Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

1.5 टन AC लेने का है प्लान? भारत में उपलब्ध दमदार ISEER रेटिंग वाले ये 5 मॉडल देंगे बेहतरीन कूलिंग और बचाएंगे बिजली

अगर आप भी अपने मध्यम आकार के कमरे के लिए बिजली बचाने वाला एसी ढूंढ रहे हैं, तो यहां 5 दमदार ISEER रेटिंग के साथ आने वाले 1.5 टन एसी के विकल्प दिए गए हैं। जिसे अपनी सुविधा और बजट के हिसाब से चुन सकते हैं।

उच्च ISEER रेटिंग वाले 1.5 टन एसी
उच्च ISEER रेटिंग वाले 1.5 टन एसी

आप भी अपने मध्यम आकार वाले कमरे के लिए एक नया एसी लेने का सोच रहे हैं जो बढ़िया ठंडक के साथ बिजली भी बचाए? तो आपको बता दें, ऐसे में बेहतर ISEER रेटिंग वाला मॉडल चुनना समझदारी भरा फैसला रहेगा। खासकर लंबे समय तक एसी चलाने वाले घरों में यह काफी काम आता है। भारत में कई ब्रांड जैसे Haier, ब्लू स्टार, Daikin, कैरियर और एलजी 1.5 Ton AC के ऐसे मॉडल्स पेश करते हैं, जिसमें दमदार ISEER रेटिंग, ऊर्जा दक्षता रेटिंग, इन्वर्टर तकनीक आदि मौजूद होती है जो बिजली बिल कम करने में मदद करते हैं। आम तौर पर ज्यादा ISEER का मतलब बेहतर ऊर्जा दक्षता होता है, जो बिजली की बचत करके बढ़िया कूलिंग देने में मदद करता है। हालांकि वास्तविक बिजली की बचत इस्तेमाल करने के तरीके, कमरे के आकार और तापमान पर भी निर्भर करती है।

देखें 5 बढ़िया मॉडल्स नीचे- 

योरपिक्स पर पढ़ें अन्य प्रोडक्ट के बारे में।

01

Haier 1.5 Ton 3 Star,New star rated,Wi-Fi HEXA Inverter Smart Split AC

Check Price on Amazon

इसे लेना क्यों सही है?

  • 7-इन-1 कन्वर्टिबल मोड वाले इस एसी को 7 अलग-अलग कूलिंग मोड में अपनी जरूरत के अनुसार चलाया जा सकता है। अगर कमरे में सिर्फ 1 या 2 लोग हैं, तो आप इसे 30% या 50% तक क्षमता पर चलाकर भारी बिजली बचा सकते हैं। वहीं, अगर घर में मेहमान आए हैं या बहुत गर्मी है, तो Haier के इस एसी को 110% की क्षमता यानी हाइपर मोड पर चलाकर ज्यादा कूलिंग पा सकते हैं। 
  • इसमें 100% कॉपर कॉइल का कंडेसर मौजूद होने की वजह से यह बेहतर हीट ट्रांसफर करता है जिससे कमरा तेजी से ठंडा हो जाता है और कंप्रेसर पर लोड कम पड़ने की वजह से बिजली की बचत हो सकती है। साथ ही, इसमें लगे एंटी-कोरोजन कोटिंग की वजह से जंग भी नहीं लगता है। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Haier
  • मॉडल - HSA19KHD-GAI3NB-I
  • कूलिंग पॉवर - 5.2 किलोवाट  
  • नॉइस लेवल - 47 dB
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट 

खासियत 

  • फ्रॉस्ट क्लीन तकनीक 
  • सुपरसोनिक फीचर 

कमी

  • इसमें 3 स्टार ऊर्जा रेटिंग दी गई है जिससे 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग वाले एसी की तुलना में यह अधिक बिजली खपत करती है।

Haier 1.5 Ton 3 Star,New star rated,Wi-Fi HEXA Inverter Smart Split AC (AI Cooling, Energy Saving & Self-Clean, 7in1 Convertible, Copper, 4-way Swing, Cools in 10 Sec at 60°C, White)-HSA19KHD-GAI3NB-I

Rs. 39990

Get This
02

Blue Star 1.5 Ton 5 Star,New Star Rated, Wi-Fi Smart Inverter Split AC

Check Price on Amazon

इसे लेना क्यों सही है?

  • 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग वाला Blue Star का यह एसी उच्च ISEER वैल्यू 5.63 के साथ आता है जिससे यह सामान्य एसी की तुलना में काफी कम बिजली का खपत करता है। जिससे गर्मी के मौसम में भले ही आप पूरे दिन या 7-8 घंटे तक एसी चला कर रहे आपका बिजली बिल काफी कम आएगा। 
  • आपको बता दें, इस Inverter AC में 7 एडवांस्ड डिजिटल सेंसर्स दिए गए हैं। यह कमरे के तापमान, बाहरी गर्मी और कॉइल लोड को लगातार ट्रैक करके कंप्रेसर को उसी हिसाब से एडजस्ट कर देते हैं। इससे सही कूलिंग मिलती है और कंप्रेसर पर बेवजह दबाव नहीं पड़ता है, जिससे बिजली का बचत हो जाता है। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Blue Star
  • मॉडल - IA518ZXUS
  • कूलिंग पॉवर - 17401 ब्रिटिश थर्मल यूनिट्स
  • नॉइस लेवल - 45 dB
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट

खासियत 

  • 100% कॉपर कॉइल
  • इन बिल्ट वाईफाई 

कमी

  • इसकी आफ्टर-सेल्स सर्विस में कमी महसूस हो सकती है।

Blue Star 1.5 Ton 5 Star,New Star Rated, Wi-Fi Smart Inverter Split AC (Copper, AI Pro+, 4-Way Swing, DigiQ Hepta Sensor, Blue Fins,Turbo Cool, Self Clean Technology (IA518ZXUS, White))

₹47,490.00

Get This
03

Carrier 1.5 Ton 5 Star, New Star rated, Flexicool Inverter Split AC

Check Price on Amazon

इसे लेना क्यों सही है?

  • अगर आपको लगता है कि एसी चलाने से बिजली की खपत अधिक होती है और आपको इसकी जानकारी पर ध्यान रखना है तो Carrier क यह मॉडल चुनना सही होगा क्योंकि इसके इनडोर पैनल पर एक डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है, जो आपको रियल-टाइम में यह दिखाता है कि आपका एसी कितनी बिजली खपत कर रहा है। इससे आप अपने बिजली के उपयोग पर आसानी से नजर रख सकते हैं।
  • चिलचिलाती धूप और अत्यधिक गर्मी से घर लौटने पर सभी को तुरंत राहत चाहिए होती है। ऐसे में इसका इंस्टा कूल फीचर बड़े काम आ सकता है जिसमें एक बटन दबाते ही फैन की स्पीड बढ़ जाती है और यह कमरे को 45 सेकंड के भीतर तेजी से ठंडा करना शुरू कर देता है। जिससे आपको गर्मी से तुरंत राहत मिल जाएगी।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Carrier
  • मॉडल - CAI18EE5R36F0
  • कूलिंग पॉवर - 4.8 किलोवाट  
  • नॉइस लेवल - 38 dB 
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट

खासियत 

  • 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग
  • PM 2.5 फिल्टर  

कमी

  • इसमें 2 वे ऑटो स्विंग दिया गया है।

Carrier 1.5 Ton 5 Star, New Star rated, Flexicool Inverter Split AC (Copper, Convertible 6-in-1 with Smart Energy Display, Insta Cool, Auto Clean and PM 2.5 Filter, ESTER EDGE Gxi-CAI18EE5R36F0, White)

₹44,990.00

Get This
04

Panasonic 1.5 Ton 5 Star Premium Wi-Fi Inverter Smart Split AC

Check Price on Amazon

इसे लेना क्यों सही है?

  • 1.5 टन क्षमता वाले Panasonic के इस एसी को चुनना इसलिए सही रहेगा क्योंकि इसमें 8-इन-1 कन्वर्टिबल मोड दिए गए हैं। यानी इसमें कूलिंग क्षमता को 40% से 110% तक एडजस्ट करने के 8 अलग-अलग मोड्स मिलते हैं। साथ ही, यह AI की मदद से कमरे के अंदर और बाहर के तापमान को भांपकर फैन स्पीड और कूलिंग को अपने आप एडजस्ट करता है, जिससे आराम मिलने के साथ-साथ और बिजली बचत भी हो जाती है। 
  • 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग वाले इस Split AC में PM 0.1 एयर प्यूरीफिकेशन फिल्टर दिया गया है। जो अति-सूक्ष्म धूल कणों और वायरस और बैक्टीरिया को रोकने में मदद करता है। साथ ही इसका डस्ट बस्टर सिस्टम हवा में मौजूद धूल-मिट्टी को खींचकर कमरे के अंदर की हवा को पूरी तरह से साफ और सुरक्षित रख सकता है। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Panasonic
  • मॉडल - CS/CU-NU18BKY5WX
  • कूलिंग पॉवर - 17402 ब्रिटिश थर्मल यूनिट्स
  • नॉइस लेवल - 34 dB
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट

खासियत 

  • 4 वे स्विंग 
  • 100% कॉपर कॉइल 

कमी

  • इसकी ऐप सेटअप और कनेक्टिविटी थोड़ी जटिल लग सकती है।

Panasonic 1.5 Ton 5 Star Premium Wi-Fi Inverter Smart Split AC (Matter/MirAIe, AI, DustBuster, 55°C Oper., Copper Condenser, 8in1 Convertible, 4-Way, PM0.1 Filter, CS/CU-NU18BKY5WX, 2026 Model, White)

₹48,990.00

Get This
05

Daikin 1.5 Ton 3 Star, New Star rated, Inverter Split AC

Check Price on Amazon

इसे लेना क्यों सही है?

  • अगर आप भी कामकाजी है और समय-समय पर एसी की सफाई करना भूल जाते हैं तो Daikin का यह 1.5 टन क्षमता वाला एसी चुन सकते हैं जिसमें ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी दी गई है। जिसकी मदद से एक बटन दबाते ही इवेपोरेटर कॉइल पर जमी बर्फ व नमी का इस्तेमाल करके यह इनडोर यूनिट की गंदगी, धूल और बैक्टीरिया को खुद ब खुद धो देती है। इससे आपको हमेशा साफ और बदबू-रहित हवा मिल सकती है। 
  • साथ ही, इसके कंडेनसर और पाइपिंग में 100% कॉपर का उपयोग किया गया है जो बेहतर कूलिंग और कम मेंटेनेंस देता है। वहीं, इसका 3D एयरफ्लो कमरे के हर कोने में यानी ऊपर-नीचे और दाएं-बाएं हर जगह हवा का एकसमान फैलाव सुनिश्चित करता है। जिससे आरामदायक माहौल मिल सकता है। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Daikin 
  • मॉडल - MTKL50XV16
  • कूलिंग पॉवर - 5 किलोवाट 
  • नॉइस लेवल - 32 dB
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट 

खासियत 

  • निओ स्विंग कंप्रेसर
  • कोआंडा एयरफ्लो

कमी 

  • इस मॉडल में इन-बिल्ट वाईफाई की सुविधा मौजूद नहीं है।

Daikin 1.5 Ton 3 Star, New Star rated, Inverter Split AC (Copper, PM2.5 Filter, MTKL50XV16, White)

₹37,490.00

Get This

जानें आपके लिए कौन-सा 1.5 टन एसी रहेगा बढ़िया जो बचाएगा बिजली का बिल 

ऊपर के विकल्पों के कुछ मुख्य बातों को यहां तालिका के माध्यम से बताया गया है जिससे आप अपने घर के लिए सही एसी का चुनाव कर पाएंगे - 

ब्रांड व मॉडल 

ISEER वैल्यू 

ऊर्जा दक्षता रेटिंग 

वाटेज 

Haier 1.5 Ton 3 Star,New star rated,Wi-Fi HEXA Inverter Smart Split AC - HSA19KHD-GAI3NB-I

4.35

3 स्टार 

1550 वाट 

Blue Star 1.5 Ton 5 Star,New Star Rated, Wi-Fi Smart Inverter Split AC - IA518ZXUS

5.63 

5 स्टार 

5100 वाट 

Carrier 1.5 Ton 5 Star, Flexicool Inverter Split AC - CAI18EE5R36F0

5.6

5 स्टार 

1100 वाट

Panasonic 1.5 Ton 5 Star Premium Wi-Fi Inverter Smart Split AC - CS/CU-NU18BKY5WX, 2026 Model

5.80

5 स्टार 

1178 वाट

Daikin 1.5 Ton 3 Star, New Star rated, Inverter Split AC - MTKL50XV16

4.40

3 स्टार 

1600 वाट

इन्हें भी पढ़ें 

  • ₹40,000 के अंदर मिलने वाले AC के 5 बढ़िया मॉडल्स हैं फीचर्स में सबसे आगे, मिलेगी जबरदस्त कूलिंग
  • PM 2.5 फिल्टर वाले AC क्या सच में है असरदार? जानें यहां

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख। 

Faqs 

1.1.5 टन एसी के लिए उच्च ISEER रेटिंग क्यों जरूरी है?

उच्च ISEER रेटिंग वाला एसी आमतौर पर समान कूलिंग के लिए कम बिजली खर्च करने में सक्षम होता है। अगर आप रोज कई घंटों तक एसी चलाते हैं, तो बेहतर ISEER वाला मॉडल लंबे समय में बिजली के बिल को कम रखने में मदद कर सकता है।

 

2.क्या ज्यादा ISEER रेटिंग वाला एसी हमेशा बेहतर होता है?

आमतौर पर ज्यादा ISEER रेटिंग बेहतर ऊर्जा दक्षता को दर्शाती है, लेकिन सिर्फ इसी आधार पर एसी लेना सही नहीं है। कीमत, कमरे का आकार, कूलिंग क्षमता, वार्षिक ऊर्जा खपत और सर्विस नेटवर्क जैसे दूसरे पहलुओं को भी ध्यान में रखना चाहिए।

 

3.1.5 टन एसी कितने बड़े कमरे के लिए सही है?

आमतौर पर 1.5 टन एसी मध्यम आकार के कमरे के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है। हालांकि सही क्षमता कमरे के आकार के साथ-साथ धूप कितनी आती है, कमरे में कितने लोग रहते हैं और कितने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चलते हैं, इन बातों पर भी निर्भर करती है।

 

4.क्या इन्वर्टर एसी ज्यादा बिजली बचाता है?

आमतौर पर, इन्वर्टर एसी जरूरत के हिसाब से कंप्रेसर की स्पीड को कम या ज्यादा कर सकता है। इससे बार-बार पूरी क्षमता पर कंप्रेसर चलाने की जरूरत कम होती है और लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान बिजली की बचत हो सकती है।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

You May Also Like