Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

Aquaguard या AO Smith: किसके Water Purifier को कहा जा सकता है बेहतर? जानिए विकल्पों के साथ

अगर आपको तलाश है एक अच्छे क्वालिटी के वॉटर प्यूरीफायर की, लेकिन Aquaguard और AO Smith को लेकर है उलझन? परेशानी की नहीं है बात क्योंकि हम कर सकते हैं आपकी मदद। अपने एडवांस मल्टीस्टेज प्योरिफिकेशन के लिए ऐक्वागार्ड हैं लोकप्रिय और एओ स्मित देता है बेबी सेफ वॉटर की सुविधा। जानिए दोनों के बीच का अंतर और देखिए कुछ विकल्प।

Aquaguard VS AO Smith वॉटर प्योरिफायर
Aquaguard VS AO Smith वॉटर प्योरिफायर

वॉटर प्यूरीफायर के लिए ऐक्वागार्ड और एओ स्मिथ दो लोकप्रिय नाम हैं और दोनों में से किसी एक का चयन करना मुश्किल काम हो सकता है। Aquaguard Water Purifier अपने ब्रांड के भरोसे, बढ़िया सेवा नेटवर्क और दमदार प्रदर्शन के लिए पसंद किए जाते हैं। इस ब्रांड के पास अलग-अलग बजट रेंज में मिलने वाले मॉडल मिल जाएंगे, जो तरह-तरह के स्रोत वाले पानी को आसानी से साफ करके पीने के लिए सुरक्षित बना सकते हैं। इनमें RO, UV, और UAF जैसी टेक्नोलॉजी के साथ पानी साफ होता है। इसी के साथ ‘ऐक्टिव कॉपर’ और ‘मिनरल गार्ड’ जैसी सुविधा भी शामिल होती हैं जो पानी के स्वाद को बेहतर बनाते हुए उनमें जरूररी मिनरल्स की मात्रा को बढ़ाती है। दूसरी तरफ AO Smith के वॉटर प्यूरीफायर एओ स्मिथ अपनी आधुनिक टेक्नोलॉजी के लिए लोकप्रिय हैं।। इन्हें अक्सर उन लोगों द्वारा पसंद किया जाता है जो पानी की बचत पर जोर देते हैं। अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी, पानी को बेबी सेफ बनाने और हाई फिल्टरेशन सिस्टम के कारण इस ब्रांड के वॉटर प्यूरीफायर को काफी पसंद किया जाता है। इसी के साथ एओ स्मिथ के पास हॉट वॉटर डिस्पेंसर वाले प्यूरीफायर के विकल्प भी आपको देखने मिल जाएंगे। तो आइए अब इनके बीच के अंतर को समझते हैं।

ऐक्वागार्ड वर्सेज एओ स्मिथ वॉटर प्यूरीफायर: समझिए अंतर

अगर आपको ऐक्वागार्ड और AO Smith वॉटर प्यूरीफायर के बीच का अंतर समझना है तो इस तालिका के साथ समझा जा सकता है।

खासियत

ऐक्वागार्ड वॉटर प्यूरीफायर

एओ स्मिथ वॉटर प्यूरीफायर

फिल्टरेशन टेक्नोलॉजी

RO, UV, UF, ऐक्विट कॉपर व मिनरल गार्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं। 

RO, UV, SCMT, Min-Tech, मिनी-टेक और ऐल्कलाइन प्योरिफिकेशन शामिल होता है।

क्षमता

6 लीटर से लेकर 8 लीटर तक की क्षमता में आते हैं। 

5 लीटर से लेकर 10 लीटर तक की क्षमता में मिल सकते हैं। 

मॉडल्स के प्रकार

सामान्य से लेकर प्रीमियम मॉडल्स मिल सकते हैं जिसमें हॉट डिस्पेंसर वाले विकल्प भी शामिल हैं। 

ये मिड से लेकर प्रीमियम रेंज वाले मॉडल्स पेश करता है और इनके पास भी हॉट डिस्पेंसर वाले विकल्प मिल सकते हैं। 

खास फीचर्स

मिनरल गार्ड, एक्टिव कॉपर/जिंक बूस्टर जैसी सुविधा मिल सकती हैं। 

साइड-स्ट्रीम आरओ, डिजिटल डिस्प्ले, ऐप आधारित मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स से लैस हो सकते हैं।

कंपनी की सर्विस

इनके सर्विस नेटवर्क को काफी अच्छा माना जाता है और ये अर्बन व रूरल एरिया में भी सर्विस दे सकते हैं। 

बड़े शहरों में इनका सर्विस नेटवर्क काफी अच्छा है। 

कीमत रेंज

₹8,000-₹25,000+ तक की रेंज में मिल सकते हैं। 

₹12,000-₹30,000+ तक की कीमत में मिल सकते हैं।

फैशन, ब्यूटी, डेकोर और उपकरणों समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर

तो आइए अब नजर डालते हैं इन दोनों ही ब्रांड्स के वॉटर प्यूरीफायर के कुछ विकल्पों पर।

01

Aquaguard Sure Delight RO+MC 1X Water Purifier

Check Price on Amazon

इस ऐक्वागार्ड वॉटर प्यूरीफायर में आपको RO+MC प्योरिफिकेशन सिस्टम मिलेगा, जो पीने के पानी को साफ व सुरक्षित बना सकता है। 6.2 लीटर क्षमता वाला यह प्यूरीफायर बोरवेल, म्यूनिसपैलिटी और टैंकर समेत कई तरह के स्रोत वाले पानी को साफ कर सकता है। इसका एक कार्ट्रिज 1 साल या 6000 लीटर तक चल सकता है, और साथ ही लगातार बेहतर प्रदर्शन प्रदान भी सुनिश्चित कर सकता है। किसी भी सामान्य आरओ वॉटर Purifier की तुलना में यह 60% तक पानी की बचत करसकता है। इसका अल्ट्रा फिल्टरेशन सिस्टम पानी में घुली हुई अशुद्धियों को भी आसानी से हट सकता है और उसे पीने के लिए पूरी तरह सुरक्षित बना सकता है। इसकी एडवांस टेक्नोलॉजी पानी में मौजूद बीमारी फैलाने वाले बैक्टेरिया व वायरस को पूरी तरह से खत्म कर सकती है और साथ ही उसे 20 मिनट तक उबाले हुए पानी की तरह सुरक्षित बना सकती है। यह ऐक्वागार्ड वॉटर प्यूरीफायर छोटे परिवारों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Aquaguard
  • विशेषता- मिनरल चार्ज
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 32L x 27W x 48H सेंटीमीटर
  • मटेरियल- एक्रिलोनाइट्राइल ब्यूटाडीन स्टाइरीन
  • क्षमता- 6.2 लीटर
  • पावर सोर्स- इलेक्ट्रिक
  • वजन- 6.2 किलोग्राम
  • मॉडल- ‎Delight NXT Lite RO+MC

खूबियां

  • चेंज फिल्टर इंडीकेटर फिल्टर की लाइफ खत्म होने से पहले आपको अलर्ट करेगा।
  • मिनरल चार्ज पानी में जरूरी तत्वों को मिलाने का काम करेगा।
  • यह पानी के TDS स्तर को भी कम कर सकता है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स कंपनी की सर्विस से नाखुश हैं।

Aquaguard Sure Delight RO+MC 1X Water Purifier | Free Service Plan worth ₹2000 | India’s #1 Water Purifier | Suitable for Borewell & Tanker Water | 30x Impurity Removal vs Local Purifiers

₹7,799.00

Get This
02

AO Smith Z5 Water Purifier

Check Price on Amazon

एओ स्मिथ ब्रांड का यह ऐल्कलाइन वॉटर प्यूरीफायर छोटे बच्चों वाले घरों के लिए एक अच्छी पसंद हो सकता है। अपनी 8 स्टेज वाली प्योरिफिकेशन टेक्नोलॉजी के साथ यह प्यूरीफायर पानी में घुली हुई अशुद्धियों को फिल्टर कर सकता है और साथ ही हर तरह के स्रोत वाले पानी को प्योरिफाय कर सकता है। इसकी डबल प्रोटेक्शन सुविधा आपको 100% RO+SCMT युक्त पानी देगा। वहीं, ऐल्कलाइन मिनी टेक्नोलॉजी पानी में हर तरह के जरूरी मिनरल्स मिलाती है और साथ ही उसके स्वाद को भी बेहतर करती है। इस Alkaline Water Purifier के स्मार्ट डिजिटल डिस्प्ले पर आपको पावर, टैंक फुल, फ्लश और फिल्टर संबंधित जानकारी मिलेगी। 5 लीटर स्टोरेज क्षमता वाला यह प्यूरीफायर आपको लगातार पानी की सपलाई दे सकता है और अगर बिजली चली भी जाएगी तो पानी की आपूर्ती बनी रहेगी। इसके ऐनर्जी सेविंग मोड के साथ आप पानी के साथ-साथ बिजली की भी बचत की जा सकती है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- AO Smith
  • विशेषता- डिजिटल डिस्प्ले
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 15L x 38W x 46H सेंटीमीटर
  • मटेरियल- प्लास्टिक
  • क्षमता- 5 लीटर
  • इंस्टॉलेशन- वॉल माउंट
  • वजन- 8.5 किलोग्राम
  • अधिकतम फ्लो रेट- 15 लीटर/घंटा

खूबियां

  • यह पानी के PH बैलेंस को सही कर सकता है।
  • इसकी खासियत है कि यह पानी के नैचुरल स्वाद को बनाए रखेगा।
  • यह वॉटर प्यूरीफायर 3-8 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके साथ पानी के रिसाव की शिकायत की है।

AO Smith Z5 Water Purifier, Baby Safe Water with 8 Stage Purification, 100% RO+SCMT (Silver Charged Membrane Tech), Digital Display, Alkaline Mineralizer Tech, Wall Mount Water Purifier, White & Black

₹14,499.00

Get This
03

Aquaguard Delight NXT WS RO+UV+UF

Check Price on Amazon

6 लीटर की क्षमता वाला यह ऐक्वागार्ड वॉटर प्यूरीफायर छोटे परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है। 6 स्टेज प्योरिफिकेशन के साथ आने वाले इस प्यूरीफायर का RO+UV+UF सिस्टम पानी से 99.9999% तक बैक्टेरिया को खत्म कर सकता है और 99.99% तक वायरस को भी मार सकता है। इसकी RO Maxx सुविधा पानी से लेड, मर्करली, माइक्रोप्लास्टिक, कीटनाशक और रोग फैलाने वाले वायरस व बैक्टेरिया को खत्म कर सकती है। इसमें आपको UV ई-बॉइलिंग सुविधा भी मिलेगी जो पानी की हर बूंद को उसे 20+ मिनट तक उबालने के समान साफ व शुद्ध कर सकती है। यह प्यूरीफायर 2-इन-1 मिनरल चार्जर के साथ आता है जो पानी में कैलशियम और मैग्नेशियम जैसे जरूरी तत्वों को मिलाने का काम करता है। इसकी खासियत है कि यह हर तरह के स्रोत वाले पानी को फिल्टर कर सकता है। इसका स्मार्ट LED इंडीकेटर आपको सर्विस रिमाइंडर, टैंक-फुल इंडीकेटर, फिल्टर लाइफ और एरर की जानकारी देगा। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Aquaguard
  • विशेषता- चेंज फिल्टर इंडीकेटर
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 32L x 27W x 48H सेंटीमीटर
  • मटेरियल- एक्रिलोनाइट्राइल ब्यूटाडीन स्टाइरीन
  • क्षमता- 6 लीटर
  • पावर सोर्स- इलेक्ट्रिक
  • वजन- 5.6 किलोग्राम
  • मॉडल- ‎Delight NXT

खूबियां

  • यह सामान्य प्यूरीफायर की तुलना में 60% तक पानी की बचत करने में मदद कर सकता है
  • यह पानी से 30X बेहतर तरह से धूल और गंदगी को हटा सकता है
  • इसका अल्ट्र फिल्टरेशन पानी से घुली हुई अशुद्धियों को भी आसानी से हटा सकता है

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स कंपनी की सर्विस क्वालिटी से खुश नहीं हैं।

Aquaguard Delight NXT WS RO+UV+UF | 6 Stage Purification lFree Service Plan worth ₹2000 | India’s #1 Water Purifier | Suitable for Borewell, Tanker & Municipal Water

₹10,499.00

Get This
04

AO Smith Z5 Pro RO Alkaline Water Purifier

Check Price on Amazon

यह एओ स्मिथ ब्रांड का वॉटर प्यूरीफायर है जिसकी क्षमता 5 लीटर की है। इसकी आरओ + एससीएमटी टेक्नोलॉजी पानी में मिलने वाले केमिकल को कम करती है और फॉस्फेट को खत्म करती है, जिससे आपके परिवार के लिए स्वस्थ पानी मिल सकता है। इस आरओ प्यूरीफायर से स्वस्थ और पोषक तत्वों से भरपूर पानी मिल सकता है। इसमें प्राकृतिक स्वाद वाला, मिनरल युक्त पानी देने के लिए ऐल्कलाइन मिन-टेक और कॉपर मिनरलाइजर की सुविधा मौजूद है। इस वॉटर प्यूरीफायर से आप अपने नल के पानी को शुद्ध कर सकते, जिसमें 8-स्टेज की प्योरिफिकेशन टेक्नोलॉजी है। यह प्यूरीफायर सुनिश्चित करता है कि पानी की हर बूंद शुद्ध, सुरक्षित और पीने के लिए स्वस्थ हो। इसमें स्मार्ट डिजिटल टीडीएस मीटर और परफॉर्मेंस ट्रैकर है, जो आपको अपडेट रखेगा।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- AO Smith
  • विशेषता- ऑटो कट ऑफ
  • प्रोडक्ड डायमेंशन- 38L x 26.7W x 46H सेंटीमीटर
  • मटेरियल- प्लास्टिक
  • क्षमता- 5 लीटर
  • इंस्टॉलेशन- फ्रीस्टैंडिंग
  • वजन- 8.5 किलोग्राम
  • पावर सेविंग मोड

खूबियां

  • यह हर तरह के स्रोत वाले पानी को प्योरिफाय कर सकता है।
  • यह हार्ड वॉटर के साथ 200 से 2000 के बीच टीडीएस स्तर को भी आसानी से संभाल सकता है।
  • इसका अधिकतम फ्लो रेट 15 लीटर/घंटा है।

कमी

  • अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई खामी नहीं बताई है।

AO Smith Z5 Pro RO Alkaline Water Purifier With CFM+SCMT | RO Purifier With Advanced 8-stage Purification | Copper Fortified Water|Perfect For Municipal, Tanker & Borewell Water

₹15,999.00

Get This
05

Aquaguard Blaze Insta Hot & Ambient 8-Stage RO, Dual Stainless Steel Tank Water Purifier

Check Price on Amazon

स्टेनलेस स्टील टैंक से लैस यह ऐक्वागार्ड वॉटर प्यूरीफायर 5.6 लीटर क्षमता वाला है, जो छोटे परिवार के लिए एक स्मार्ट पंसद हो सकता है। इसकी खासियत है कि यह पानी से माइक्रोप्लास्टिक और कीटनाशकों को हटा सकता है, ताकी आपको सुरक्षित पीने का पानी मिल सके। 9 स्टेज प्योरिफिकेशन सिस्टम के साथ आने वाले इस प्यूरीफायर की खासियत है कि यह आपको 99.99% तक शुद्ध व साफ पानी दे सकता है। इसमें आपको सबसे बड़ी सुविधा इंस्टेंट हॉट वॉटर डिस्पेंसर की मिलेगी, जो एक बटन दबाते ही आपको गर्म पानी दे सकती है। इसकी मदद से आपको ग्रीन टी, सूप, पीने के लिए या अन्य तरह के उपयोग के लिए 80 डिग्री सेल्सियस तक वाला पानी मिल सकता है। इस RO Water Purifier की ड्यूअल डिस्पेंस टेक्नोलॉजी के साथ आपको सामान्य व गर्म दोनों तरह का पानी उपलब्ध हो सकता है। ऐक्टिव कॉपर टेक्नोलॉजी से लैस यह प्यूरीफायर पानी में सही मात्रा में तांबे के गुण मिलाता है, जो शरीर के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसका स्टेनलेस स्टील टैंक काफी मजबूत क्वालिटी का है, जिसमें फिल्टर हुआ पानी लंबे समय तक साफ रह सकता है और इसमें आसानी से ज़ंग भी नहीं लगेगी। पानी के कम दबाव के बावजूद यह प्यूरीफायर अच्छी तरह से काम कर सकता है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Aquaguard
  • विशेषता- ऑटोमेटिक शट ऑफ
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 35.5L x 35.5W x 52H सेंटीमीटर
  • मटेरियल- एक्रिलोनाइट्राइल, ब्यूटाडीन, स्टाइरीन, पॉलीप्रोपाइलीन, स्टेनलेस स्टील
  • क्षमता- 5.6 लीटर
  • इंस्टॉलेशन- वॉल माउंटेड व काउंटर टॉप
  • वजन- 11.5 किलोग्राम
  • मॉडल- ‎GWPDIRUHA03000

खूबियां

  • वॉटर सेविंग टेक्नोलॉजी के साथ यह 60% तक पानी की बचत कर सकता है।
  • चाइल्ड लॉक के साथ हॉट वॉटर डिस्पेंसर को बंद किया जा सकता है।
  • पानी की बोतल को आसानी से भरने के लिए इसमें रिमूवेबल डिप ट्रे दी गई है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके साथ पानी के रिसाव की शिकायत की है।

Aquaguard Blaze Insta Hot & Ambient 8-Stage RO, Dual Stainless Steel Tank Water Purifier

Rs. 22000

Get This
06

AO Smith Z9 Pro Black RO Water Purifier For Home

Check Price on Amazon

8 स्टेज प्योरिफिकेशन सिस्टम के साथ आने वाला यह वॉटर प्यूरीफायर एओ स्मिथ ब्रांड का है। इसकी क्षमता 10 लीटर की है और इसका डबल प्रोटेक्शन सिस्टम पानी को छोटे बच्चों के पीने के लिए सुरक्षित बनाता है। इसमें दी गई सिल्वर चार्ज्ड मेंब्रेन टेक्नोलॉजी एक एडवांस प्योरिफिकेशन स्टेज है जो पानी के साफ होने के बाद उसमें किसी भी तरह की गंदगी व अशुद्धियों को घुलने से रोकती है। इसकी पेटेंटेड साइड स्ट्रीम RO मेंब्रेन सुनिश्चित करती है कि 100% पानी मेंब्रेन से होकर गुजरे, जिससे किसी भी अशुद्धि के बचे रहने की कोई संभावना न रहे। इस वॉटर प्यूरीफायर के साथ आपको 3 वॉटर मोड्स मिलेंगे; जिनकी मदद से सामान्य, वॉर्म और गर्म पानी आपको मिल सकता है। यह आपको 100% तक शुद्ध पानी दे सकता है जिसमें सभी आवश्यक मिनरल और तांबे के गुण मौजूद होंगे। अल्कलाइन मिन-टेक टेक्नोलॉजी से पानी का प्राकृतिक स्वाद बरकरार रहेगा। इसके साथ एक बटन दबाते ही इलेक्ट्रॉनिक तरीके से पानी निकाला जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- AO Smith
  • विशेषता- हॉट वॉटर
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 36.9L x 32.6W x 48.2H सेंटीमीटर
  • मटेरियल- प्लास्टिक
  • क्षमता- 10 लीटर
  • मॉडल- IGR010082OZBHC5
  • इंस्टॉलेशन- काउंटरटॉप
  • वजन- 14.63 किलोग्राम

खूबियां

  • इसमें पानी 80°C तक गर्म हो सकता है।
  • एडवांस रिकवरी टेक्नोलॉजी एक साल में 9000 लीटर तक पानी बचाने में मदद करेगी।
  • यह हर तरह के स्रोत वाले पानी को प्यूरिफाय कर सकता है।

कमी

  • अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई खामी नहीं बताई है।

AO Smith Z9 Pro Black RO Water Purifier For Home | Ambient & Instant Hot | Copper + Alkaline Water Filter | 100% RO Purifier with Silver Sheild | 10L Storage

₹25,199.00

Get This

अब समझिए इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर

आपने Aquaguard और AO Smith दोनों ही ब्रांड्स के वॉटर प्यूरीफायर तो देख लिए अब इन सभी के बीच के अंतर को एक तालिका के साथ समझा जा सकता है।

ब्रांड व मॉडल

क्षमता

प्योरिफिकेशन स्टेज

खासियत

Aquaguard Sure Delight RO+MC 1X Water Purifier

6.2 लीटर

6 स्टेज

चेंज फिल्टर इंडीकेटर

AO Smith Z5 Water Purifier,

5 लीटर

8 स्टेज

डिजिटल डिस्प्ले

Aquaguard Delight NXT WS RO+UV+UF

6 लीटर

6 स्टेज

RO Maxx टेक्नोलॉजी

Aquaguard Blaze Insta Hot & Ambient 8-Stage RO, Dual Stainless Steel Tank Water Purifier

5.6 लीटर

9 स्टेज

चाइल्ड लॉक

AO Smith Z9 Pro Black RO Water Purifier For Home

10 लीटर

8 स्टेज

ऐल्कलाइन मिनी टेक


ऐसे ही कई अन्य तरह के घरेलु उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर

जानिए निष्कर्ष

ऐक्वागार्ड और एओ स्मिथ में से किसी एक के प्यूरीफायर को चुनना आपकी जरूरत, बजट और सुविधाओं से संबंधित विशिष्ट प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है। अगर आप आसान इंस्टॉलेशन और बढ़िया सर्विस की तलाश में हैं, तो Aquaguard सही पसंद हो सकता है। अपने बड़े सर्विस नेटवर्क के साथ, यह ब्रांड अक्सर छोट-बड़े हर  शहरों के लोगों के लिए सही पसंद हो सकता है। इसी के साथ इनके पास हर बजट रेंज में आने वाले मॉडल आपको देखने मिल सकते हैं। AO Smith के प्यूरीफायर उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं जो प्रीमियम क्वालिटी, शानदार फिल्टरेशन और आधुनिक सुविधाएं चाहते हैं। ये पानी और ऊर्जा की बचत करने में भी मददगार हो सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

ऐक्वागार्ड और एओ स्मिथ में से किसका प्यूरीफायर बेहतर होता है?

ऐक्वागार्ड और एओ स्मिथ दोनों ही वॉटर प्यूरीफायर के लिए बेहतरीन पसंद हो सकते हैं, लेकिन आपकी जरूरतें अलग हो सकती हैं। अगर आप सर्विस नेटवर्क और किफायती विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं, तो ऐक्वागार्ड भारत में सबसे भरोसेमंद हो सकता है। वहीं, अगर आप प्रीमियम डिजाइन, बेहतर पानी की बचत और आधुनिक फीचर्स चाहते हैं, तो एओ स्मिथ एक बेहतर है।

ऐक्वागार्ड का वॉटर प्यूरीफायर ज्यादा किफायती है या एओ स्मिथ का?

कीमत के मामले में ऐक्वागार्ड आमतौर पर अधिक किफायती विकल्प हो सकता है। इसके मॉडल्स कई रेंज में आते हैं, जो कम बजट से शुरू होकर प्रीमियम तक जा सकते हैं। साथ ही, इसके फिल्टर और स्पेयर पार्ट्स आसानी से और कम कीमत पर उपलब्ध हो जाते हैं। वहीं, एओ स्मिथ प्रीमियम श्रेणी का ब्रांड है, जिसकी शुरुआती कीमत अधिक होती है और इसके मेंटेनेंस भी ज्यादा हो सकता है।

क्या ऐक्वागार्ड और एओ स्मिथ के वॉटर प्यूरीफायर पर वॉरंटी मिलती है?

हां, ऐक्वागार्ड और एओ स्मिथ दोनों ही अपने वॉटर प्यूरीफायर पर वॉरंटी देते हैं।आमतौर पर दोनों ब्रांड 1 साल की कंप्रीहेंसिव वॉरंटी देते हैं। ऐक्वागार्ड के कुछ मॉडल्स के साथ अक्सर बेहतर ऑफर मिलते हैं, और कुछ प्रीमियम मॉडल्स पर वॉरंटी शर्ते अलग हो सकती हैं। ध्यान रखें कि वॉरंटी में फिल्टर जैसे शामिल नहीं होते हैं।

You May Also Like