Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

महिलाओं के लिए काम की बात: गर्मियों की दोपहर में किस तापमान पर चलाएं एसी? मिलेगी कूलिंग और नहीं होगी बिजली की चिंता

क्या आप भी गृहिणी हैं या फिर वर्क फ्रॉम होम करने वाली महिला हैं और बिजली का बिल ज्यादा न आ जाए इस चक्कर में गर्मियों की चिलचिलाती दोपहर में भी बस पंखे से काम चला रही हैं? तो अब चिंता छोड़िए, क्योंकि हम यहां एसी को सही तापमान और मोड पर चलाने के बारे में बता रहे हैं जिससे बिजली बिल कम होगा और कूलिंग ज्यादा मिलेगी।

कम बिजली बिल और ज्यादा कूलिंग के लिए एसी चलाएं सही तापमान पर
कम बिजली बिल और ज्यादा कूलिंग के लिए एसी चलाएं सही तापमान पर

गर्मियों का मौसम आते ही घरों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल एसी का किया जाता है। खासकर दोपहर के समय जब बाहर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पहुंच जाता है, तब एसी के बिना रहना मुश्किल हो जाता है। लेकिन एक गृहिणी हमेशा यह सोचती हैं कि अगर दोपहर में एसी चला दिया तो बिजली का बिल अधिक आएगा और ऐसे में वो हमेशा बिना एसी के ही रहती हैं। चाहे आप गृहिणी हैं, वर्क फ्रॉम होम करती हैं या बिजली बचत का ध्यान रखती हैं, यह जानना बेहद जरूरी है कि गर्मियों की दोपहर में एसी किस तापमान पर चलाना सबसे सही रहता है। क्योंकि एसी में भी कई सारे तापमान सेटिंग और मोड्स होते हैं जिनका इस्तेमाल करके बिजली की अच्छी-खासी बचत हो सकती है। 

योरपिक्स पर क्लिक करके पढ़ें अन्य प्रोडक्ट के बारे में।

गर्मियों की दोपहर में एसी का सबसे सही तापमान कितना होना चाहिए?

आमतौर पर, गर्मियों की दोपहर में एसी का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना सबसे बेहतर माना जाता है। इस तापमान पर कमरा आरामदायक बना रहता है, शरीर को सही ठंडक मिलती है और एसी के कंप्रेसर पर अतिरिक्त दबाव भी नहीं पड़ता। साथ ही बिजली की खपत भी काफी हद तक नियंत्रित रहती है। अक्सर महिलाओं को लगता है कि एसी को 16 डिग्री पर सेट करने से कमरा बहुत जल्दी ठंडा हो जाएगा। लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है। दरअसल, तापमान कम करने से केवल इतना होता है कि एसी लंबे समय तक लगातार चलता रहता है ताकि सही तापमान तक पहुंच सके। इससे बिजली की खपत बढ़ जाती है और बिजली का बिल ज्यादा आता है।

5 बढ़िया ब्रांड के एसी देखें यहां -

कौन-सा मोड बचाएगा बिजली का बिल?

अगर आपके घर में LG, वोल्टास Daikin, हिताची और लॉयड जैसे ब्रांड के एसी है तो आप गर्मियों के दिनों में इसमें मौजूद इको मोड ऑन कर सकती हैं। जब आप इसे चालू करेंगी, तो एसी का कंप्रेसर और पंखा इस तरह से काम करेगा कि कमरे का तापमान सामान्य रहे और बिजली कम से कम खर्च हो। वहीं रात में आप स्लीप मोड भी चालू कर सकती हैं जो धीरे-धीरे तापमान को बढ़ाने में मदद करेगा जिससे आरामदायक माहौल तो मिलेगा ही, साथ ही कंप्रेसर पर भी दवाब कम पड़ेगा।

इको मोड से लेकर स्लीप मोड वाले एसी -

बिजली का बिल कम रखने के आसान तरीके

अगर आप चाहती हैं कि गर्मियों में बिजली का बिल ज्यादा न आए, तो कुछ आसान बातों का ध्यान रख सकती हैं जिससे अधिक ठंडक के साथ-साथ महीने के अंत में बिजली बिल के लिए चिंता नहीं करना पड़ेगा - 

  • एसी चलाते समय दरवाजे और खिड़कियां अच्छी तरह बंद रख सकती हैं ताकि ठंडी हवा बाहर न निकले। यानी यह ध्यान रखना जरूरी है कि कमरा आपका पूरी तरह बंद हो। 
  • चूंकि दोपहर में धूप सीधे कमरे में आने से तापमान बढ़ जाता है। ऐसे में मोटे या ब्लैकआउट पर्दे लगाने से कमरा जल्दी गर्म नहीं होता और ऐसे में जब आप एसी चलाएंगी तो 24 से 26 डिग्री सेल्सियस में भी कमरे का माहौल आरामदायक बना रहेगा। 
  • आपको बता दें, गंदे फिल्टर और खराब सर्विसिंग की वजह से एसी अधिक बिजली खर्च करता है। इसलिए समय-समय पर उसकी सफाई करवाते रहना चाहिए जिससे सही कूलिंग मिल सके। 
  • घर का काम करके थक गई हैं और दोपहर में थोड़ी देर आराम करना चाहती हैं तो एसी में मौजूद टाइमर फीचर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे जरूरत खत्म होने पर एसी अपने आप बंद हो जाएगा और ज्यादा बिजली का खपत भी नहीं होगी।

निष्कर्ष 

गर्मियों की दोपहर में एसी का सही तापमान चुनना केवल आराम के लिए ही नहीं, बल्कि बिजली की बचत के नजरिए से भी सही माना जाता है। आपको बता दें, गर्मियों की दोपहर में 24 से 26 डिग्री सेल्सियस का तापमान सबसे सही माना जाता है। इस सेटिंग पर आपको अच्छी कूलिंग तो मिलेगी ही, बिजली की खपत भी कम होती है और एसी के कंप्रेसर पर भी दबाव नहीं पड़ता। अगर इसके साथ पंखे का सही उपयोग, नियमित सर्विसिंग, साफ फिल्टर और कमरे को बंद रखने जैसी छोटी-छोटी आदतें अपनाई जाएं, तो गर्मियों में भी आप आरामदायक ठंडक का आनंद ले सकती हैं और बिजली बचा सकती हैं। 

इन्हें भी पढ़ें 

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

गर्मियों की दोपहर में एसी किस तापमान पर चलाना सबसे सही माना जाता है?

गर्मियों की दोपहर में एसी को 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच चलाना सबसे अच्छा माना जाता है। इससे अच्छी ठंडक मिलती है और बिजली की खपत भी नियंत्रित रहती है।

क्या 16 या 18 डिग्री पर एसी चलाने से कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है?

ऐसा नहीं है। एसी को बहुत कम तापमान पर सेट करने से कमरा जरूरी नहीं कि जल्दी ठंडा हो। इससे एसी अधिक समय तक चलता है और बिजली की खपत बढ़ सकती है।

क्या 24 डिग्री पर एसी चलाने से बिजली का बिल कम आता है?

आमतौर पर, 24 डिग्री पर एसी चलाने से ऊर्जा की बचत होती है और 16 या 18 डिग्री की तुलना में बिजली का बिल कम आने की संभावना रहती है।

क्या एसी के साथ पंखा भी चलाना चाहिए?

आपको बता दें, एसी के साथ धीमी या मध्यम गति पर पंखा चलाने से ठंडी हवा पूरे कमरे में समान रूप से फैलती है और बेहतर कूलिंग मिलती है।

रात में एसी का तापमान कितना रखना चाहिए?

रात में, शरीर का तापमान स्वाभाविक रूप से थोड़ा कम होता है, इसलिए 25-27 डिग्री सेल्सियस का तापमान आरामदायक नींद के लिए बेहतर होता है।

You May Also Like