पानी में दिन-पर-दिन बढ़ती अशुद्धियों के कारण उसे पीने से हमारा शरीर भी तमाम बीमारियों का घर होता जा रहा है। नल से आने वाले पानी से लेकर बोरवेल, मुनसीपल और टैंकर से आने वाला पानी तक अशुद्धियों से भरा होता है, जिसे पीने के बाद आपको तमाम तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं जिस स्तर पर पानी अशुद्ध हो रहा है, उसे साधारण वॉटर प्यूरीफायर से साफ करना मुश्किल है। ऐसे में अगर आपको पानी में घुली आर्सेनिक, मर्करी, लेड, हार्डनेस, घुले हुए लवण, जंग, कीटनाशक और फ्लोराइड जैसी अशुद्धियों को असरदार तरीके से साफ करना है, तो RO Water Purifier आपकी मदद कर सकता है।
आरओ वॉटर प्यूरीफायर के लिए आपको केंट, अर्बन कंपनी, लिवप्योर, एक्वागार्ड और एचयूएल प्योरइट जैसे ब्रांड्स में कई मॉडल्स मिल जाते हैं, जो कि अलग-अलग टैंक कैपेसिटी के साथ आते हैं। आरओ वॉटर प्यूरीफायर को 15,000-20,000 रूपए तक की शुरूआती कीमत में ले सकते हैं। आरओ वॉटर प्यूरीफायर ना सिर्फ पानी को साफ करते हैं, बल्कि इनके कई मॉडल्स में पानी के स्वाद को बेहतर करने के लिए भी एडवांस्ड तकनीक दी जाती है। इसके अलावा कुछ आरओ वॉटर प्यूरीफायर पानी के pH बैलेंस को भी सही करते हैं।
Faq's
वाटर प्यूरीफायर खरीदने से पहले मुझे क्या जांचना चाहिए?
अपने क्षेत्र में पानी की गुणवत्ता के आधार पर, आप यह तय कर सकते हैं कि आपको RO या UV वाटर प्यूरीफायर चुनना है या नहीं। इसके अलावा, आपको यह भी जांचना होगा कि वाटर प्यूरीफायर के पास NSF-प्रमाणन है या नहीं।
क्या आरओ का पानी शुद्ध होता है?
हां, आरओ (रिवर्स ऑस्मोसिस) सिस्टम पानी को शुद्ध करता है, लेकिन यह जरूरी है कि पानी में जरूरी खनिज तत्व भी रहें, जो आरओ प्रक्रिया से निकल जाते हैं। मगर अब अधिकतर ब्रांड्स ऐसे RO Water Purifier पेश करते हैं, जो पानी के जरूरी मिनरल्स को हटाए बिना ही उसे शुद्ध करने का काम करते हैं।
आरओ वॉटर प्यूरीफायर किस कीमत में आ जाते हैं?
एक बढ़िया क्वालिटी का ब्रांडेड आरओ वॉटर प्यूरीफायर लेने के लिए आपको 15,000-20,000 रूपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं। हांलाकि इनकी कीमत ब्रांड्स, कैपेसिटी और फीचर्स के हिसाब से कम-ज्यादा भी हो सकती है।
कौन-से ब्रांड के आरओ वॉटर प्यूरीफायर अच्छे होते हैं?
सबसे अच्छा वाटर प्यूरीफायर आपकी जरूरतों, बजट, और पानी की गुणवत्ता पर निर्भर करता है। हांलाकि KENT Supreme, HUL Pureit Eco Water Saver, और Aquaguard Sure Delight NXT कुछ बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।