Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

टर्बो कूलिंग मोड के साथ आने वाले 5 स्टार Air Conditioners भारतीय गर्मी को देंगे मात! देखें 5 विकल्प

भारत की चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए आप भी 5 स्टार एसी ढूंढ रहे हैं? तो यहां देखें 5 बढ़िया ब्रांड के विकल्प जिसमें टर्बो कूलिंग मोड मौजूद है जो कमरे को मिनटों में ठंडा करके राहत दिलाने में मदद करेगा।

टर्बो कूलिंग मोड वाले 5 स्टार एयर कंडीशनर
टर्बो कूलिंग मोड वाले 5 स्टार एयर कंडीशनर

गर्मियों के मौसम में भारत के कई शहरों जैसे दिल्ली, पटना, जयपुर आदि में तापमान अपने चरम सीमा पर पहुंच जाता है और लोग बेचैन हो जाते हैं। तब कमरे के लिए एक ऐसे एसी की जरूरत होती है जो बिजली बचाने के साथ-साथ बढ़िया ठंडक देने में भी मदद करे। यहां 5 स्टार रेटिंग वाले ऐसे एयर कंडीशनर के विकल्प दिए गए हैं जो  टर्बो कूलिंग मोड के साथ आते हैं। यह मोड तेज कूलिंग देकर गर्म दिनों में कम समय में कमरे को ठंडा और आरामदायक बनाने में मदद करता है। चाहे बाहर कितनी भी तेज गर्मी हो, Turbo Cooling की मदद से आप घर पहुंचते ही जल्दी ठंडी हवा का आनंद ले सकते हैं। साथ ही, 5 स्टार रेटिंग वाला एसी बेहतर ऊर्जा दक्षता के लिए जाना जाता है, जिससे आराम के साथ बिजली की खपत भी काफी कम होगी। 

देखें 5 विकल्प नीचे - 

योरपिक्स पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ सकते हैं।

01

Blue Star 1.5 Ton 5 Star,New Star Rated, Wi-Fi Smart Inverter Split AC

Check Price on Amazon

इसे लेना कैसे फायदेमंद है?

  • अगर आप ऐसी जगह रहते हैं जहां गर्मियों में तापमान बर्दास्त के बाहर चला जाता है लेकिन एसी चालू करने पर बिजली बिल का डर भी सता रहा? तब Blue Star के इस Split AC को चुन सकते हैं जो 5-स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है और इसकी ISEER रेटिंग लगभग 5.63 है। इसका मतलब है कि लगातार 8–10 घंटे चलाने पर भी यह बिजली का बिल काफी कम रख सकता है। 
  • कड़कड़ाती धूप से घर लौटने पर सबको तुरंत ठंडक चाहिए होता है, तब इसका टर्बो कूलिंग मोड काफी काम आ सकता है। आपको बता दें, इसे चालू करते ही, एसी तुरंत हाई-स्पीड पर काम करने लगता है और मिनटों में कमरे को ठंडा कर देता है।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Blue Star
  • मॉडल - IA518ZXUS 
  • क्षमता - 1.5 टन
  • नॉइस लेवल - 45 dB
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट 

खासियत 

  • 4 वे ऑटो स्विंग 
  • AI प्रो+ कूलिंग टेक्नोलॉजी

कमी 

  • इसका इंस्टॉलेशन चार्ज अधिक हो सकता है।

Blue Star 1.5 Ton 5 Star,New Star Rated, Wi-Fi Smart Inverter Split AC

Rs. 47490

Get This
02

Haier 1.5 Ton 5 Star Twin Inverter Split AC

Check Price on Amazon

इसे लेना कैसे फायदेमंद है?

  • उत्तर और मध्य भारत में पड़ने वाली कड़ाके की गर्मी जिसमें तापमान 50°C से ऊपर चला जाता है, में अक्सर साधारण एसी काम करना बंद कर देते हैं। तब Haier का यह मॉडल इस तापमान में भी बेहतरीन कूलिंग दे सकता है और टर्बो मोड की वजह से कमरे को तेजी से ठंडा कर सकता है।
  • इसमें ट्विन इन्वर्टर कंप्रेसर का उपयोग किया गया है, जो कमरे के तापमान के हिसाब से कंप्रेसर की स्पीड को ऑटोमेटिक एडजस्ट करता है। साथ ही, 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग होने के कारण यह एयर कंडीशनर बिजली में बहुत बचत कर सकता है। वहीं, 5-इन-1 कनवर्टिबल मोड की वजह से जरूरत के अनुसार इसे 5 अलग-अलग मोड में कूलिंग को सेट किया जा सकता है। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Haier
  • मॉडल - HSA52VP-G5NB-I
  • क्षमता - 1.5 टन 
  • नॉइस लेवल - 47 dB
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट 

खासियत 

  • फ्रॉस्ट सेल्फ-क्लीन टेक्नोलॉजी
  • 100% कॉपर कंडेनसर

कमी 

  • इसकी आफ्टर-सेल्स सर्विस में दिक्कत महसूस हो सकती है।

Haier 1.5 Ton 5 Star Twin Inverter Split AC

Rs. 42990

Get This
03

Carrier 1.5 Ton 5 Star, New Star rated, Flexicool Inverter Split AC

Check Price on Amazon

इसे लेना कैसे फायदेमंद है?

  • 1.5 टन क्षमता वाला यह Carrier ब्रांड का एसी मध्यम आकार के कमरों के लिए सही माना जाता है जो 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग की वजह से बिजली बचाते हुए सही ठंडक देने में मदद कर सकता है। साथ ही, फ्लेक्सीकूल कन्वर्टिबल 6-इन-1 तकनीक की वजह से आप एसी की कूलिंग क्षमता को अपनी जरूरत के हिसाब से 40%, 60%, 80%, 100% या उससे भी अधिक पर एडजस्ट कर सकते हैं।
  • अगर आपके घर में छोटे बच्चे या बुजुर्ग है जिसे धूल से दिक्कत होती है तो इंस्टा कूल वाले इस Inverter AC को चुनना सही रहेगा जिसमें PM 2.5 फ़िल्टर दिया गया है जिसकी वजह से यह हवा में मौजूद महीन धूल कणों और एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों को हटाकर कमरे में फ्रेश हवा देने में मदद कर सकता है।  

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Carrier
  • मॉडल - CAI18EE5R36F0
  • क्षमता - 1.5 टन 
  • नॉइस लेवल - 38 dB
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट 

खासियत 

  • 100% कॉपर कंडेनसर
  • स्मार्ट एनर्जी डिस्प्ले 

कमी 

  • इसमें गैस लीकेज की समस्या आ सकती है।

Carrier 1.5 Ton 5 Star, New Star rated, Flexicool Inverter Split AC

Rs. 44990

Get This
04

Midea 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC, 6-in-1, MAI18SR5R36F0

Check Price on Amazon

इसे लेना कैसे फायदेमंद है?

  • 5 स्टार वाले इस Midea के एसी को लेना इसलिए फायदेमंद रहेगा क्योंकि यह 52°C तक के उच्च तापमान में भी कमरे को बिना रुके ठंडा रख सकता है। वहीं इसमें दिए गए टर्बो मोड का बटन दबाते ही यह बहुत तेजी से कमरे को ठंडा कर सकता है और 4-वे स्विंग की मदद से कमरे के हर कोने में समान ठंडक देने का काम कर सकता है। 
  • अगर आप ऐसी जगह रहते हैं जहां बिजली की कटौती रहती है और वोल्टेज फ्लक्चुएशन की समस्या भी बनी रहती हैं तो, इसका स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन फीचर काफी काम आ सकता है जिससे 135-280 V के रेंज में अगर वोल्टेज में उतार-चढ़ाव होती है तो भी अलग से स्टेबलाइजर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Midea  
  • मॉडल - MAI18SR5R36F0
  • क्षमता - 1.5 टन 
  • नॉइस लेवल - 38 dB
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट 

खासियत 

  • ऑटो-क्लीन फीचर
  • एयर प्यूरिफिकेशन फिल्टर

कमी 

  • यह चलने पर हल्का शोर कर सकता है।

Midea 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC, 6-in-1, MAI18SR5R36F0

Rs. 40490

Get This
05

Lloyd 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC

Check Price on Amazon

इसे लेना कैसे फायदेमंद है?

  • 6-इन-1 कनवर्टिबल टेक्नोलॉजी के साथ आने वाले इस एसी को आप कमरे में मौजूद लोगों की संख्या और मौसम के हिसाब से इसकी कूलिंग क्षमता को 30% से लेकर 110% तक यानी टर्बो मोड तक एडजस्ट कर सकते हैं। जब कम लोग हों, तो इसे कम क्षमता पर चलाकर बिजली बचाई जा सकती है और अधिक लोग होने पर क्षमता को बढ़ाया भी जा सकता है। 
  • आपको बता दें, इस Lloyd AC में आइस क्लीन टेक्नोलॉजी दी गई है। यह फीचर इनडोर यूनिट के कॉइल पर जमी धूल और गंदगी को बर्फ जमाकर और फिर उसे पिघलाकर खुद ही साफ कर देता है, जिससे एसी को बार-बार सर्विस कराने की परेशानी नहीं होगी।  

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Lloyd 
  • मॉडल - GLS18I5AGGGW
  • क्षमता - 1.5 टन 
  • नॉइस लेवल - 37 dB
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट 

खासियत 

  • 4-वे स्विंग 
  • गोल्डन फिन कोटिंग

कमी 

  • इस मॉडल में इन-बिल्ट वाई-फाई की सुविधा नहीं दी गई है।

Lloyd 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC

Rs. 43990

Get This

जानें आपके लिए कौन-सा टर्बो कूलिंग मोड वाला एसी रहेगा बढ़िया 

ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स को नीचे तालिका के माध्यम से बताया गया है जिसकी मदद से आप एक बढ़िया 5 स्टार वाला एसी ले सकते हैं - 

ब्रांड व मॉडल 

कूलिंग पॉवर 

कंट्रोल मेथड 

वाटेज 

Blue Star 1.5 Ton 5 Star,New Star Rated, Wi-Fi Smart Inverter Split AC - IA518ZXUS

17401 ब्रिटिश थर्मल यूनिट्स

रिमोट कंट्रोल 

5100 वाट 

Haier 1.5 Ton 5 Star Twin Inverter Split AC - HSA52VP-G5NB-I

5.13 किलोवाट 

रिमोट कंट्रोल 

1160 वाट 

Carrier 1.5 Ton 5 Star, New Star rated, Flexicool Inverter Split AC- CAI18EE5R36F0

4.8 किलोवाट 

रिमोट कंट्रोल 

1100 वाट 

Midea 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC, MAI18SR5R36F0

4800 किलोवाट 

रिमोट कंट्रोल 

1100 वाट

Lloyd 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC - GLS18I5AGGGW

4.8 किलोवाट 

रिमोट कंट्रोल 

1065 वाट 

इन्हें भी पढ़ें 

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख। 

Faqs 

1.टर्बो कूलिंग मोड एसी में क्या होता है? 

टर्बो कूलिंग एसी का एक ऐसा मोड है जो कम समय में कमरे को तेजी से ठंडा करने के लिए बनाया गया है। गर्मियों में जब कमरे का तापमान बहुत बढ़ जाता है, तब यह मोड तेज कूलिंग देकर जल्दी आरामदायक माहौल बनाने में मदद करता है।

2. क्या टर्बो कूलिंग मोड गर्म दिनों में ज्यादा तेजी से ठंडक देता है?

टर्बो कूलिंग मोड का मुख्य उद्देश्य ही तेज कूलिंग देना है। जब बाहर तापमान बहुत ज्यादा हो और कमरे में गर्मी महसूस हो रही हो, तब इस मोड का इस्तेमाल करके सामान्य कूलिंग की तुलना में जल्दी ठंडक पाने में मदद मिल सकती है।

3. 5 स्टार एसी लेने का क्या फायदा है?

आपको बता दें, 5 स्टार एसी बेहतर ऊर्जा दक्षता के लिए जाना जाता है। इसका मतलब है कि यह कम बिजली खपत के साथ बेहतर कूलिंग देने में मदद करता है। हालांकि वास्तविक बिजली खपत एसी के मॉडल, कमरे के आकार, तापमान और इस्तेमाल के तरीके पर भी निर्भर करती है।

4. क्या टर्बो कूलिंग मोड बिजली की खपत बढ़ा सकता है?

आमतौर पर, टर्बो कूलिंग तेज कूलिंग के लिए एसी को अधिक क्षमता पर चलाने वाला मोड हो सकता है, इसलिए इस दौरान बिजली की खपत सामान्य मोड से अधिक हो सकती है। लेकिन इसकी वास्तविक खपत मॉडल और आप कितने समय के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, इस पर भी निर्भर करती है।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

You May Also Like