए यह वॉशिंग मशीन सही विकल्प हो सकती है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • मॉडल- ‎WW90DG5U24AXTL
  • कंट्रोल कंसोल- टच
  • वोल्टेज- 230 Volts
  • मटेरियल- प्लास्टिक
  • 550mm कैबिनेट
  • कलर- आइनॉक्स
  • मटेरियल- मेटल व प्लास्टिक
  • हाईजीन स्टीम

खूबियां

  • रैट प्रोटेक्शन मेश की वजह से मोटर चूहों से बची रहेगी।
  • वाईफाई कनेक्टिविटी की वजह से इसे आप स्मार्टफोन की मदद से भी इस्तेमाल कर सकेंगे।
  • हॉट ऐंड कोल्ड वॉश के लिए इसमें इन-बिल्ट हीटर दिया गया है।
  • चाइल्ड लॉक बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखेगा।

कमी

  • कुछ यूजर्स इसकी बिल्ड क्वालिटी से नाखुश हैं। 

Samsung 9 kg, 5 star, AI EcoBubble, Super Speed, Wi-Fi, Hygiene Steam with Inbuilt Heater, Digital Inverter, Fully-Automatic Front Load Washing Machine (WW90DG5U24AXTL, Inox)

Rs. 37990

Get This
02

Haier 6 kg 5 Star Oceanus Wave Drum Washing Machine Fully Automatic Top Load

Check Price on Amazon

फुली ऑटोमैटिक फंक्शन वाली यह वॉशिंग मशीन हायर ब्रांड की है जिसकी क्षमता 6 किलोग्राम और एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। 780RPM की मोटर वाली यह वॉशिंग मशीन कम समय में कपड़ों को धो व सुखा सकती हैं। इसमें आपको वॉश, रिंज, स्पिन, टब, ड्राय, स्मार्ट, सोक, डेलिकेट और क्विक जैसे 8 वॉश प्रोग्राम मिलेंगे। इस Haier वॉशिंग मशीन का ओशियन्स वेव ड्रम पानी की लहरें बनाता है जो कपड़ों को गहराई से साफ करती हैं और कोमलता के साथ गंदगी को हटाती है। पूरी तरह से स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बनी यह वॉशिंग मशीन लंबे समय तक खराब नहीं होगी और इसमें ज़ंग भी नहीं लगेगी। यह करीब 21.21L/Kg/Cycle पानी का इस्तेमाल करती है। इसमें फ़ज़ी लॉजिक मिलेगा जो वास्तविक समय के सेंसर डेटा के आधार पर वॉश साइकिल को समायोजित करने की अनुमति देता है। इसका मतलब है कि मशीन पानी के उपयोग, डिटर्जेंट की मात्रा, धोने का समय और स्पिन स्पीड को अनुकूलित करने के लिए लोड आकार, गंदगी के स्तर, कपड़े के प्रकार और पानी की स्थिति जैसे कारकों का विश्लेषण कर सकती है, जिसके परिणामस्वरूप अधिक कुशल और प्रभावी धुलाई मिलती है। इसके अलावा इसमें आपको चाइल्ड लॉक, ऑटो वॉटर लेवल और ऑटो वॉटर डिडक्शन जैसे फीचर्स भी मिल जाएंगे। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • मॉडल- ‎HWM60-AE
  • कलर- मूनलाइट ग्रे
  • वोल्टेज- ‎220 Volts
  • कनेक्टर टाइप- वॉटर इन्लेट और ड्रेन
  • टॉप लोड
  • इंस्टॉलेशन- फ्रीस्टैडिंग
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 54 x 52 x 93 Centimeters
  • वेट- 54 किलोग्राम

खूबियां

  • मध्यम साइज के परिवार के लिए यह वॉशिंग मशीन सही पसंद होगी।
  • मैजिक फिल्टर कपड़ों से लिंट को आसानी से निकाल लेगा।
  • ऑटो रिस्टार्ट फीचर बिजली जाने के बादे इसे पुरानी सेटिंग पर चालू करेगा।
  • वोल्टेज प्रोटेक्शन फीचर आपको करंट लगने से बचाएगा। 

कमी

  • कुछ यूजर्स इसकी फंक्शनिंग से नाखुश हैं। 

Haier 6 kg 5 Star Oceanus Wave Drum Washing Machine Fully Automatic Top Load (HWM60-AE, Moonlight Silver)

₹13,890.00

Get This
03

LG 9 Kg, 5 Star, AI Direct Drive Technology, Fully-Automatic Front Load Washing Machine

Check Price on Amazon

घरेलू उपकरणों की मशहूर ब्रांड एलजी की यह वॉशिंग मशीन 9 किलोग्राम क्षमता के साथ आती है जो बड़े परिवार के लिए सही पसंद हो सकती है। यह वॉशिंग मशीन 1200RPM की मोटर के साथ आती है, जिस वजह से कपड़े कम समय में साफ होंगे और सूखेंगे। इसमें आपको कॉटन, कॉटन+, मिक्स फैब्रिक, ईजी केयर, साइलेंट वॉश, ऐलर्जी केयर, बेबी स्टीम केयर, स्पोर्ट्सवियर, डेलिकेट, वुल, क्विक30 , रिंज+स्पिन, ड्यूवेट और टब क्लीन जैसे 14 वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे। इसकी खासियत यह है कि इसमें संग्रहीत 20,000 से अधिक बड़े डेटा सॉल्यूशन के साथ, AIDD आपके कपड़े के प्रकार और विशेषताओं का पता लगाती है और उसके बाद उपयुक्त वॉशिंग प्रोग्राम का चयन करती है। इसकी डायरेक्ट ड्राइव मोटर बहुत विश्वसनीय और कम आवाज के साथ काम करती है। इसमें आपको 6 मोशन ड्राइव टेक्नोलॉजी मिलेगी जो ड्रम को कई दिशाओं में घुमाती है, जिससे कपड़ों की उचित देखभाल होती है और कपड़े अच्छी तरह साफ भी होते हैं। इस एलजी वॉशिंग मशीन में आपको बिल्ट-इन हीटर भी मिलेगी, जिसकी मदद से कपड़ों को गर्म पानी से भी धोया जा सकता है। वहीं, वोल्टेज प्रोटेक्शन, ऑटो री-स्टार्ट, ऑटो डोर स्विच, टाइम डीले, ऑटो वॉटर लेवल, लेवलिंग लेग और फोम डिटेक्शन फीचर भी इस वॉशिंग मशीन में मिल जाएंगे।

स्पेसिफिकेशन्स

  • मॉडल- ‎FHP1209Z5M
  • सालाना ऊर्जा खपत- ‎0.06 Kilowatt Hours
  • वॉटेज- 2100 Watts
  • फिनिश- मेटैलिक
  • मटेरियल-स्टेनलेस स्टील
  • शोर स्तर- 54db
  • इन्लेट मिनिमम प्रेशर- ‎14.5 Pound per Square Inch
  • वेट- 63 किलोग्राम

खूबियां

  • एलजी स्टीम कपड़ों से 99% तक ऐलर्जेन्स को कम करता है।
  • स्मार्ट डायग्नॉसिस फीचर के साथ इसमें आई परेशानियों का पता लगाया जा सकता है।
  • वाईफाई कनेक्टिविटी के साथ इसे फोन से भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • वोल्टेज प्रोटेक्शन की वजह से इसकी मोटर आसानी से खराब नहीं होगी।

कमी

  • कुछ यूजर्स को ड्रम की साइज छोटी लगी।

LG Smart Choice, 9 Kg, 5 Star, AI Direct Drive Technology, Steam, 6 Motion DD & Wi-Fi Fully-Automatic Front Load Washing Machine (FHP1209Z5M, Intelligent & Convenient Fabric Care, Middle Black)

₹41,490.00

Get This
04

Whirlpool 9 Kg 5 Star BloomWash Royal Plus Fully Automatic Top Load Washing Machine (BW ROYAL PLUS H 9 KG GREY 10YMW)

Check Price on Amazon

टॉप लोड स्टाइल वाली यह वॉशिंग मशीन व्हर्लपूल ब्रांड की है जो 9 किलोग्राम क्षमता और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आती है। इसमें आपको 12 वॉश प्रोग्राम मिलेंगे, जिसमें डेली, हेवी, डेलिकेट, व्हाइट्स, स्टेनवॉश, ऐंटी-बैक, वुलेन्स, बेडशीट, ईको वॉश, रिंज+ड्राय, ड्राय ओन्ली और वॉश ओन्ली शामिल हैं। इसके 3 हॉट वॉटर पानी को तीन लेवल पर 60 डिग्री सेल्सियस तक गर्म कर सकता है और कपड़े के प्रकार के हिसाब से अलग-अलग पानी का तापमान देकर सही देखभाल देता है। यह वॉशिंग मशीन 6 स्टेप प्रॉसेस के साथ पानी को गर्म करके केचप, तेल, घास आदि जैसे 50 कठिन दागों को सावधानीपूर्वक और पूरी तरह से हटा सकती है। यह Whirlpool ब्राड की वॉशिंग मशीन 6th सेंस टेक्नोलॉजी के साथ आती है जो इसके प्रदर्शन को बेहतर बनाने का काम करती है। पानी के प्रेशर की स्थिति को हल करने के लिए, इसमें व्हर्लपूल ने ZPF (जीरो प्रेशर फिल) टेक्नोलॉजी दी है। यह सुनिश्चित करती है कि वॉश टब 50% तेज़ी से भर जाए, भले ही पानी का दबाव 17mpa जितना कम हो। वहीं, इसके बिल्ट-इन हीटर को अलग-अलग वॉश साइकल के लिए सही तापमान पर पानी गर्म करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे पूरी तरह से सफाई और दाग-धब्बे हट जाते हैं। बिल्ट-इन हीटर सटीक तापमान नियंत्रण प्रदान करता है, जिससे आप अपनी विशिष्ट लॉन्ड्री ज़रूरतों के लिए सही सेटिंग चुन सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स

  • मॉडल- ‎BW ROYAL PLUS H
  • ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
  • पुश बटन कंट्रोल
  • मोटर- 740 RPM
  • ऐक्वा स्टोर
  • बेबी वियर
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 59D x 57W x 105H Centimeters
  • वजन- 38 किलोग्राम

खूबियां

  • मीडियम और बड़े परिवार के लिए यह सही पसंद हो सकती है। 
  • इसमें आप 48 घंटे तक पुराने दागों को साफ कर सकेंगे।
  • एक्सप्रेस वॉश कम गंदे कपड़ों की धुलाई का समय कम कर देता है।
  • स्टेनलेस स्टील ड्रम में आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी।
  • 740 RPM की मोटर की वजह से कपड़े जल्दी धुलेंगे। 

कमी

  • कुछ यूजर्स को इसका नॉइज लेवल ज्यादा लगा। 

Whirlpool 9 Kg 5 Star BloomWash Royal Plus Fully Automatic Top Load Washing Machine (BW ROYAL PLUS H 9 KG GREY 10YMW)

Rs. 22990

Get This
05

IFB 8 Kg 5 Star Powered by AI with 9 Swirl Wash, WiFi, Fully Automatic Front Load Washing Machine

Check Price on Amazon

IFB ब्रांड की यह फ्रंट लोड फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन 8 किलोग्राम क्षमता के साथ आती है, जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। AI टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली यह वॉशिंग मशीन न्यूरल नेटवर्क-आधारित एल्गोरिदम का इस्तेमाल करती है जो कपड़े के प्रकार और वजन का पता लगाती है। फिर यह धुलाई के समय, पानी का स्तर, धुलाई क्रिया और आवश्यक कोमलता के स्तर को सेट करती है। 1200RPM की मोटर वाली यह वॉशिंग मशीन 10 वॉश प्रोग्राम के साथ आती है, जिसमें बल्की, क्रैडल वॉश, ऐक्सप्रेस15, वुल, स्पिन/ड्राय और रिंज+, टब क्लीन, मिक्स/डेली, कॉटन, सिंथेटिक, बेबी वियर, रिफ्रेश और माय आईएफबी शामिल हैं। इसका स्टेनलेस स्टील क्रिसेंट मून ड्रम डिजाइन के साथ आता है, जो एक मुलायम जल कुशन बनाते हुए कपड़ों को नुकसान से बचाता है। इसकी 9 धुलाई क्रियाएं आपके कपड़ों से गंदगी और दागों को अच्छी तरह से साफ कर सकती हैं। वहीं, वॉर्म सोक फीचर जिद्दी गंदगी और दागों को हटाकर कपड़ों को अच्छी तरह से धुलने का काम करता है। बड़े परिवारों के लिए यह वॉशिंग मशीन सही पसंद हो सकती है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • मॉडल- ‎SENATOR MBN 8012
  • वॉटेज- 50 Watts
  • ऑटो रीस्टार्ट
  • मटेरियल- मेटल
  • हाई-लो वोल्टेज प्रोटेक्शन
  • प्रोग्राम मेमोरी बैकअप
  • क्विक ऐक्सप्रेस वॉश
  • चाइल्ड लॉक

खूबियां

  • ऐक्वा ऐनर्जी फीचर हार्ड पानी को ट्रीट करता है।
  • टाइम सेवर फीचर वॉश टाइम को 45% तक कम कर सकता है।
  • हर 40 साइकिल के बाद ऑटो टब क्लीन फीचर ड्रम को अपने आप साफ करता है।
  • 30 मिनट स्टीम फ्रेश बिना पानी व डिटर्जेंट के कपड़ों को साफ करता है। 
  • चाइल्ड लॉक के साथ बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखा जा सकता है।

कमी

  • कुछ यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा। 

IFB 8 Kg 5 Star, DeepClean® Technology, AI Powered, WiFi, Fully Automatic Front Load Washing Machine (SENATOR MBN 8012 CMS, PowerSteam®, 9 Swirl, Steam Refresh, Inbuilt Heater, Eco Inverter, Mocha)

₹36,990.00

Get This

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

भारत में मिलने वाले वॉशिंग मशीन के सबसे अच्छे ब्रांड कौन-से हैं?

सैमसंग, एलजी, हायर, आईएफबी, व्हर्लपूल, गोदरेज, बॉश, वोल्टास और पैनासॉनिक जैसे ब्रांड्स को भारत में काफी पसंद किया जाता है।

फ्रंट और टॉप लोड वॉशिंग मशीन में कौन-सी बेहतर है?

फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीन आमतौर पर बेहतर सफाई, ऊर्जा और पानी की दक्षता प्रदान करती हैं, और कपड़ों पर कोमल होती हैं, जबकि टॉप-लोड वॉशिंग मशीन आमतौर पर अधिक बजट-अनुकूल और उन लोगों के लिए सुविधाजनक होती हैं जो तेज चक्र और आसान लोडिंग पसंद करते हैं।

क्या फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन सेमी ऑटोमैटिक से बेहतर है?

हां, फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन सेमी ऑटोमैटिक से बेहतर होती हैं, खासकर सुविधा और उपयोग में आसानी के मामले में। फुली ऑटोमैटिक मशीनें कपड़ों को धोने, रिंस करने और सुखाने की पूरी प्रक्रिया को स्वचालित रूप से संभालती हैं, जबकि सेमी-ऑटोमैटिक मशीनों में कुछ काम जैसे कि पानी भरना, कपड़े एक टब से दूसरे टब में डालना आदि मैन्युअल रूप से करने पड़ते हैं।

संयुक्त परिवार के लिए किस क्षमता वाली वॉशिंग मशीन सही होगी?

संयुक्त परिवार में, कपड़ों की मात्रा अधिक होती है, इसलिए एक बड़ी क्षमता वाली वॉशिंग मशीन की आवश्यकता होती है। 9 से 10 किलोग्राम या उससे अधिक की क्षमता वाली मशीन एक बार में अधिक कपड़े धोने में सक्षम होगी, जिससे समय और ऊर्जा की बचत होगी।

You May Also Like