हिताची कंपनी भारत में काफी मशहूर है। इस ब्रांड के एयर कंडिशनर अपनी हाई क्वालिटी और प्रीमियम फीचर्स के साथ यूजर्स का दिल जीतते आ रहे हैं। अब ऐसे में गौर अगर Hitachi Air Conditioner के 1.5 टन मॉडल की खासियत पर करें तो ये लेटेस्ट तकनीक के चलते बेहतरीन कूलिंग प्रदर्शन करने में सक्षम रहता है। बात अगर कीमत की करें तो हिताची 1.5 टन एसी अमेजन पर डिस्काउंट रेट में ₹30,000 से ₹50,000 के बीच देखने को मिल सकते हैं। (ये कीमतें ऑफर्स और डिस्काउंट के साथ बदल भी सकती हैं।)
AC 1.5 Ton Hitachi के अधिकतर मॉडल्स में आपको 3 और 5 स्टार रेटिंग देखने को मिल जाएगी जो इन्हें एनर्जी एफिशियंट बनाती हैं। साथ ही कंपनी अपने एसी में इन्वर्टर तकनीक भी देती है। इस तकनीक के साथ आने वाले एयर कंडिशनर कूलिंग को बेहतर बनाए रखने के लिए कम्प्रेसर की स्पीड को ऑटोमैटिक रूप से नियंत्रित करते हैं। इससे न केवल बिजली की खपत कम होती है, बल्कि एसी की परफॉर्मेंस भी बेहतर होती है। इसके साथ ही Hitachi AC 1.5 Ton में आपको पावरफुल कूलिंग मिलती है, जो खासतौर पर गर्मी के मौसम में कमरे को जल्दी ठंडा करने में सक्षम है। इसके साथ ही ये 4 वे एयर स्विंग की सुविधा के साथ आते हैं। कमरे की हवा को साफ करने के लिए इन एयर कंडिशनर में एंटी-डस्ट फिल्टर की सुविधा भी देखने को मिल सकती है। हिताची के 1.5 टन एसी में R-32 रिफ्रिजरेंट का उपयोग किया जाता है, जो पर्यावरण के लिए सुरक्षित है और पुराने रिफ्रिजरेंट्स के मुकाबले कम हानिकारक होता है। इतनी सारे फीचर्स के बारे में जान लेने के बाद चलिए अब पांच बढ़िया विकल्प पर भी गौर कर लेते हैं।
